महाराष्ट्र की चार रैलियां छोड़ अचानक दिल्ली पहुंचे अमित शाह

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का प्रचार आखिरी दौर में है। एक तरफ जहां सभी दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं, वहीं भाजपा ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। हालांकि महाराष्ट्र चुनाव के बीच आज अचानक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा रद्द कर दिया गया। अमित शाह आज महाराष्ट्र में चार चुनावी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 17 नवंबर 2024, 07:51 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
महाराष्ट्र की चार रैलियां छोड़ अचानक दिल्ली पहुंचे अमित शाह
Photo: UB India News Archive

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का प्रचार आखिरी दौर में है। एक तरफ जहां सभी दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं, वहीं भाजपा ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। हालांकि महाराष्ट्र चुनाव के बीच आज अचानक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा रद्द कर दिया गया। अमित शाह आज महाराष्ट्र में चार चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने वाले थे, लेकिन अचानक से उनकी चारों सभाओं को कैंसिल कर दिया गया। सभी सभाओं को रद्द करके अमित शाह आज दिल्ली रवाना हो गए। भारतीय जनता पार्टी के विदर्भ संगठन मंत्री ने इस बारे में जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, मणिपुर हिंसा की वजह से उनका यह चुनावी दौरा रद्द हो गया. शाह लगातार मणिपुर के हालात पर नजर रखें हैं और उच्चाधिकारियों से अपडेट ले रहे हैं.

दरअसल, महाराष्ट्र चुनाव के बीच अमित शाह लगातार अलग-अलग जिलों में जाकर रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। इसी क्रम में आज रविवार को भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर चार रैलियों को संबोधित करने वाले थे। अमित शाह नागपुर के काटोल और सावनेर सहित गडचिरोली और वर्धा जिले में चार सभाओं में शामिल होने वाले थे। हालांकि अचानक अमित शाह ने यह दौरा रद्द कर दिया और दिल्ली रवाना हो गए। भारतीय जनता पार्टी के विदर्भ संगठन मंत्री ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रशासकीय कार्यों की वजह से अमित शाह अपना दौरा रद्द करके दिल्ली गए हैं।

एक्स पर किया पोस्ट

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर आज सुबह बाला साहेब ठाकरे का स्मरण किया। बाला साहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्होंने लिखा, ‘अपना संपूर्ण जीवन सनातन संस्कृति और राष्ट्रहित के लिए समर्पित करने वाले प्रखर राजनेता बाला साहेब ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण कर उन्हें नमन करता हूं। देश में जब भी विचारधारा के प्रति समर्पण व सिद्धांतों के लिए प्रतिबद्धता की बात आती है, बाला साहेब ठाकरे जी जरूर याद आते हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी विचारधारा और राजनीतिक मूल्यों से समझौता न करने वाले बाला साहेब की सनातन संस्कृति व धर्म के प्रति कटिबद्धता प्रेरणीय है।’

DG CRPF मणिपुर रवाना

मणिपुर में हालात को देखते हुए डीजी सीआरपीएफ मणिपुर रवाना हो गए हैं. वो वहां जाकर कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे. राज्य में कानून व्यवस्था कायम करने के लिए नए सिरे से टीम बनाई जा रही है. मणिपुर के कुछ इलाकों में जहां पर कर्फ्यू में ढील दी गई थी, वहां दोबारा कर्फ्यू लगाया गया है. राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए बिश्नुपुर इंफाल जीरिबीम इलाकों में दोबारा कर्फ्यू लगाया गया.

केंद्र सरकार लगातार एक्टिव

मणिपुर में कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार लगातार नजर बनाए हुए हैं. डीजी सीआरपीएफ के मणिपुर दौरे के साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों का दल भी जल्द ही राज्य का दौरा करेगा. शनिवार को केंद्र सरकार ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को कायम करने के लिए एक अहम आदेश दिया था कि जो लोग हिंसक गतिविधियों में शामिल हैं और उपद्रवकारी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

मणिपुर में क्यों भड़की हिंसा?

मणिपुर एक बार फिर हिंसा की आग में जल रहा है. स्थिति फिर से तनावपूर्ण हो गई है. गुस्साई भीड़ ने इंफाल में मंत्रियों और विधायकों के घर में आग लगा दी. उनके वाहनों को आग के हवाले कर दिया. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. पूरे इलाकों में जवानों की तैनाती की गई. जिरी नदी से तीन शव मिलने के बाद लोगों में गुस्सा फूट गया. इसी को लेकर नाराज लोगों ने मंत्री के घर का रुख किया लेकिन जब उन्हें पता चला कि मंत्री जी राज्य में नहीं है. इसके बाद नाराज लोगों ने घर में तोड़ फोड़ और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰