प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील में जी20 समिट की बैठक के बाद कैरेबियाई देश गुयाना पहुंचे ……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील में जी20 समिट की बैठक के बाद बुधवार सुबह कैरेबियाई देश गुयाना पहुंच गए हैं। राजधानी जॉर्जटाउन में गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान और प्रधानमंत्री एंटनी फिलिप्स प्रोटोकॉल तोड़कर उनका स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ करीब एक दर्जन कैबिनेट मिनिस्टर्स ने भी PM मोदी का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर ही […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 20 नवंबर 2024, 08:25 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील में जी20 समिट की बैठक के बाद कैरेबियाई देश गुयाना पहुंचे ……
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील में जी20 समिट की बैठक के बाद बुधवार सुबह कैरेबियाई देश गुयाना पहुंच गए हैं। राजधानी जॉर्जटाउन में गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान और प्रधानमंत्री एंटनी फिलिप्स प्रोटोकॉल तोड़कर उनका स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ करीब एक दर्जन कैबिनेट मिनिस्टर्स ने भी PM मोदी का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर ही उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

गुयाना में PM मोदी को सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरुस्कार ‘द ऑर्डर ऑफ एक्सिलेंस’ से सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा बारबाडोस भी उन्हें ‘ऑनररी अवॉर्ड ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ से सम्मानित करेगा। इससे पहले कैरेबियाई देश डोमिनिका भी PM मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान ‘डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर’ देने का ऐलान कर चुका है। PM को यह अवॉर्ड भी गुयाना में ही मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुयाना यात्रा का एक वीडियो सामने आया है. इसे न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया. इसमें दिख रहा है कि पीएम मोदी एक बच्चे से बहुत ही प्यार से मिल रहे हैं. बच्चे ने सफेद कुर्ता के ऊपर भगवा बंडी पहन रखी है. उसके सिर पर एक पगड़ी है जो तिरंगा के कलर की है. बच्चे का हाथ पकड़कर मोदी उसे दुलारते दिख रहे हैं. इसके बाद वे आगे बढ़ते हैं और वहां मौजूद लोगों से मिलते हैं.

भीड़ में कई लोग प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर लिए खड़े वीडियो में दिख रहे हैं. इन्हें वे निराश नहीं करते. पेन निकालकर वे इसपर ऑटोग्राफ दे देते हैं. लोगों से मुलाकात के बाद जब वे आगे बढ़ते हैं तो उनका स्वागत भारतीय नृत्य से किया जाता है. नृत्य को देखकर पीएम मोदी तारीफ करते हैं.

भारतीय प्रधानमंत्री की इस यात्रा का दोनों देशों के लिए खास महत्व है. 50 साल से अधिक समय के बाद पहली बार कोई भारतीय पीएम यहां पहुंचा. गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली और एक दर्जन से अधिक कैबिनेट मंत्रियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. मोदी, राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के निमंत्रण पर गुयाना की यात्रा पर पहुंचे हैं. वह 21 नवंबर तक यहां रहेंगे.

पीएम मोदी के गुयाना यात्रा का क्या है कार्यक्रम

अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति अली से मुलाकात करेंगे. दोनों देशों के बीच अनूठे संबंधों को रणनीतिक दिशा देने पर विचार विमर्श करेंगे. वह गुयाना की संसद को भी संबोधित करेंगे. विदेश मंत्रालय के अनुसार गुयाना में भारतीय मूल के लगभग 3,20,000 लोग हैं. पीएम मोदी दूसरे भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन में कैरेबियाई साझेदार देशों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे.

भेंट की गई जॉर्जटाउन की ‘चाभी’
प्रधानमंत्री मोदी को भारत-गुयाना के घनिष्ठ संबंधों के प्रमाण के रूप में जॉर्जटाउन शहर की चाबी भी सौंपी गई। मोदी राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के निमंत्रण पर गुयाना की यात्रा पर आए हैं और वह 21 नवंबर तक यहां रहेंगे। अपनी यात्रा के दौरान मोदी राष्ट्रपति अली से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के बीच अनूठे संबंधों को रणनीतिक दिशा देने पर विचार विमर्श करेंगे। वह 185 वर्ष से भी अधिक समय पहले यहां आए प्रवासी भारतीयों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा गुयाना की संसद को भी संबोधित करेंगे।

गुयाना के जॉर्जटाउन स्थित एक होटल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी
गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली ने गुयाना के 4 मंत्रियों, ग्रेनेडा के प्रधानमंत्री और बारबाडोस के प्रधानमंत्री के साथ गुयाना के जॉर्जटाउन स्थित एक होटल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी की।

राष्ट्रपति और एक दर्जन से अधिक कैबिनेट मंत्रियों ने स्वागत किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 56 वर्षों में गुयाना की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं। एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली और एक दर्जन से अधिक कैबिनेट मंत्रियों ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुयाना के जॉर्जटाउन में औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और गुयाना की संसद की विशेष बैठक को संबोधित करेंगे। वे दूसरे भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के लिए कैरेबियाई साझेदार देशों के नेताओं के साथ भी शामिल होंगे।

 पीएम मोदी 56 साल में गुयाना पहुंचने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री; पूरी कैबिनेट स्वागत करने आई

अपने सफल ब्राजील दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19-20 नवंबर की दरम्यानी रात गुयाना रवाना हो गए। 56 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है। पीएम मोदी तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में बृहस्पतिवार को गुयाना पहुंचेंगे। गुयाना में भारत के उच्चायुक्त अमित एस तेलंग ने कहा, यह यात्रा गहरी दोस्ती, आपसी विश्वास और उस सहयोग की प्रतीक है। 56 वर्षों बाद किसी भारतीय पीएम की इस दक्षिण अमेरिकी देश में पहली यात्रा होगी। इससे पहले इंदिरा गांधी ने गुयाना की यात्रा की थी।

रियो डी जेनेरियो में जी-20 देशों के सम्मेलन में क्या हुआ
इससे पहले जी-20 शिखर सम्मेलन में दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं ने पूरी भू-राजनीति को प्रभावित कर रहे वैश्विक संघर्षों को रोकने पर जोर भले ही दिया, लेकिन इसके लिए प्रयासों को लेकर किसी ठोस योजना पर सहमति नहीं बन पाई। जी-20 नेताओं ने खासे विमर्श के बाद जारी साझा बयान में भूख व गरीबी के खिलाफ मिलकर लड़ने, युद्धग्रस्त गाजा को अधिक सहायता देने और पश्चिम एशिया व यूक्रेन में शीघ्र जंग रोकने का आह्वान किया। साझा बयान में किसी को जिम्मेदार ठहराए बिना संघर्षों की निंदा की गई है। गाजा में भयावह मानवीय हालात का जिक्र करते हुए मदद के लिए कदम उठाने पर जोर दिया गया। शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन मंगलवार को जी-20 नेताओं की बैठक का एजेंडा जलवायु परिवर्तन पर केंद्रित रहा। मेजबान ब्राजीलियाई राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने अपने प्रस्ताव में आने वाली पीढ़ियों के लिए टिकाऊ भविष्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, जी-20 देशों को उत्सर्जन कटौती लक्ष्यों पर तत्काल अमल करना आवश्यक है, क्योंकि 80 फीसदी ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन के लिए इसके सदस्य देश ही जिम्मेदार हैं।

भारत की दक्षता से मिली प्रेरणा : दा सिल्वा
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने द्विपक्षीय बैठक के दौरान नई दिल्ली में जी-20 के सफल आयोजन को लेकर पीएम मोदी की सराहना की। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति लूला ने बताया कि उन्होंने बहुत-सी ऐसी चीजें दोहराने की कोशिश की, जो भारत में हुए शिखर सम्मेलन से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा, हमने भारत के निर्णयों को आगे बढ़ाया। ब्राजील उसी स्तर की दक्षता से सम्मेलन करना चाहता था, जैसा भारत ने किया था।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰