डिप्टी पीएम के इस्तीफे के बाद पीएम ट्रूडो भी पद से देंगे इस्तीफा?

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकियों पर जस्टिन ट्रूडो से असहमत होने के बाद कनाडा की उपप्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने एक आश्चर्यजनक कदम उठाते हुए सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। फ्रीलैंड डिप्टी पीएम के साथ ही कनाडा की वित्त मंत्री भी थीं, वित्त मंत्री के रूप में भी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 17 दिसंबर 2024, 06:02 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
डिप्टी पीएम के इस्तीफे के बाद पीएम ट्रूडो भी पद से देंगे इस्तीफा?
Photo: UB India News Archive

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकियों पर जस्टिन ट्रूडो से असहमत होने के बाद कनाडा की उपप्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने एक आश्चर्यजनक कदम उठाते हुए सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। फ्रीलैंड डिप्टी पीएम के साथ ही कनाडा की वित्त मंत्री भी थीं, वित्त मंत्री के रूप में भी उन्होंने इस्तीफा दे दिया। डिप्टी पीएम के इस्तीफे ने प्रधान मंत्री ट्रूडो के खिलाफ उनके मंत्रिमंडल के भीतर पहली बार खुली असहमति दिखाई दी। कनाडा में इस सियासी हलचल से ट्रूडो की कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा है।

ट्रूडो ने लेब्लांक को बनाया नया वित्त मंत्री

क्रिस्टिया फ्रीलैंड के अचानक इस्तीफे के तुरंत बाद, उनके कैबिनेट सहयोगी डोमिनिक लेब्लांक ने कनाडा के नए वित्त मंत्री के रूप में शपथ ली। प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो के लंबे समय तक सहयोगी रहे लेब्लांक ने उनके मंत्रिमंडल में सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया था। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब कनाडा “अप्रत्याशित खर्चों” के कारण $62 बिलियन के घाटे से जूझ रहा है।

इस्तीफे के बाद फ्रीलैंड ने कहा

फ़्रीलैंड ने अपने त्याग पत्र में ट्रम्प की कनाडाई आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ की योजना की ओर इशारा करते हुए कहा, “हमारा देश आज एक गंभीर चुनौती का सामना कर रहा है। अपने त्याग पत्र में, फ्रीलैंड ने कहा कि ट्रूडो उन्हें दूसरी नौकरी में स्थानांतरित करना चाहते थे, जिस पर उन्होंने जवाब दिया: “मैंने निष्कर्ष निकाला है कि मेरे लिए कैबिनेट से इस्तीफा देना ही एकमात्र ईमानदार और व्यवहार्य रास्ता है।”

ट्रूडो को दूसरा झटका

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो क्रिस्टिया फ्रीलैंड के इस्तीफे के झटके से अभी उबर भी नहीं पाए थे कि खालिस्तान समर्थक और न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) के नेता जगमीत सिंह ने  नेता ने उन्हें दूसरा तगड़ा झटका दे दिया है। इसके साथ ही 23 सांसदों ने ट्रूडो के इस्तीफे की मांग को लेकर एक पत्र लिखा है। जगमीत सिंह ने ट्रूडो को लेकर एक बड़ा बयान दिया है और कहा है कि क्रिस्टिया फ्रीलैंड के आज सुबह वित्त मंत्री के पद से हटने के बाद प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को इस्तीफा दे देना चाहिए।

ट्रूडो के इस्तीफे की हो रही मांग

कनाडा की मीडिया रिपोर्टों में ट्रूडो के इस्तीफे की मांग की गई है जिसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री वास्तव में इस्तीफे पर विचार कर रहे हैं। इस बारे में कनाडा की सीटीवी ने बताया, “सूत्रों ने सीटीवी न्यूज को बताया कि प्रधानमंत्री ने कैबिनेट को बता दिया है कि वह इस्तीफे पर विचार कर रहे हैं और वह संभवतः संसद को संबोधित करने की योजना बना रहे हैं। टीवी के हवाले से कहा गया है कि ट्रूडो ने कहा है कि पिछले कई हफ़्तों से, आप और मैं कनाडा के लिए आगे बढ़ने के सर्वोत्तम रास्ते को लेकर असमंजस में हैं।”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰