5 राज्यों की 15 विधानसभा, नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव, UP में पुलिस पर पथराव

महाराष्ट्र और झारखंड के साथ 4 राज्यों की 15 विधानसभा और नांदेड़ लोकसभा सीट पर बुधवार को उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। 23 नवंबर को रिजल्ट आएगा। पंजाब के गुरदासपुर जिले की डेरा बाबा नानक सीट की एक बूथ पर कांग्रेस-AAP समर्थकों में वोटिंग को लेकर झड़प हुई है। फिलहाल मौके पर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 20 नवंबर 2024, 08:15 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
5 राज्यों की 15 विधानसभा, नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव, UP में पुलिस पर पथराव
Photo: UB India News Archive

महाराष्ट्र और झारखंड के साथ 4 राज्यों की 15 विधानसभा और नांदेड़ लोकसभा सीट पर बुधवार को उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। 23 नवंबर को रिजल्ट आएगा।

पंजाब के गुरदासपुर जिले की डेरा बाबा नानक सीट की एक बूथ पर कांग्रेस-AAP समर्थकों में वोटिंग को लेकर झड़प हुई है। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंची हुई है। मामला अभी शांत है।

उत्तर प्रदेश में सपा ने आरोप लगाया है कि मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट के एक बूथ से उनके एक समर्थक को पुलिस उठाकर ले गई है। बूथ एजेंट्स को धमकाया जा रहा है।

मुजफ्फरपुर जिले के मीरापुर ककरौली में वोटिंग के दौरान पुलिस पर भीड़ ने पथराव किया है। यहां सपा ने प्रशासन पर भाजपा उम्मीदवार के लिए काम करने का आरोप लगाया है।

कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा उम्मीदवार नसीम सोलंकी ने कहा- मुस्लिम बहुल इलाकों में प्रशासन लोगों को डरा रही है। चमनगंज इलाके में पुलिस और RAF ने लोगों को दौड़ाया।

सोलंकी ने कहा- हमारे बूथ एजेंट को मारा गया है। उसकी तबीयत से पिटाई की गई है। बूट-बूट मारा गया है। भाजपा को हारने का डर है, अगर ऐसा ही था तो चुनाव क्यों करवा रहे हैं।

कानपुर में सपा विधायक अमिताभ वाजपेयी को हाउस अरेस्ट किया गया है। उनके घर के बाहर पुलिस तैनात है।

यूपी उपचुनाव में 9 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर मतदान के दौरान बवाल हो गया। ककरौली में भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने भागकर जान बचाई। अफरातफरी के बीच दरोगा ने पिस्टल निकाल ली। फिर फोर्स ने भीड़ को खदेड़ा। फोर्स के साथ SSP भी पहुंच गए हैं। मौके पर तनाव है।

सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा ने आरोप लगाया कि पुलिस वोट नहीं डालने दे रही। लोगों की आईडी चेक कर रहे हैं। परेशान किया जा रहा है। इधर, कानपुर के सीसामऊ में भी सुबह से हंगामा हो रहा। मुस्लिम वोटर्स ने पुलिस पर आरोप लगाए कि उनकी आईडी चेक की, फिर उनको वोट नहीं डालने दिया। सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने कहा कि पुलिस लोगों को वोट नहीं डालने दे रही। मारपीट कर रही है।

सपा ने भी एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें बुर्का पहने महिलाएं बिना वोट डाले लौट रही हैं। सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने मुस्लिम बहुल चमनगंज का एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें फोर्स भीड़ को खदेड़ते हुए नजर आ रही है।

इधर, मुरादाबाद की कुंदरकी में सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान की पुलिस से बहस हो गई। चिल्लाते हुए उन्होंने बैरिकेडिंग हटा दी। कहा- आप वोटर आईडी नहीं चेक कर सकते हैं।

सुबह 11 बजे तक 9 सीटों पर 20.51% वोटिंग हुई। सबसे कम गाजियाबाद में 12.87% वोट डाले गए। सबसे ज्यादा कुंदरकी में 28.54% वोटिंग हुई। जिन सीटों पर वोटिंग हो रही उसमें 4 सीटें सपा और 5 NDA के पास थी।

पंजाब में आज 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। इन सीटों में बरनाला, गुरदासपुर जिले की डेरा बाबा नानक, होशियारपुर की चब्बेवाल और मुक्तसर की गिद्दड़बाहा सीट शामिल हैं। यहां 2022 में विधायक चुने गए नेताओं के सांसद चुने जाने के बाद सीटें खाली हो गईं थी।

इसी बीच डेरा बाबा नानक में कांग्रेस और AAP समर्थकों में वोटिंग को लेकर झड़प हो गई। उन्हें शांत कराने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आरोप लगाया है कि पंजाब की AAP सरकार गुंडागर्दी कर रही है।

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह 8 बजे से वोटिंग चल रही है। 11 बजे तक 17.69 प्रतिशत मतदान हुआ है। काफी धीमी गति से यहां पर मतदान चल रहा है। महिलाएं भी अब धीरे-धीरे वोटिंग के लिए पहुंचने लगी हैं। शाम तक मतदान की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है।

मतदान के लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में 173 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। चुनावी मैदान में 6 प्रत्याशी हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। यूकेटी और तीन निर्दलीय प्रत्याशी हैं। सभी 6 कैंडिडेट्स के भाग्य का फैसला इस सीट के 90 हजार 875 मतदाता करेंगे। इनमें 44 हजार 919 पुरुष और 45 हजार 956 महिला मतदाता हैं।

लाइव अपडेट्स

सपा की शिकायत पर दो सब इंस्पेक्टर सस्पेंड

चुनाव आयोग ने वोटिंग के लिए जा रहे वोटर्स के पहचान पत्र की जांच करने वाले दो पुलिस अधिकारियों SI अरुण कुमार सिंह और SI राकेश कुमार नादर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर यूपी उपचुनाव के दौरान कुछ समुदायों को मतदान से रोके जाने की शिकायत की थी। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए ये कार्रवाई हुई है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने CEO UP और सभी जिला चुनाव अधिकारी (DEOs), रिटर्निंग अधिकारी (ROs) को सख्त निर्देश दिया है कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारू रूप से सुनिश्चित करें। सभी शिकायतों का तुरंत संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई करें। इसके साथ ही की गई कार्रवाई को सोशल मीडिया के जरिये भी शिकायतकर्ता को भी टैग कर सूचित करें।

आयोग ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी योग्य मतदाता को मतदान से न रोका जाए। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार का पक्षपात पूर्ण रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायत मिलने पर फौरन जांच पड़ताल होगी। कोई भी दोषी पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चुनाव वाले सभी 9 जिलों में तैनात पुलिस और सामान्य पर्यवेक्षकों को भी सख्त निर्देश दिया जाएगा।

भाजपा का आरोप- मुजफ्फरनगर में फर्जी वोटिंग हो रही है

उत्तर प्रदेश भाजपा ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में फर्जी पहचान-पत्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। बाहर से आए लोगों को जिले की मस्जिदों, मदरसों और लॉज में ठहराया गया है। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया है कि घूंघट वाली महिलाओं को उनकी पहचान की जांच किए बिना वोट डालने दिया जा रहा है और इसका फायदा उठाकर पुरुष बुर्का पहनकर वोट डालने आ रहे हैं।

पंजाब में मतदान के बीच पूर्व मंत्री ने अकाली दल छोड़ा

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। जोशी ने इस्तीफे में पार्टी की मौजूदा नीतियों और कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

 मुजफ्फरनगर जिले की मीरापुर सीट पर बवाल की तस्वीरें सामने आई हैं। मीरापुर के ककरौली इलाके में गुस्साई भीड़ ने पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। पुलिस के मुताबिक यहां पर दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी। दरअसल मीरापुर उपचुनाव-मतदान के दौरान हंगामा देखने को मिला। इस दौरान ककरौली में भीड़ ने पथराव किया। इसके बाद पुलिस को हालात को ठंडा करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान मौके पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। फिलहाल हालात सामान्य हैं।

मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया, “मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान थाना ककरौली क्षेत्र के अंतर्गत गांव ककरौली के पास दो पक्षों में छोटी सी झड़प हुई है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बल प्रयोग कर सभी को वहां से हटा दिया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और मतदान स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से चल रहा है।” बता दें कि बटेंगे तो कटेंगे नारा जो महाराष्ट्र की विधानसभा चुनाव में गूज रहा है, उसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश में हुई थी। इसका प्रयोग हरियाणा, झारखंड और फिर महाराष्ट्र में किया जा रहा है। दरअसल अखिलेश यादव के पीडीए फॉर्मूले के खिलाफ ये बयान दिया गया था। यूपी के 9 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव में 90 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां भाजपा, एसपी और बीएसपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰