आपसे मिलकर खुशी होती है…

पीएम मोदी जी20 समिट के लिए अभी ब्राजील में हैं. इस दौरान पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की मुलाकात हुई. जी20 समिट के इतर पीएम मोदी और मेलोनी के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई. पीएम मोदी और मेलोने दोनों ने एक्स पर इसकी तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए हाथ […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 19 नवंबर 2024, 06:04 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आपसे मिलकर खुशी होती है…
Photo: UB India News Archive

पीएम मोदी जी20 समिट के लिए अभी ब्राजील में हैं. इस दौरान पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की मुलाकात हुई. जी20 समिट के इतर पीएम मोदी और मेलोनी के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई. पीएम मोदी और मेलोने दोनों ने एक्स पर इसकी तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों से भारत और इटली के बेहतर संबंध की झलक दिखती है.

इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें दोनों नेता मुस्कुराते हुए गर्मजोशी से हैंडशेक करते नजर आ रहे हैं. इटली की पीएम मेलोनी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर हमेशा बहुत खुशी होती है. भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव और इटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी की जमकर तारीफ की. वहीं, पीएम मोदी ने भी कहा कि मेलोनी से मिलकर उन्हें भी खुशी हुई. तस्वीर में दोनों की मुलाकात को देखा जा सकता है.

पीएम मोदी ने फोटो शेयर कर क्या कहा?
सबसे पहले जानते हैं कि पीएम मोदी ने मुलाकात पर क्या कहा. PM मोदी ने एक्स पर मेलोनी संग अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘रियो डी जनेरियो जी20 समिट के मौके पर प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से मिलकर खुशी हुई. हमारी बातचीत रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और टेक्नोलॉजी में संबंधों को और मजबूत बनाने पर केंद्रित रही. हमने संस्कृति, शिक्षा और ऐसे ही दूसरे क्षेत्रों में सहयोग को कैसे बढ़ाया जाए, इस बारे में भी बात की. भारत-इटली दोस्ती एक बेहतर दुनिया बनाने में बड़ा योगदान दे सकती है.’

 

मेलोनी ने क्या कहा?

वहीं, इटली की पीएम मेलोनी ने भी पीएम मोदी को टैग कर लिखा, ‘भारत के प्रधानमंत्री से मिलकर हमेशा बहुत खुशी होती है. हमारे बीच हुई बातचीत भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की हमारी साझा प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि करता है. हमने व्यापार और निवेश, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नई और उभरती प्रौद्योगिकियां, स्वच्छ ऊर्जा, अंतरिक्ष, रक्षा, संपर्क जैसे प्रमुख क्षेत्रों में एक संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-29 की घोषणा की है. हमने दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं और नागरिकों के लाभ के लिए और लोकतंत्र, कानून के शासन और सतत विकास के साझा मूल्यों के समर्थन में द्विपक्षीय साझेदारी को और गहरा करने के लिए सहयोग जारी रखने की इच्छा व्यक्त की है.’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰