इजराइल ने हमास चीफ सिनवार को मारा……

इजराइल पर 7 अक्टूबर 2023 को किए गए हमले का मास्टरमाइंड हमास चीफ याह्या सिनवार मारा गया है। इजराइल के PM बेंजामिन नेतन्याहू और विदेश मंत्री इजराइल काट्ज ने गुरुवार रात को सिनवार की मौत की पुष्टि की। नेतन्याहू ने वीडियो मैसेज में कहा- “हमने हिसाब चुकता कर दिया, लेकिन जंग अभी जारी है।” दरअसल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024, 06:35 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
इजराइल ने हमास चीफ सिनवार को मारा……
Photo: UB India News Archive

इजराइल पर 7 अक्टूबर 2023 को किए गए हमले का मास्टरमाइंड हमास चीफ याह्या सिनवार मारा गया है। इजराइल के PM बेंजामिन नेतन्याहू और विदेश मंत्री इजराइल काट्ज ने गुरुवार रात को सिनवार की मौत की पुष्टि की। नेतन्याहू ने वीडियो मैसेज में कहा- “हमने हिसाब चुकता कर दिया, लेकिन जंग अभी जारी है।”

दरअसल इजराइल डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने 16 अक्टूबर को रूटीन ऑपरेशन में सेंट्रल गाजा की एक इमारत पर हमला किया था। इसमें हमास के 3 सदस्यों के मारे जाने की खबर आई। बाद में पता चला कि इनमें से एक याह्या सिनवार है।

सोशल मीडिया पर इसके फोटो वायरल हुए। इसमें उसके चेहरे, दांत और घड़ी से दावा किया गया कि मारा गया शख्स याह्या सिनवार है। सिनवार की मौत की जांच के लिए DNA टेस्ट किया गया।

जंग शुरू होने के एक साल 16 दिन में सिनवार का खात्मा 7 अक्टूबर को हमास ने इजराइल पर 3 हजार से ज्यादा रॉकेट दागे थे। इसके अलावा कई सौ लड़ाके इजराइल में घुसे थे, जिन्होंने कई इजराइलियों को मारा और 200 से ज्यादा को बंधक बना लिया था। इसी दिन से इजराइल ने सिनवार की तलाश शुरू कर दी थी। सिनवार को मारने के लिए इजराइल ने कई कोशिशें की थीं।

इनमें कामयाबी नहीं मिल सकी थी। 23 सितंबर को भी सिनवार की मौत का दावा किया गया था। बाद में वह गलत साबित हुआ। आखिरकार सिनवार जंग शुरू होने के एक साल 9 दिन के भीतर 16 अक्टूबर को मारा गया।

सोशल मीडिया पर लोग शव के दांत और उसकी घड़ी की तुलना कर दावा कर रहे हैं कि मारा गया शख्स याह्या सिनवार ही है।
सोशल मीडिया पर लोग शव के दांत और उसकी घड़ी की तुलना कर दावा कर रहे हैं कि मारा गया शख्स याह्या सिनवार ही है।

इजराइल ने सिनवार के मारे जाने से पहले का ड्रोन फुटेज जारी किया इजराइली सेना ने सिनवार से जुड़ा एक ड्रोन फुटेज जारी किया है। इसमें सिनवार के आखिरी पल दिखाए गए हैं। वह बर्बाद हो चुके अपार्टमेंट में धूल से भरे एक सोफा पर बैठा है। उसका सिर और चेहरा स्कार्फ से ढका हुआ है। ड्रोन के नजदीक आने पर वह अपनी छड़ी फेंक उसे भगाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है।

इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा कि सिनवार राफा के ताल अल-सुल्तान इलाके में छिपा था। जब ये फुटेज ली जा रही थी, तब हमें पता नहीं था कि वह सिनवार है। उसके हाथ में गोली लगी थी और वह घायल था। हमें लगा था कि वो कोई आम हमास लड़ाका है। इसके बाद IDF ने इमारत पर बमबारी की, जिससे उसकी मौत हो गई।

बाद में शवों की जांच के दौरान पता चला कि वह सिनवार है। हगारी ने कहा कि उसके पास से बुलेटप्रूफ जैकेट, ग्रेनेड और 40,000 इजराइली करेंसी मिली। CNN के मुताबिक, सिनवार आखिरी समय में जिस इलाके में रह रहा था, वह इजराइली हमले से लंबे समय तक अछूता रहा। 28 अगस्त को यहां पहली बार IDF ने हमला किया था।

नेतन्याहू बोले- सिनवार मारा गया, पर जंग अभी जारी है सिनवार की मौत के बाद इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बयान जारी किया।

QuoteImage

इतिहास में होलोकास्ट के बाद यहूदियों पर किए गए सबसे भयावह नरसंहार को अंजाम देने वाले शख्स को मार गिराया गया है। सिनवार को मारकर हिसाब चुकता कर दिया गया है, लेकिन हमारी जंग अभी खत्म नहीं हुई है। लेकिन यह जंग कल ही खत्म हो सकती है अगर हमास बंधक बनाए हमारे लोगों को वापस लौटा दे।

QuoteImage

नेतन्याहू ने कहा कि हमास का कोई भी लड़ाका जो अपने हथियार डालता है और बंधकों की वापसी में मदद करता है, उसे गाजा से सुरक्षित बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी।

अब सिनवार के भाई की तलाश में जुटी इजराइली सेना हगारी ने कहा कि सिनवार कुछ समय से इस इलाके में सुरंगों में घूम रहा था। वह शायद उत्तर की तरफ भागने की कोशिश कर रहा था। इजराइली सेना कई महीने से सिनवार पर नजर रख रही थी।

हगारी ने कहा कि कुछ समय पहले सिनवार का DNA सुरंग के कुछ सौ मीटर की दूरी पर मिला था। ठीक यही पर हमास ने अगस्त में 6 बंधकों की हत्या की थी। हगारी ने कहा कि अब IDF याह्या सिनवार के भाई मुहम्मद सिनवार समेत दूसरे हमास सैन्य कमांडरों की तलाश में जुटी है।

ईरान बोला- सिनवार की मौत से इजराइल की मुश्किलें और बढ़ेगी यूनाइटेड नेशन में ईरान के मिशन ने कहा कि सिनवार की मौत से इजराइल के विरोध की भावना और मजबूत होगी। सिनवार फिलिस्तीन की आजादी के लिए लड़ रहे युवाओं के लिए आदर्श बनेंगे। जब तक फिलिस्तीन पर इजराइल का कब्जा जारी रहेगा तब तक विरोध होता रहेगा।

सिनवार के मौत की खबर फैलने के बाद इजराइल में लोगों ने सड़कों पर उतरकर जश्न मनाया।
सिनवार के मौत की खबर फैलने के बाद इजराइल में लोगों ने सड़कों पर उतरकर जश्न मनाया।

78 दिन पहले मारा गया था हमास का पूर्व चीफ हानियेह हमास का पूर्व चीफ इस्माइल हानियेह 31 जुलाई को ईरान में मारा गया था। ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने उसकी मौत की पुष्टि की थी। IRGC ने बताया था कि तेहरान में हानियेह के ठिकाने पर रात 2 बजे (भारतीय समय के मुताबिक सुबह 4 बजे) मिसाइल से हमला किया गया था। इसमें हानियेह और उसके एक बॉडीगार्ड की मौत हो गई थी।

हानियेह ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए तेहरान पहुंचा था। ईरान ने इजराइल पर हानियेह की हत्या करवाने के आरोप लगाए थे।

हमास की टॉप लीडरशिप में सिनवार ही बचा था इजराइल पर पिछले साल 7 अक्टूबर को हुए हमले के तीन अहम किरदार थे। इनमें पॉलिटिकल चीफ इस्माइल हानियेह, मिलिट्री चीफ मोहम्मद दाइफ के अलावा गाजा में हमास का लीडर याह्या सिनवार शामिल था। 31 जुलाई को ईरान में हानियेह की मौत के बाद सिनवार ही संगठन का नया चीफ बना था।

वहीं, हमास के मिलिट्री चीफ मोहम्मद दाइफ की 13 जुलाई को ही एक हवाई हमले में मौत हो गई थी, जिसकी पुष्टि 1 अगस्त को हुई थी। ऐसे में हमास की टॉप लीडरशिप में सिर्फ सिनवार ही बचा था। लिहाजा इजराइल का पूरा ध्यान इस वक्त सिनवार को ढूंढकर उसे मारने पर था।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰