इंडिया गठबंधन में फूट ! झारखंड में तेजस्वी तो महाराष्ट्र में अखिलेश ने बढ़ाई मुश्किलें

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है. महाराष्ट्र में सिंगल फेज में 20 नवंबर को मतदान होंगे. जबकि झारखंड में 2 फेज में 13 और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. दोनों ही राज्यों के चुनाव नतीजे 23 नवंबर को आएंगे. चुनाव के तारीख नजदीक आने के बाद महाराष्ट्र […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 21 अक्टूबर 2024, 05:00 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
इंडिया गठबंधन में फूट !  झारखंड में तेजस्वी तो महाराष्ट्र में अखिलेश ने बढ़ाई मुश्किलें
Photo: UB India News Archive

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है. महाराष्ट्र में सिंगल फेज में 20 नवंबर को मतदान होंगे. जबकि झारखंड में 2 फेज में 13 और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. दोनों ही राज्यों के चुनाव नतीजे 23 नवंबर को आएंगे. चुनाव के तारीख नजदीक आने के बाद महाराष्ट्र और झारखंड में इंडिया गठबंधन में फूट पड़ती हुई नजर आ रही है.

इन दोनों ही राज्यों में अभी तक गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बनी है. झारखंड में राजद ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. वहीं, महाराष्ट्र में सपा की एंट्री ने सीट बंटवारे को और ज्यादा पेचीदा बना दिया है.

झारखंड में जेएमएम 41 और कांग्रेस 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

रविवार (20 अक्टूबर) को हेमंत सोरेन के आवास पर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की बैठक हुई थी. इस बैठक के बाद हेमंत सोरेन ने कहा था कि इंडिया गठबंधन सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगा. इस दौरान उन्होंने कहा,’हम पिछली बार  कांग्रेस और आरजेडी साथ लड़े थे. इस बार लेफ्ट पार्टी भी गठबंधन का हिस्सा बन गई है. चुनाव में 70 सीटों पर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) लड़ेगी. वहीं, बची हुई 11 सीटों पर अन्य सहयोगी (आरजेडी और वाम दल) लड़ेंगे. कौन कहा से लडेगा, इस बात का निर्णय बाद में लिया जाएगा.  इसके बाद से अनुमान लगाया जा रहा है कि फिलहाल अनुमान ये लगाया जा रहा है कि जेएमएम 41 और कांग्रेस 29 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है. अन्य11 सीटों में 7 आरजेडी और 4 वाम दलों को मिली हैं.

आरजेडी के बगावती सुर

हेमंत सोरेन के ऐलान के बाद आरजेडी ने बगावती सुर अपना लिए हैं. पार्टी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा,”जब सभी दल के नेता रांची में ही मौजूद हैं तो हम इस बात से दुखी हैं कि गठबंधन की बनावट की प्रक्रिया में हमें शामिल नहीं किया गया.सारे फ़ैसले ‘मैगी टू मिनट नूडल्स’ नहीं होते हैं. हमारे पास तमाम विकल्प खुले हैं.”

महाराष्ट्र में भी सीट शेयरिंग पर नहीं बन रही है बात 

महाराष्‍ट्र में भी विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग का फॉमू्ला अभी तय नहीं हो पाया है. ठबंधन में शामिल कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसीपी) के बीच सीट शेयरिंग को लेकर हुई कई मीटिंग के बाद अब मामला बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है. वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) ने महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (MVA) से 12 सीटों की मांग की है. पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को धुले विधानसभा सिटी सीट से उम्मीदवार की भी घोषणा कर दी है. इसके बाद राज्य में सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान हो सकती है. कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी अपनी सीटों को अखिलेश को नहीं देना चाहती है.

आखिरी समय तक होगी बात 

वहीं, पार्टी सूत्रों को कहना है कि दोनों राज्यों में सीट शेयरिंग को लेकर आखिरी समय तक बात होगी. सभी दल इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाना चाहते हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰