उपचुनाव : क्या राजद के किले को भेद पाएगी एनडीए?

बिहार में विधानसभा की चार सीटों पर वोटिंग होनी है. तरारी, इमामगंज, रामगढ़ और बेलागंज सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा. वहीं, 23 नवंबर को परिणाम आएंगे. नामांकन की प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है. बेलागंज विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव की रणभेरी बजते ही सभी पार्टियों की तैयारियां शुरू हो गई […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 20 अक्टूबर 2024, 05:34 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
उपचुनाव : क्या राजद के किले को भेद पाएगी एनडीए?
Photo: UB India News Archive

बिहार में विधानसभा की चार सीटों पर वोटिंग होनी है. तरारी, इमामगंज, रामगढ़ और बेलागंज सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा. वहीं, 23 नवंबर को परिणाम आएंगे. नामांकन की प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है. बेलागंज विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव की रणभेरी बजते ही सभी पार्टियों की तैयारियां शुरू हो गई है. इस सीट पर जहानाबाद के सांसद और राजद नेता सुरेंद्र यादव का पहले से दबदबा रहा है. वह इस सीट से पिछले 24 साल से विधायक रहे हैं. हालांकि, इस बार ऐसा माना जा रहा है कि इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है. प्रशांत किशोर के जन स्वराज पार्टी ने इस सीट से अपना उम्मीदवार भी मैदान में उतार दिया है. खिलाफत हुसैन को यहां से प्रत्याशी बनाया है.

अब ऐसे में बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में कितना विकास हुआ है, विभिन्न मुद्दों पर सवालों को लेकर लोकल 18 की टीम बेलागंज शहर पहुंची. वहां के स्थानीय लोगों से बातचीत की. इस दौरान बेला के कुछ लोगों ने सड़क का मुद्दा उठाया तो किसी ने परिवारवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी तो किसी ने नली गली की समस्या को उजागर किया. कुछ यहां के पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव के द्वारा किए गए विकास की सराहना की. स्थानीय मुमताज आलम ने बताया कि यहां मुकाबला एनडीए बनाम इंडी गठबंधन के बीच होना है. तीसरी पार्टी की यहां से कोई टक्कर में नहीं है. यहां गांव-गांव में सड़क बन गई है. विद्यालय का निर्माण हुआ है. सुरेंद्र यादव ने इलाके में काम किए हैं.

यहां सड़क की हालात जर्जर
वहीं, एक अन्य स्थानीय ने कहा कि बेला विधानसभा क्षेत्र में कुछ भी काम नहीं हुआ है. 10 दिन पहले की स्थिति यहां की ऐसी थी कि बेला थाना से बगल से गुजरने वाली सड़क पर एक फिट तक पानी भरा हुआ था. पूरी बरसात पानी में घुसकर आने जाने का काम किया है. लोगों को घूम कर जाना पड़ रहा था. अब तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ है. यहां से अच्छी स्थिति मखदुमपुर की और चाकंद की है. वहां यहां से अच्छा काम हुआ है.

परिवारवाद से ऊपर उठने की जरूरत
स्थानीय युवक चुन्नु शर्मा ने बताया कि बेलागंज में सत्ता परिवर्तन जरूरी है. सुरेंद्र यादव के विधायक रहते हुए बहुत कम काम हुआ है. यहां विकास की रफ्तार काफी धीमी है. बेलागंज में गली नली की समस्याएं बहुत है. हालांकि, बिजली मिल रही है और प्रशासन अच्छे से काम रहा है. वहीं, युवा जय प्रकाश कुमार ने कहा कि अब तक दो बार वोटिंग की है. बेलागंज विधानसभा में बदलाव होना चाहिए. परिवारवाद से ऊपर उठकर अन्य युवाओं को भी मौका देना चाहिए. युवा जय प्रकाश कुमार ने आगे यह भी कहा कि जीतन राम मांझी गया में अच्छा काम रहे हैं. गया के विकास के लिए जीतन राम मांझी जिस तरह सदन में आवाज बुलंद करते हैं उसी तरह यहां के नेता को भी आवाज बुलंद करना चाहिए.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰