साइक्लोन ‘दाना’: आज रात ओडिशा से टकराएगा, तेज हवा-बारिश जारी; 16 घंटे उड़ानें, 552 ट्रेनें रद्द; बंगाल समेत 7 राज्यों पर असर

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ 24 अक्टूबर की देर रात करीब 2 बजे ओडिशा के तट से टकराएगा। इसका असर पश्चिम बंगाल पर भी होगा। तटीय इलाकों (धामरा) में इस वक्त 70kmph की रफ्तार से हवा चल रही है। तूफान ओडिशा में भितरकनिका नेशनल पार्क और धामरा पोर्ट के पास लैंड करेगा। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 24 अक्टूबर 2024, 08:25 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
साइक्लोन ‘दाना’: आज रात ओडिशा से टकराएगा, तेज हवा-बारिश जारी; 16 घंटे उड़ानें, 552 ट्रेनें रद्द; बंगाल समेत 7 राज्यों पर असर
Photo: UB India News Archive

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ 24 अक्टूबर की देर रात करीब 2 बजे ओडिशा के तट से टकराएगा। इसका असर पश्चिम बंगाल पर भी होगा। तटीय इलाकों (धामरा) में इस वक्त 70kmph की रफ्तार से हवा चल रही है।

तूफान ओडिशा में भितरकनिका नेशनल पार्क और धामरा पोर्ट के पास लैंड करेगा। भुवनेश्वर मौसम केंद्र के मुताबिक लैंडफॉल प्रोसेस 5 घंटे चलेगी। तूफान 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा के उत्तरी हिस्से से गुजरेगा।

तटीय इलाकों पर 20 सेमी बारिश हो सकती है। भद्रक, केंद्रपाड़ा सहित कुछ स्थानों पर 30 सेमी यानी 12 इंच (एक फुट) से ज्यादा बारिश हो सकती है। ओडिशा के 14 जिलों में 10 लाख लोगों को शिफ्ट किया गया है।

दाना तूफान को लेकर 5 राज्यों में हाईअलर्ट जारी किया गया है. ओडिशा और पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा खतरा बतायाजा रहा है. एहतियातन कोलकाता से आज शाम से सभी फ्लाइट रद्द की गईं.

ओडिशा में 10 लाख लोग तटीय इलाकों से निकालकर सुरक्षित जगहों पर भेजे गए. ओडिशा में 6 हजार राहत शिविर बनाए गए हैं. यहां सभी स्कूल-कॉलेज कल तक के लिए बंद रहेंगे. पश्चिम बंगाल में 26 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे.

दाना चक्रवाती तूफान फिलहाल ओडिशा के तट से करीब 250 किलोमीटर दूर है. मौसम विभाग की ताजा जानकारी के मुताबिक, फिलहाल 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आगे बढ़ रहा है.

इंडियन कोस्टगार्ड उत्तर पूर्व क्षेत्र ने चक्रवात ‘दाना’ से पहले लोगों को इससे बचाने के उपाय शुरू कर दिए हैं. बता दें कि दाना तूफान के 24-25 अक्टूबर 2024 के बीच पश्चिमबंगाल और ओडिशा में आने की उम्मीद है. एक्स पर कोस्टगार्ड ने बताया कि हमारे जहाज, हेलीकॉप्टर और डोर्नियर विमान सहायता, बचाव और राहत कार्यों के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

दो एयरपोर्ट पर 16 घंटे 300 फ्लाइट कैंसिल, 552 ट्रेनें रद्द भुवनेश्वर और कोलकाता एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम 5 बजे से 25 अक्टूबर सुबह 9 बजे तक 16 घंटे करीब 300 फ्लाइट्स कैंसिल रहेंगी।

इधर साउथ ईस्ट रेलवे ने 150, ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 198, ईस्टर्न रेलवे ने 190 और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने 14 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। कुल 552 ट्रेनें रद्द की गई हैं।

ओडिशा में NDRF और फायर ब्रिगेड की 288 टीमें तैनात

ओडिशा ने नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स (NDRF), ओडिशा डिजास्टर रिलीफ फोर्स (ODRF) और फायर ब्रिगेड की 288 टीमें तैनात की हैं।

तूफान से प्रभावित 14 जिलों के स्कूल-कॉलेज 25 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। इन जिलों में सभी टूरिज्म पार्क के साथ ओडिशा हाईकोर्ट को भी 25 अक्टूबर तक बंद कर दिया गया है। सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने हाई लेवल मीटिंग की। उन्होंने तूफान से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की।

साइक्लोन ‘दाना’ का 7 राज्यों में असर

1. ओडिशा असर: ओडिशा के 30 में से 14 तटीय जिलों में तूफान का व्यापक असर होने की आशंका है। IMD ने 24 से 26 अक्टूबर तक अंगुल, नयागढ़, बालेश्वर, मयूरभंज, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, केंदुझार, जाजपुर, कटक और ढेंकनाल, खुर्दा, गंजम और पुरी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है।

तैयारी: ओडिशा NDRF की 20, ओडिशा डिजास्टर रैपिड फोर्स (ODRF) की 51 और फायर ब्रिगेड की 178 टीमें लगाई गई हैं। 6 हजार राहत शिविर बनाए गए हैं। होटल बुकिंग अगले चार दिनों तक रोक दी गई है।

2. पश्चिम बंगाल असर: पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है, जबकि कोलकाता, हावड़ा, हुगली और झारग्राम में भारी बारिश हो सकती है।

तैयारी: पश्चिम बंगाल के आठ जिलों- दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, पूरब मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, बांकुरा, हुगली, हावड़ा और कोलकाता में 23 से 26 अक्टूबर तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। राज्य में 85 राहत टीमें तैनात की गई हैं।

3. आंध्र प्रदेश असर: आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र में भारी बारिश के साथ 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

तैयारी: आंध्र प्रदेश में NDRF की 9 टीमें तैनात की गई हैं।

4. झारखंड

असर: पूर्व सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा में बारिश हो सकती है।

तैयारी: झारखंड में NDRF की 9 टीमें तैनात की गई हैं।

5. छत्तीसगढ़

असर: मौसम विभाग ने आज 8 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन 25 से 27 अक्टूबर तक कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। 25 और 26 अक्टूबर को 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

तैयारी: छत्तीसगढ़ में NDRF की एक टीम तैनात की गई हैं।

6. बिहार: भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, लखीसराय, नवादा, गया, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज में इसका असर दिखाई देगा। कई जिलों में 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

7. तमिलनाडु: IMD ने दक्षिण भारत के तमिलनाडु और पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में पांच दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

‘दाना’ नाम सऊदी अरब ने दिया, इसका मतलब उदारता तूफान का ‘दाना’ नाम सऊदी अरब ने दिया है। इसका मतलब उदारता होता है। अगर किसी आंधी की गति 62 किमी प्रति घंटे से अधिक है तो इसे एक विशेष नाम देना जरूरी हो जाता है। यही तूफानी हवा अगर 137 किमी प्रति घंटे तक पहुंचती है या पार हो जाती है, तो इसे चक्रवाती तूफान कहते हैं।

भारी बारिश के कारण कर्नाटक के बेंगलुरु में 22 अक्टूबर को एक निर्माणाधीन इमारत ढहने से मलबे में 21 लोग फंस गए। इनमें से 13 लोगों को बचा लिया गया। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया- बिल्डिंग मालिक भवन रेड्डी और ठेकेदार मुनियप्पा को हिरासत में ले लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि बिल्डिंग में सिर्फ चार मंजिलें बनाने की इजाजत थी लेकिन लेकिन सात मंजिलों बनाई जा रही थीं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰