एक गैंगस्टर के सामने प्रशासन इतना मजबूर क्यों?

मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की सनसनीखेज हत्या ने सब को चौंका दिया है। पुलिस ने कोर्ट में खुलासा किया है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के तार गैंगस्टर गिरोह के सरगना लारेंस बिश्नोई से जुड़ने के सबूत मिले हैं। पुलिस का दावा है कि शूटर्स को बाबा सिद्दीकी के साथ-साथ उनके बेटे जीशान […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 16 अक्टूबर 2024, 06:29 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
एक गैंगस्टर के सामने प्रशासन इतना मजबूर क्यों?
Photo: UB India News Archive

मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की सनसनीखेज हत्या ने सब को चौंका दिया है। पुलिस ने कोर्ट में खुलासा किया है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के तार गैंगस्टर गिरोह के सरगना लारेंस बिश्नोई से जुड़ने के सबूत मिले हैं। पुलिस का दावा है कि शूटर्स को बाबा सिद्दीकी के साथ-साथ उनके बेटे जीशान सिद्दीकी को भी मारने का आदेश दिया गया था। पुलिस ने इस केस में अब तक कुल 6 अपराधियों की पहचान की है जिनमें से 3 पुलिस की गिरफ्त में हैं। दो शूटर्स गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप को तो पुलिस ने हत्या के कुछ ही घंटों के बाद पकड़ लिया था। तीसरे आरोपी प्रवीण लोनकर की गिरफ्तारी पुणे से हुई। अब तक की पूछताछ में शूटर्स ने बताया कि उन्हें लारेंस गैंग की तरफ से सिर्फ टारगेट बताए गए थे, रुकने, रेकी करने से लेकर हथियार सब कुछ मुहैया करवाया गया। हर लड़के की जिम्मेदारी तय थी लेकिन किसी को ये नहीं मालूम कि हत्या का आदेश देने वाला कौन था? किसके कहने पर बाबा सिद्दीकी पर हमला हुआ? इन शूटर्स ने बताया कि उन्हें बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीशान को खत्म करने टारगेट दिया गया था। गुरमैल सिंह, धर्मराज कश्यप और प्रवीन लोनकर गिरफ्तार हो चुके हैं। एक शूटर शिव कुमार गौतम फरार है। शिव कुमार गौतम ने ही बाबा सिद्दीकी पर निशाना लगाकर फायरिंग की थी। पांचवा आरोपी जीशान अख्तर फरार है। जीशान शूटर्स के साथ कॉर्डिनेट कर रहा था। छठा आरोपी शुभम लोनकर भी फरार है।

शुभम लोनकर उर्फ सुबु लोनकर प्रवीण लोनकर का भाई है। इन दोनों ने शूटर्स शिवकुमार और धर्मराज को हमले के लिए तैयार किया, मुंबई में इनके रहने का इंतजाम किया, हथियार दिए। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद शुभम लोनकर ने ही फेसबुक पोस्ट में हत्या की जिम्मेदारी ली। अपने पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग और अनमोल विश्नोई को टैग किया। पुलिस को शक है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या में ये सारे नौसिखिए तो मोहरा है, इसके पीछे बड़े अपराधियों का हाथ है। हैरानी की बात ये है कि 6 आरोपियों में से 4 का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। बाबा सिद्दीकी की हत्या अब महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा मुद्दा बन गया है। मेरा ये मानना है कि जिस तरह से बाबा सिद्दीकी की हत्या की गई, वो चौंकाने और डराने वाला है। बाबा के पास Y कैटेगरी की सुरक्षा थी, लेकिन सुरक्षाकर्मी उन्हें बचा नहीं पाए। वो तो कहीं नजर भी नहीं आए। बाबा को जान से मारने की धमकी मिली थी। पुलिस को थ्रेट परसेप्शन की जानकारी थी, तो भी हत्यारे आकर प्वॉइंट ब्लैंक से गोली मारकर चले गए। सबसे बड़ी बात ये है कि 20-22 साल के लड़कों को इस काम के लिए लिया गया। उनमें कई ऐसे हैं जिनकी कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है, और वो पहली हत्या करके हीरो बन रहे हैं। अपने काले कारनामों को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। ये एक पैटर्न है, जो दिल्ली से लेकर मुंबई तक दिखाई दे रहा है। अगर ये काम जेल में बंद लारेंस बिश्नोई का है तो और भी चिंता की बात है।

एक खतरनाक अपराधी जेल में बैठकर अपना गैंग कैसे चला सकता है? उसने 200 लड़कों को शूटिंग की ट्रेनिंग देकर हत्या करने के लिए तैयार कैसे कर लिया? और पुलिसवाले बताते हैं कि लारेंस बिश्नोई ये काम 10-20 हजार रुपये में करवा लेता है। ऐसा कैसे हो सकता है कि वो जिसको चाहे हायर करे, जिसपर चाहे गोली चलवा दे। हमारी सुरक्षा एजेंसियां क्या कर रही है? क्या इंटेलीजेंस फेल हो गई? सवाल सिर्फ बाबा सिद्दीकी का, या दिल्ली में जिम के बाहर मारे गए नादिर शाह का नहीं है। सवाल ये है कि दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में खुलेआम गैंगवॉर चल रही है। यूपी, हरियाणा और पंजाब से लड़कों को हायर करके हत्या कराने का कारोबार जारी है। किसी को तो इसका जवाब देना पड़ेगा। किसी को तो अपराध की इस आंधी पर रोक लगानी पड़ेगी। यूपी में योगी आदित्यनाथ ने यह करके दिखाया है। उन्होंने अपराधियों के दिलों में खौफ पैदा किया है। माफिया का खात्मा करने  का एक मॉडल तैयार किया है। इस मॉडल को बाकी राज्यों में भी लागू करने की जरूरत है। जो भी सरकार ऐसा करेगी, मुझे विश्वास है, उसको पब्लिक का पूरा समर्थन  मिलेगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰