इजराइल ने ईरान के हमलों के जवाब में 25 दिन बाद आज तड़के किया पलटवार , 3 घंटे में 20 ठिकानों पर हमले

इजराइल ने ईरान के हमलों के जवाब में 25 दिन बाद शनिवार तड़के पलटवार किया। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक 3 घंटे में 20 ठिकानों पर हमले किए गए। इनमें मिसाइल फैक्ट्री और सैन्य अड्डे शामिल हैं। तेहरान के ‘इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ के पास भी हमला हुआ है। हमले स्थानीय समयानुसार देर रात 2:15 बजे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 26 अक्टूबर 2024, 06:40 AM 8 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
इजराइल ने ईरान के हमलों के जवाब में 25 दिन बाद आज तड़के किया पलटवार , 3 घंटे में 20 ठिकानों पर हमले
Photo: UB India News Archive

इजराइल ने ईरान के हमलों के जवाब में 25 दिन बाद शनिवार तड़के पलटवार किया। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक 3 घंटे में 20 ठिकानों पर हमले किए गए। इनमें मिसाइल फैक्ट्री और सैन्य अड्डे शामिल हैं। तेहरान के ‘इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ के पास भी हमला हुआ है। हमले स्थानीय समयानुसार देर रात 2:15 बजे शुरू हुए और तड़के 5 बजे तक जारी रहे।

इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने रात में 2:30 बजे इसकी जानकारी दी। IDF के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा-

QuoteImage1 अक्टूबर को इजराइल पर हुए हमले के जवाब में यह कार्रवाई की गई है। ईरान और मिडिल ईस्ट में उसके सहयोगी 7 अक्टूबर 2023 से 7 मोर्चों पर हम पर हमले कर रहे हैं। हमें भी जवाब देने का हक है। अपनी रक्षा के लिए जो भी जरूरी होगा वह करेंगे।
QuoteImage

हमले के बाद इजराइल, ईरान और इराक ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं। एयर स्ट्राइक के बाद अमेरिका ने इजराइल का समर्थन किया है और कहा है कि यह ईरान के हमले का जवाब है।

ईरान ने हमले की पुष्टि की और कहा कि हमले तेहरान, कुजेस्तान और ईलाम राज्यों में हुए। इसमें से कई हमले को हवा में ही रोक दिया गया, इसलिए बहुत कम नुकसान हुआ।

तेहरान के सैन्य ठिकाने की तस्वीर। यहां इजराइल ने हमला किया है। तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है। (दैनिक भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता)
तेहरान के सैन्य ठिकाने की तस्वीर। यहां इजराइल ने हमला किया है। तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है।
इजराइल के PM ऑफिस ने यह तस्वीर जारी की है। इसमें PM नेतन्याहू, रक्षा मंत्री योव गैलेंट और इजराइली सेना के जनरल तेल अवीव में किर्या सैन्य अड्डे के नीचे बंकर में बैठे हैं।
इजराइल के PM ऑफिस ने यह तस्वीर जारी की है। इसमें PM नेतन्याहू, रक्षा मंत्री योव गैलेंट और इजराइली सेना के जनरल तेल अवीव में किर्या सैन्य अड्डे के नीचे बंकर में बैठे हैं।
IDF ने चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हर्जई हलेवी की एक तस्वीर जारी की है। इसमें वे इजराइली वायुसेना के कमांड सेंटर से ईरान पर हमले की कमान संभाल रहे हैं, उनके साथ एयरफोर्स चीफ तोमर बार भी हैं।
IDF ने चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हर्जई हलेवी की एक तस्वीर जारी की है। इसमें वे इजराइली वायुसेना के कमांड सेंटर से ईरान पर हमले की कमान संभाल रहे हैं, उनके साथ एयरफोर्स चीफ तोमर बार भी हैं।

इजराइल-ईरान संघर्ष से जुड़े अपडे​​​​​​ट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

23 मिनट पहले
ईरान पर हमले की सऊदी ने निंदा की

सऊदी अरब ने ईरान पर हमले की निंदा की है। CNN के मुताबिक सऊदी ने इसे ‘संप्रुभता और अंतरराष्ट्रीय कानून’ का उल्लंघन बताया है। हालांकि इस बयान में सऊदी अरब ने इजराइल का नाम नहीं लिया है।

सऊदी ने सभी पक्षों से संभव बरतने की अपील की है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से संघर्ष समाप्त करने को लेकर काम करने को कहा है।

28 मिनट पहले

ईरान में हवाई सेवाएं बहाल हुईं

ईरान में हवाई सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई हैं। इजराइली हमले के बाद इसे कुछ घंटे के लिए रोक दिया गया था। ईरान सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन ने कहा कि 11 बजे तक एयर स्पेस बंद रखेगा।

10:41 AM26 अक्टूबर 2024

बाइडेन प्रशासन बोला- इजराइल को अपनी हिफाजत करने का हक

ईरान पर इजराइल हमले के बाद राष्ट्रपति प्रशासन की तरफ से बयान जारी हुआ है। इसमें कहा गया है कि इजराइल को अपनी हिफाजत करने का हक है। लेकिन राष्ट्रपति बाइडेन ईरान के न्यूक्लियर साइट्स और तेल भंडारों को निशाना बनाने का समर्थन नहीं करेंगे। क्योंकि इससे मिडिल ईस्ट में संघर्ष और बढ़ सकता है।

अमेरिका इससे पहले भी इजराइल को इन जगहों पर हमले न करने की सलाह दे चुका है। हालांकि आज के हमलों के बाद इजराइल ने कहा कि उन्होंने सिर्फ ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमला किया।

10:36 AM26 अक्टूबर 2024

अमेरिका बोला- इजराइली हमले का जवाब न दे ईरान

अमेरिका ने ईरान से अपील की है कि वे इजराइली हमले का जवाब न दे। BBC के मुताबिक अमेरिकी अधिकारी ने एक बयान में कहा कि अगर ईरान एक बार फिर से हमला करने का फैसला करता है तो इसके लिए हम तैयार हैं। ईरान को एक बार फिर से परिणाम भुगतना होगा और अमेरिका ऐसा होता देखना नहीं चाहता।

बयान में आगे कहा गया है कि इजराइल और ईरान को अब एक-दूसरे पर हमले रोक देने चाहिए। अमेरिका लेबनान और गाजा में सीजफायर की कोशिश के लिए तैयार है। इसके साथ ही इजराल से बंधक बनाए गए लोगों की वापसी भी चाहता है।

09:40 AM26 अक्टूबर 2024

इजराइल बोला- 1 अक्टूबर के हमले का बदला लिया

ईरान में इजराइल के हमलों के बाद, IDF प्रवक्ता डेनियल हगारी ने चेतावनी दी कि अगर ईरान फिर से हमला करने की ‘गलती’ करता है तो इजराइल उसका जवाब देगा। हगारी ने कहा कि हमने ईरान के हमले का बदला ले लिया है। हमने ईरान में उनके सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए।

09:25 AM26 अक्टूबर 2024

ईरान ने इजराइली हमले की पुष्टि की, कहा- थोड़ा नुकसान हुआ

ईरान ने इजराइली हमले की पुष्टि की है। ईरानी एयर डिफेंस ने कहा कि इजराइल ने कुछ जगहों पर हमले किए हैं जिससे थोड़ा नुकसान हुआ है। ये हमले तेहरान, कुजेस्तान और ईलाम राज्यों पर किए गए। इसमें से कई हमले को हवा में ही रोक दिया गया।

09:08 AM26 अक्टूबर 2024

इजराइल बोला- हमले के बाद सुरक्षित लौटे फाइटर जेट्स

IDF ने कहा कि फाइटर जेट और स्पाई जेट की मदद से 1,600 किमी दूर हमला हुआ। ये हमले कई चरणों में हुए। हमले के बाद उनके विमान सुरक्षित वापस लौट आए। इस ऑपरेशन को ‘पछतावे के दिन’ नाम दिया गया।

IDF ने कहा कि ये हमले ईरान के सैन्य ठिकाने, एयर डिफेंस साइट और बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों पर किए गए। 1 अक्टूबर और 14 अप्रैल को इजराइल पर हमले के लिए इन्हीं जगहों का इस्तेमाल किया गया था।

07:33 AM26 अक्टूबर 2024

रिपोर्ट- ईरान के पलटवार की उम्मीदें कम

ईरान ने 1 अक्टूबर को हमले के बाद इजराइल को पलटवार न करने की चेतावनी दी थी। ईरान ने कहा था कि अगर इजराइल ऐसा करता है तो वे इसका जवाब देंगे। हालांकि इजराइल ने काफी छोटे स्तर पर हमला किया है। NYT की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल के हमले के बाद ईरान के पलटवार की उम्मीदें काफी कम हैं।

07:22 AM26 अक्टूबर 2024

इजराइल और इराक ने भी एयरस्पेस बंद किए

अलजजीरा के मुताबिक इजराइल और इराक ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं। इजराइली अधिकारियों ने बताया कि सुबह 11 बजे (भारतीय समय) तक इजराइल के एयरस्पेस बंद रहेंगे। वहीं, इराकी अधिकारियों ने दोपहर 1:30 बजे (भारतीय समय) तक हवाई क्षेत्र के बंद रहने की जानकारी दी है।

07:12 AM26 अक्टूबर 2024

तेहरान के पास सैन्य ठिकाने पर इजराइल का हमला

ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने कहा कि तेहरान के पश्चिमी और दक्षिणी इलाकों में कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया गया। इस हमले में कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी नहीं मिली।

वहीं, ईरानी सरकारी टीवी ने बताया कि तेहरान में इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और मेहराबाद एयरपोर्ट पर सामान्य स्थिति है।

07:02 AM26 अक्टूबर 2024

वॉर कैबिनेट ने फोन पर की वोटिंग, ईरान पर हमले की मंजूरी दी

इजराइल के PMO ने वॉर कैबिनेट को ईरान पर हमले के लिए सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी थी। CNN के मुताबिक यह वोटिंग हमले से पहले फोन कॉल पर हुई। हमले से पहले PM नेतन्याहू को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट कर दिया गया था।

06:57 AM26 अक्टूबर 2024

अमेरिकी अधिकारी बोले- हम हमले में शामिल नहीं हैं

अमेरिका के एक अधिकारी ने CNN से कहा कि उनका देश, ईरान के खिलाफ इजराइली हमले में शामिल नहीं है। व्हाइट हाउस नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रवक्ता ने कहा कि इजराइल, आत्मरक्षा के जवाब में हमले कर रहा है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन इस समय डेलावेयर में हैं। उनके सलाहकार ईरान-इजराइल संघर्ष को लेकर अभी बैठक नहीं कर रहे। हालांकि हमने उन्हें हमले की जानकारी दे दी है। वे इस मामले पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

06:52 AM26 अक्टूबर 2024

ईरान ने एयरस्पेस बंद किया

ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। CNN के मुताबिक शनिवार 11 बजे (भारतीय समय के मुताबिक) तक यह बंद रहेगा। CNN ने फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार 24 के हवाले से बताया कि हमले के वक्त चार हवाई जहाज तेहरान के एयर स्पेस में उड़ान भर रहे थे।

06:49 AM26 अक्टूबर 2024

दावा- इजराइल ने ईरान पर दूसरी बार हमला किया

इजराइल के न्यूज 12 चैनल ने दावा किया है कि IDF ने एक बार फिर से ईरान पर हमला किया है। ये हमला ईरान के शिराज में हुआ है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

06:39 AM26 अक्टूबर 2024

दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने और तेल भंडार पर हमला नहीं हुआ

NBC ने एक इजराइली अधकारी के हवाले से बताया कि इजराइल, ईरान के परमाणु फैसिलिटी या फिर किसी तेल भंडार पर हमला नहीं कर रहा है। वे सिर्फ उनके मिलिट्री ठिकाने पर टारगेट कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि हम उन चीजों को निशाना बना रहे हैं, जो पहले हमारे लिए खतरा रहीं और आगे खतरा बन सकती हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰