फिलीपींस पर आपदा का कहर टूट पड़ा…….

फिलीपींस (Philippines) में तूफान मैन-यी(पेपिटो) फिलीपींस में बिकोल क्षेत्र से लगभग 5 लाख से ज्यादा विस्थापित हो गए. फिल्स्टार अखबार ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में स्थानीय अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी. तूफान के रविवार को बिकोल क्षेत्र में कैटांड्यून्स द्वीप पर पहुंचने की आशंका है, जिसमें अधिकतम निरंतर हवाएं पहले से ही […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 17 नवंबर 2024, 07:34 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
फिलीपींस पर आपदा का कहर टूट पड़ा…….
Photo: UB India News Archive

फिलीपींस (Philippines) में तूफान मैन-यी(पेपिटो) फिलीपींस में बिकोल क्षेत्र से लगभग 5 लाख से ज्यादा विस्थापित हो गए. फिल्स्टार अखबार ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में स्थानीय अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी. तूफान के रविवार को बिकोल क्षेत्र में कैटांड्यून्स द्वीप पर पहुंचने की आशंका है, जिसमें अधिकतम निरंतर हवाएं पहले से ही 215 किलोमीटर प्रति घंटे (133 मील प्रति घंटे) तक पहुंच रही हैं.

भूस्खलन, बाढ़ और तूफान के कारण सबसे संवेदनशील इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों को अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है. मैन-यी पिछले महीने फिलीपींस में आने वाला छठा तूफान है.

इस सप्ताह की शुरुआत में तूफान उसागी ने हजारों लोगों को उत्तरी फिलीपींस के लूजोन के तटीय क्षेत्र से भागने के लिए मजबूर कर दिया. अक्टूबर के अंत में फिलीपींस में टाइफून ट्रामी और सुपर टाइफून कोंग-रे से कम से कम 145 लोग मारे गए। देशभर में खराब मौसम से प्रभावित लोगों की संख्या 70 लाख के पार पहुंच गई है. नवंबर की शुरुआत में, यिनक्सिंग और तोराजी तूफान ने फिलीपींस में तबाही मचाई, जिससे हजारों लोग बेघर हो गए.

फिलीपींस पर मानो आपदा का कहर टूट पड़ा है. एक महीने के भीतर 6 खतरनाक टाइफून की मार झेल रहा यह देश उबरने से पहले ही दूसरे संकट से घिर जा रहा है. शनिवार को एक अन्य और काफी तबाही मचाने वाला टाइफून मैन-यी (Typhoon Man-Yi) ने दक्षिणी हिस्से से 260 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से टकराया. इस टाइफून से 5 लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित हुई है. प्रभावित हिस्से में बिजली गुल है, हर ओर तबाही का मंजर है, चारों ओर अंधेरा छाया हुआ है, लोग कम्यूनिटी सेंटर में रहने के मजबूर हैं. वहीं, कैटन डुआन शहर के गवर्नर ने लोगों से प्रर्थना करने की मांग की.

फिलीपींस में शनिवार को सुपर टाइफून मैन-यी टकराने के बाद काफी तबाही मचाई. हालांकि, समय रहते 5 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित जगह पर विस्थापित कर दिया गया. हालांकि, टापू देश के आपदा अधिकारी ने बताया कि टाइफून से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है. मैन-यी टाइफून को श्रेणी-5 में दर्ज किया गया. बताते चलें कि श्रेणी 5 का तूफान काफी विनाशकारी होता है. इसमें हवाएं 157 मील प्रति घंटे यानी कि 250 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलती हैं, उस क्षेत्र काफी तबाही आती है.

5 लाख लोग विस्थापित
देश की सरकारी फिलीपीन समाचार एजेंसी (पीएनए) के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को देश के उत्तरी समर प्रांत से कम से कम 26,000 लोगों को निकाला गया. पीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी समर और समर प्रांतों से 18 हजार लोगों को पहले ही निकाल लिया गया था. पूर्वी समर के आर्टेचे जिला अस्पताल के मरीजों और कर्मचारियों को कम्यूनिटी हॉल में पहुंचाया गया. बताते चलें कि इस तूफान के टकाराने के बाद जन-जीवन काफी तबाह हो गया. लोगों के घर तबाह हो गए, सड़कों पर यहां-तहां पेड़ गिर गए और शहर की बिजली भी गुल हो गई. लोग अंधेरे में जीने को मजबूर हैं.

सिग्नल 5 चेतावनी जारी
फिलीपींस की मौसम एजेंसी PAGASA ने कैटन डुआन के लिए सिग्नल 5 चेतावनी जारी की गई है. यह तूफान से होने वाले भारी तबाही की चेतावनी है. सुपर टाइफून मैन-यी से प्रभावित होने वाला क्षेत्र कैटन डुआन है. यहां के गवर्नर ने फेसबुक पर लोगों से अपील करते हुए कहा कि उनके क्षेत्र की सुरक्षा के लिए लगातार प्रर्थना करें. उन्होंने बिजली विभाग टीम, फ्री-कॉल सर्विस, लोगों को कपड़ा और खाना दान करने वाले लोगों से अपील की.

मौसम विभाग ने बताया कि मैन-यी दो सप्ताह से भी कम समय में फिलीपींस में आने वाला चौथा तूफान है. फिलीपींस के इतिहास में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है. पिछले तीन तूफानों के विपरीत, मैन-यी टापू देश के दक्षिणी हिस्से से टकराया है. इससे एक बड़ी आबादी प्रभावित हुई है. बताया जा रहा है कि कैटनडुआन्स शहर को पार करने के बाद, रविवार दोपहर को यह मनीला से लगभग 110 किमी उत्तर-पूर्व तक पहुंच सकता है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰