तरकश में ही रह गए नीतीश कुमार के तीर, तेजस्वी यादव ने कर दिया खेला…………

बिहार में आरजेडी के सीएम फेस और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपनी घोषणाओं से सीएम नीतीश कुमार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा का प्लान बनकर बदल गया, पर तेजस्वी ने अपनी यात्रा रुक-रुककर जारी रखी. इसी दौरान उन्होंने दो ऐसी घोषणाएं कर दीं, जो नीतीश के गले […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 17 दिसंबर 2024, 05:49 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
तरकश में ही रह गए नीतीश कुमार के तीर, तेजस्वी यादव ने कर दिया खेला…………
Photo: UB India News Archive

बिहार में आरजेडी के सीएम फेस और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपनी घोषणाओं से सीएम नीतीश कुमार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा का प्लान बनकर बदल गया, पर तेजस्वी ने अपनी यात्रा रुक-रुककर जारी रखी. इसी दौरान उन्होंने दो ऐसी घोषणाएं कर दीं, जो नीतीश के गले की हड्डी साबित हो सकती हैं. नीतीश के सामने अब एक ही रास्ता है. वे इसकी काट में उनसे भी लुभावनी योजनाएं घोषित करें. पिछली बार भी तेजस्वी ने सरकारी नौकरी के वादे से कमाल कर दिया था. हालांकि जेडीयू के सूत्र बताते हैं कि नीतीश कुमार ने अपनी यात्रा के प्लान में बदलाव इस खतरे को भांपते हुए ही किया है. नीतीश जान लेना चाहते थे कि तेजस्वी की झोली में वादों की कितनी और क्या-क्या रेवड़ियां हैं. अब वे अपनी झोली से उनसे भी आकर्षक घोषणाएं कर सकते हैं. तेजस्वी तत्काल कुछ भी देने की स्थिति में नहीं हैं, लेकिन सरकार का प्रमुख होने के नाते नीतीश अपनी घोषणाओं पर तुरंत अमल भी कर सकते हैं.

तेजस्वी यादव के लुभावने वादे
तेजस्वी यादव को विश्वास है कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली और झारखंड की तरह महिलाओं को नकद देने से उनके वोट झटके जा सकते हैं. हाल ही संपन्न झारखंड और महाराष्ट्र में महिलाओं को कैश बेनिफिट देने का चमत्कार तेजस्वी देख चुके हैं. तेजस्वी यादव को यह भी पता है कि बिहार में नीतीश कुमार की ताकत महिलाएं ही हैं. इसलिए तेजस्वी ने वादा किया है कि उनकी सरकार बनी तो वे बिहार में ‘माई-बहिन मान योजना’ लागू करेंगे. इसके तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की सम्मान राशि मिलेगी. इससे पहले वे हर उपभोक्ता को 200 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा कर चुके हैं.

नौकरी का वादा रहा था कारगर
तेजस्वी यादव ने पिछले विधानसभा चुनाव में 10 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया था. उनके इस वादे की सीएम नीतीश ने खूब खिल्ली भी उड़ाई थी. नीतीश ने तब कहा था कि इतनी नौकरियों के लिए वे पैसा कहां से लाएंगे! तंज में उन्होंने यह भी कह दिया था कि पैसे क्या अपने पिता से मांगेंगे. हालांकि जब नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ आए तो उन्होंने सरकारी नौकरियों का पिटारा खोल दिया. शिक्षकों की रिकॉर्ड संख्या में नियुक्ति हुई. नियुक्ति का सिलसिला अब भी जारी है, जब नीतीश एनडीए के सीएम हैं. अगले साल तक 12 लाख नौकरियों का नीतीश ने लक्ष्य निर्धारित किया है. नौकरी के वादे पर तेजस्वी ने बड़ी सफलता हासिल की थी. वैसे वे मामूली अंतर से सीएम नहीं बन पाए. तेजस्वी दावा करते हैं कि 17 महीने सरकार में रह कर उन्होंने दिखा दिया कि नौकरी कैसे दी जा सकती है.

महिलाओं पर नीतीश की पकड़
नीतीश कुमार महिला सशक्तीकरण के पहले से ही पैरोकार रहे हैं. इसीलिए अब भी महिलाओं पर उनका जादू बरकरार है. लोकसभा चुनाव में यह दिख भी चुका है. वे तेजस्वी की तरह वादे तो नहीं करते, लेकिन किसी न किसी रूप में वे महिलाओं को लाभ पहुंचाते रहे हैं. छात्राओं के लिए साइकिल, पोशाक के लिए पैसे और अविवाहित लड़कियों के लिए प्रोत्साहन राशि वे सीधे उनके खाते में भेजते हैं. महिलाओं को पंचायत और निकाय चुनावों में उन्होंने 50 प्रतिशत आरक्षण दिया तो सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित कीं. महिलाओं को नीतीश कितना मान देते हैं, यह इसी से स्पष्ट है कि उनके कहने पर राजस्व के भारी नुकसान के बावजूद उन्होंने बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू कर दी. तेजस्वी के 2500 रुपए वादे के बाद अब उनकी बारी है. संभव है कि उन्होंने तेजस्वी की काट के लिए एक्सरसाइज भी शुरू कर दिया होगा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰