चक्रवाती तूफान दाना को लेकर अलर्ट, ओडिशा-बंगाल में मचा सकता है तबाही

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के चलते एक बार फिर मौसम बिगड़ने वाला है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी। इसके साथ ही देश के कई अन्य राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024, 05:20 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
चक्रवाती तूफान दाना को लेकर अलर्ट, ओडिशा-बंगाल में मचा सकता है तबाही
Photo: UB India News Archive

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के चलते एक बार फिर मौसम बिगड़ने वाला है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी। इसके साथ ही देश के कई अन्य राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि एक चक्रवाती तूफान, जिसे दाना नाम दिया गया है। ये चक्रवाती तूफान ओडिशा तट से टकराएगा। 24 अक्टूबर तक इसके तट पर पहुंचने की उम्मीद है। पुरी, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर और कटक में 100 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

गंभीर श्रेणी का है चक्रवाती तूफान दाना
मौसम विभाग के अनुसार, 21 अक्तूबर को बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव का क्षेत्र बना, जो चक्रवाती तूफान में परिवर्तित हो रहा है। 23 अक्तूबर को इसके ओडिशा के उत्तरी तट से टकराने की आशंका है। चक्रवाती तूफान दाना के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने से 24 अक्टूबर की सुबह तक इसके ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में पहुंचने की बहुत संभावना है। बयान में कहा गया, ‘उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए, इसके 24 अक्टूबर की रात और 25 अक्टूबर 2024 की सुबह के दौरान पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार करने की बहुत संभावना है। यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान होगा जिसकी हवा की गति 100-120 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।’ इसमें कहा गया है कि पारादीप और हल्दिया बंदरगाहों को बदलती स्थिति के बारे में नियमित अलर्ट और सलाह दी जा रही है।

तीर्थ नगरी का दौरा न करें पर्यटक

मौसम विभाग की चेतावनी के तुरंत बाद ओडिशा सरकार ने पर्यटकों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। सरकार ने अपील की है कि पर्यटक जल्द ही ही पुरी छोड़ दें। चक्रवाती तूफान के आने तक तीर्थ नगरी का दौरा न करें।

सीएम ने की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मौसम की स्थिति पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की है। इसके बाद यह सलाह जारी की गई है। सीएम माझी ने कहा कि फिलहाल पुरी में मौजूद पर्यटकों को समुद्र तटीय शहर को खाली कर देना चाहिए, क्योंकि यह भीषण चक्रवाती तूफान से प्रभावित होने की संभावना है।

गुरुवार को करेगा लैंडफॉल

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान लगाया है कि चक्रवाती तूफाना दाना 24 अक्टूबर (गुरुवार) को लैंडफॉल करेगा। तूफान का असर ओडिशा के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में भी देखने को मिलेगा। तूफान के चलते राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने पश्चिम बंगाल में 14 टीमों और ओडिशा में 11 टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

आपातकालीन टीमें तैनात

मौसम विभाग ने बुधवार को पूर्वी मिदनापुर, पश्चिम मिदनापुर, दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना के तटीय जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। पारादीप और हल्दिया बंदरगाहों को अलर्ट पर रखा गया है। बिजली मंत्रालय और दूरसंचार विभाग ने तत्काल बहाली के लिए आपातकालीन टीमें तैनात कर दी हैं। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन ने सोमवार को बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवात की तैयारियों की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (NCMC) की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि ओडिशा के भद्रक, बालासोर, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, रायगड़ा, गजपति, गंजम, कंधमाल, नयागढ़, खुदरा के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने को कहा गया

ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त (SRC) डीके सिंह ने आपदा के दौरान जान-माल की हानि न हो। यह सुनिश्चित करने के लिए ‘शून्य हताहत’ प्राप्त करने के राज्य के लक्ष्य को रेखांकित किया है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल ने कहा कि नियंत्रण कक्ष भी सक्रिय कर दिए गए हैं। स्थिति पर नजर रख रहे हैं। ओडिशा सरकार ने एक अलर्ट जारी कर मछुआरों को समुद्र में न जाने को कहा है। साथ ही जो मछुआरे समुद्र में हैं उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है।

बंगाल के इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने यह भी कहा कि 24 और 25 अक्टूबर को कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, पुरुलिया और बांकुरा जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰