दिवाली और छठ पूजा के लिए स्टेशनों पर उमड़ी ऐसी भीड़ , बांद्रा स्टेशन पर अचानक मची भगदड़

मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई है और 9 लोगों के घायल होने की खबर है. घटना रविवार सुबह तीन से चार बजे के बीच की है. सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. BMC के आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 27 अक्टूबर 2024, 07:54 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दिवाली और छठ पूजा के लिए स्टेशनों पर उमड़ी ऐसी भीड़ , बांद्रा स्टेशन पर अचानक मची भगदड़
Photo: UB India News Archive

मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई है और 9 लोगों के घायल होने की खबर है. घटना रविवार सुबह तीन से चार बजे के बीच की है. सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. BMC के आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भीड़ में मची भगदड़ में 9 लोग घायल हो गए. बांद्रा टर्मिनस पर बांद्रा गोरखपुर एक्सप्रेस के लिए यात्रियों की भारी भीड़ थी.

यह घटना सुबह करीब 3 बजे की है. BMC ने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर है. रेलवे के मुताबिक यह घटना तब हुई जब ट्रेन यार्ड से आ रही थी और यात्री उसे पर चढ़ने की कोशिश करने लगे. यह सभी अनरिजर्व्ड पैसेंजर थे और सीट चाह रहे थे इसीलिए ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे. जिसके चलते यह हादसा हुआ.

श्चिम रेलवे CPRO विनीत अभिषेक हादसे पर बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि ’22 डब्बे की जनरल ट्रेन थी. रोजाना की तरह आज भी उसमें बैठने के लिए लोग घुसने की मशक्कत कर रहे थे. भीड़ को देखते हुए पुलिस वालों की संख्या हमेशा की तरह आज भी कम थी, भगदड़ मची और लोग घायल हुए.’

प्राप्त जानकारी के अनुसार साप्ताहिक चलने वाली बांद्रा गोरखपुर एक्सप्रेस री शेड्यूल हुई थी. गाड़ी 5 बजकर 10 मिनट पर छूटनी थी. लेकिन री शेड्यूल होने के बाद आज सुबह जब गाड़ी लगी तो प्लेटफॉर्म पर लेट आई. रात 3 से साढ़े 3 बजे के आसपास गाड़ी आते ही स्टेशन पर भीड़ ज्यादा होने से जनरल बोगी में चढ़ने के लिए लोगो की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि भगदड़ मच गई.

घायलों को भाभा अस्पताल में कराया गया भर्ती
सुबह-सुबह बांद्रा गोरखपुर एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इस भीड़ में भगदड़ मच गई. घायलों को भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भाभा अस्पताल के एमओ डॉक्टर रितेश के मुताबिक, 9 लोग घायल हैं और उनमें से दो की हालत गंभीर है.

कौन-कौन हुए हैं घायल
गौरतलब है कि दिवाली की छुट्टियों के चलते ट्रेनों में काफी भीड़ है. सूत्रों ने बताया कि गोरखपुर एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए बांद्रा स्टेशन पर इकट्ठा हुए यात्रियों के बीच हंगामा हो गया और उसके बाद भगदड़ मच गई. घायलों के नाम शब्बीर रहमान, परमेश्वर गुप्ता, रवींद्र चुमा, रामसेवक प्रजापति, संजय कांगेय, दिव्यांशु यादव, मोहम्मद शेख, इंद्रजीत सहनी, नूर शेख हैं. भगदड़ के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.

गुजरात के उधना स्टेशन पर उमड़ी भीड़

औद्योगिक नगरी सूरत में लाखों प्रवासी मजदूर अपनी आजीविका के लिए काम करते हैं और अपने घर से दूर इस शहर में जिंदगी व्यतीत करते हैं। ये मजदूर दिवाली और छठ पूजा के त्योहार पर अपने गृह राज्य लौटते ही हैं। मजदूर हों या छात्र या कोई और जो भी घर से दूर रहते हैं वो दिवाली और छठ के लिए घर लौटते हैं । इस कारण रेलवे स्टेशन पर हर साल की तरह इस साल भी भारी भीड़ देखने को मिल रही है। पिछले वर्ष हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद, इस बार प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए है।

अपने गृहराज्य पहुंचने के लिए सूरत के उधना स्टेशन पर आजकल रातभर चहल पहल नजर आती है। रात से ही यात्रियों की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो जाती हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार ओर अन्य राज्यों से रोजी रोटी के लिए आए लोग अपने गृहराज्य पहुंचने के लिए बेताब हैं। सभी को दिवाली और छठ पूजा का त्योहार अपने गांव और परिवार के साथ मनाना है। उत्तर भारत की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें चार महीने पहले ही फूल हो चुकी है। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को भीड़ को देखते हुए 100 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई है लेकिन वो सभी ट्रेनें हाउसफुल हो चुकी है।

प्रशासन ने की है पुख्ता व्यवस्था

आज सुबह उधना रेलवे  स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन एलर्ट पर है। सभी यात्रियों को ट्रेन में बैठाने की व्यवस्था की गई है और पुलिस बंदोबस्त भी लगाया गया है। इतना प्रबंध करने के बाद भी यात्रियों की परेशानी कम नहीं हो रही है। यात्रियों का कहना है कि बिना टिकट रेलवे प्लेटफॉर्म पर दाखिल नहीं होने देने की वजह से हमें टिकट के लिए 4 से 5 घंटे लाइन में खड़े रहना पड़ता है। टिकट मिलने के बाद भी हमें प्लेटफॉर्म तक जाने के लिए ओर भी दो से तीन घंटे का समय लगता है। प्रशासन ने ट्रेनों की संख्या में वृद्धि जरूर की है, पर भीड़ के आगे वह न काफी है। विशेष गाड़ियों में तो जगह मिलना बहुत ही मुश्किल है। यात्री और भी अधिक विशेष गाड़ी चलाने की मांग कर रहे है और उनकी यात्रा को सुगम बनाई जाय।

सूरत में कुल 75  लाख की कुल आबादी में प्रवासी मजदूरों की संख्या 55 लाख से भी अधिक है। सबको एक साथ दिवाली और छठ पूजा का त्योहार अपने परिवार के साथ अपने गांव में ही मनाना है। प्रशासन हर साल गाड़ियों की संख्या बढ़ाता है फिर भी इतने प्रवासी मजदूरों को भेजना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना
दुर्घटना

उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर […]

UB India News25 अग॰
बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट
दुर्घटना

बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट

बिहार में गंगा उफान पर है जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. इस बीच पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में करजान-ताजपुर सेतु का टेम्परेरी पुल डूब गया है. बाढ़ के ग्रामीण इलाकों में पानी घुस रहा है, इसके साथ ही लखीसराय और मुंगेर में गंगा […]

UB India News24 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰
पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……
दुर्घटना

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां और 3 लड़के हैं। 2 लड़कियों के शव मिले हैं, जबकि 2 लापता हैं। पटना में सोमवार सुबह गंगा स्नान के लिए गई 7 बच्चियां डूब गईं। 2 बहनों के शव मिले हैं। 3 को स्थानीय […]

UB India News17 अग॰