नसरल्लाह के बंकर में खजाने का भंडार…….

हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह जिस बंकर में मारा गया, वहां खजाना ही खजाना है. इजरायली सेना आईडीएफ ने हिजबुल्लाह के आतंकी ठिकानों पर बड़ा खुलासा किया है. आईडीएफ के मुताबिक, लेबनान के एक अस्पताल के नीचे हिजबुल्लाह का बंकर है. इसमें 50 करोड़ डॉलर से ज्‍यादा का सोना और कैश रखा है. इजरायल डिफेंस फोर्स […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024, 05:03 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नसरल्लाह के बंकर में खजाने का भंडार…….
Photo: UB India News Archive

हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह जिस बंकर में मारा गया, वहां खजाना ही खजाना है. इजरायली सेना आईडीएफ ने हिजबुल्लाह के आतंकी ठिकानों पर बड़ा खुलासा किया है. आईडीएफ के मुताबिक, लेबनान के एक अस्पताल के नीचे हिजबुल्लाह का बंकर है. इसमें 50 करोड़ डॉलर से ज्‍यादा का सोना और कैश रखा है. इजरायल डिफेंस फोर्स ने हिजबुल्लाह के फाइनेंस हब की खुफिया जानकारी का खुलासा किया. इजरायल का दावा है कि यह सीक्रेट बंकर बेरूत के बीचों-बीच अल साहेल अस्पताल के नीचे है. यह हसन नसरल्लाह का बंकर है, जहां अरबों के गोल्ड और कैश रखे हैं.

इजरायल ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि साउथ बेरूत के अल साहेल अस्पताल के नीचे छिपे इस बंकर में नकदी और सोने के रूप में करोड़ों डॉलर रखे गए हैं. भारतीय रुपए में इसकी कीमत करीब 4194,50,25,000 रुपए है. इजरायल ने रविवार रात हिजबुल्लाह के खिलाफ अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए कई जगह हमले किए. इन हमलों का मकसद ईरान समर्थित आतंकी संगठन हिजबुल्लाह की अपने ऑपरेशन को फंड देने की क्षमता को कमजोर करना था.

पैसों का क्या हुआ?
आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि इजरायली वायु सेना ने हिजबुल्लाह के इन वित्तीय ठिकानों पर सटीक हमले किए. कड़ी सुरक्षा वाले एक सीक्रेट स्‍थान पर हमारा निशाना था. यहां एक भूमिगत तिजोरी है, जिसमें नकदी और सोने के रूप में लाखों डॉलर रखे गए थे. इन पैसों का इस्तेमाल हिजबुल्लाह इजरायल पर हमला करने के लिए कर रहा था. हालांकि उन्‍होंने यह नहीं बताया कि हमले में पूरा पैसा नष्‍ट हो गया या नहीं.

कहां है वह बंकर
रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने इसके बाद बेरूत के एक अन्‍य बंकर का जिक्र किया. उनका कहना है कि यह बंकर एक अस्‍पताल के नीचे बना हुआ है. इसमें भी नकदी और सोना भरा हुआ है. हगारी ने कहा, ‘हमारे अनुमान के मुताबिक इस बंकर में कम से कम 50 करोड़ डॉलर की नकदी और सोना रखा हुआ है. इस पैसे का इस्तेमाल लेबनान के पुनर्निर्माण के लिए किया जा सकता था और आगे भी हो सकता है.’ हगारी ने एक नक्शा दिखाया, जिसमें दक्षिणी बेरूत उपनगर दहियेह में अल-साहेल अस्पताल के नीचे बंकर का स्थान दिखाया गया है, जहां हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह का बड़ा ठिकाना है.

इजरायल ने बैंक पर भी किया था हमला

इजरायल ने लेबनानी अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से हिजबुल्लाह को आतंक के लिए और इजराइल पर हमला करने के लिए पैसे का उपयोग करने से रोकने का आह्वान किया. साथ ही चेतावनी दी कि इजरायली वायु सेना परिसर की निगरानी कर रही है. यह कहते हुए कि इजरायल आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के साथ युद्ध कर रहा है न कि लेबनानी लोगों के साथ, हगारी ने कहा कि आईडीएफ अस्पताल पर हमला नहीं करेगा. इससे पहले इजरायल ने उस बैंक पर हमला किया, जिसका लिंक हिजबुल्लाह से था.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰