इजरायल के हमले से बौखलाया ईरान, कहा-तैयार रहो, हम हर हमले का देंगे कड़ा जवाब

जहां एक ओर इजरायल ने ईरान पर अपनी सैन्य कार्रवाई पूरी होने की घोषणा की वहीं ईरान की ओर से इस हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया आई है। ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी ने सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि ईरान इजरायल के किसी भी हमले का जवाब देने के लिए तैयार है। तस्नीम […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 26 अक्टूबर 2024, 06:17 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
इजरायल के हमले से बौखलाया ईरान, कहा-तैयार रहो, हम हर हमले का देंगे कड़ा जवाब
Photo: UB India News Archive

जहां एक ओर इजरायल ने ईरान पर अपनी सैन्य कार्रवाई पूरी होने की घोषणा की वहीं ईरान की ओर से इस हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया आई है। ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी ने सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि ईरान इजरायल के किसी भी हमले का जवाब देने के लिए तैयार है। तस्नीम ने सूत्रों के हवाले से कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि इजरायल को इस हमले के बदले उसी अनुपात में जवाबी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा।

ईरान में उड़ानों पर रोक

वहीं ईरान ने अपने एयरस्पेस को बंद करते हुए अगली सूचना तक सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के नागरिक उड्डयन संगठन के प्रवक्ता ने कहा कि सभी मार्गों पर उड़ानें अगली सूचना तक रद्द कर दी गई हैं। माना जा रहा है कि ईरान इजरायल पर कभी-भी जवाबी कार्रवाई कर सकता है।

कुछ जगहों पर सीमित नुकसान: ईरान

ईरान का कहना है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने इजरायल के हमलों का सफलतापूर्वक मुकाबला किया, लेकिन कुछ स्थानों पर सीमित नुकसान हुआ है। एक बयान में, ईरानी एयर डिफेंस ने कहा कि इजरायल ने तेहरान, खुज़ेस्तान और इलम प्रांतों में सैन्य ठिकानों पर हमला किया।

ईरान फिर कोई गलती न करे: इजरायल

उधर ईरान में इजरायल के हमलों के पूरा होने पर IDF प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हैगरी ने  एक बयान में चेतावनी दी कि अगर ईरान ने आगे बढ़ने की गलती की, तो इजरायल जवाब देगा। उन्होंने कहा, “मैं अब पुष्टि कर सकता हूं कि हमने इजरायल के खिलाफ ईरान के हमलों के लिए इजरायल के रिएक्शन को पूरा कर लिया है। हमने ईरान में सैन्य ठिकानों पर लक्षित और सटीक हमले किए – इजरायल के लिए तत्काल खतरों को विफल कर दिया। इजरायल रक्षा बलों ने अपना मिशन पूरा कर लिया है।” उन्होंने आगे कहा-“अगर ईरानी शासन ने फिर कोई नापाक हरकत के जरिए नए दौर की शुरुआत करने की गलती की तो हम जवाब देने के लिए बाध्य होंगे।”

हमले के बाद सुरक्षित लौटे विमान: इजरायल

इजराइल ने कहा कि उसने ईरान में मिसाइल निर्माण संयंत्रों और अन्य स्थलों को निशाना बनाकर हमले किए। ईरान में हमले करने के बाद उसके विमान सुरक्षित वापस लौट आए हैं। इजराइली सेना ने कहा कि उसके विमानों ने उन मिसाइल निर्माण संयंत्रों पर हमला किया, जिनका इस्तेमाल उन मिसाइलों को बनाने के लिए किया जाता था जिन्हें ईरान ने पिछले साल इजराइल पर दागा था। ये मिसाइल इजराइल के नागरिकों के लिए सीधा और तत्काल खतरा पैदा करती हैं। इजरायली सेना ने कहा कि उसने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और उन अतिरिक्त ईरानी हवाई क्षमताओं पर भी हमला किया, जिनका उद्देश्य ईरान में इजराइल की हवाई संचालन स्वतंत्रता को प्रतिबंधित करना था।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰