रूस में बड़ा बम धमाका , न्यूक्लियर चीफ इगोर किरिलोव की ब्लास्ट में मौत

रूस के परमाणु सुरक्षा के प्रभारी रूसी जनरल एक बम विस्फोट में मारे गए. ये धमाका मॉस्को में हुआ. लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव मंगलवार (17 दिसंबर) को एक आवासीय ब्लॉक छोड़ रहे थे, जब स्कूटर में छिपाकर रखे गए बम में विस्फोट हो गया. रूसी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बम को दूर से ऑपरेट किया […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 17 दिसंबर 2024, 09:37 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
रूस में बड़ा बम धमाका , न्यूक्लियर चीफ इगोर किरिलोव की ब्लास्ट में मौत
Photo: UB India News Archive

रूस के परमाणु सुरक्षा के प्रभारी रूसी जनरल एक बम विस्फोट में मारे गए. ये धमाका मॉस्को में हुआ. लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव मंगलवार (17 दिसंबर) को एक आवासीय ब्लॉक छोड़ रहे थे, जब स्कूटर में छिपाकर रखे गए बम में विस्फोट हो गया. रूसी  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बम को दूर से ऑपरेट किया गया और इसमें लगभग 300 ग्राम विस्फोटक थे. बीते सोमवार (16 दिसंबर) को किरिलोव पर यूक्रेन में प्रतिबंधित रासायनिक हथियारों के उपयोग का आरोप लगाया गया था. हालांकि, किरिलोव को पहले से ही यूके ने रूस के रासायनिक हथियारों के उपयोग में उनकी भूमिका के लिए मंजूरी दे दी गई थी.

घटना रियाज़ान्स्की प्रॉस्पेक्ट पर एक अपार्टमेंट बिल्डिंग के बाहर हुई, जहां जनरल किरिलोव और उनके सहायक दोनों मारे गए. रूस की जांच समिति ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि रूसी संघ के सशस्त्र बलों के विकिरण, रासायनिक और जैविक सुरक्षा बलों के प्रमुख जनरल किरिलोव की हत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यूक्रेन का जनरल किरिलोव पर आरोप
हाल ही में कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन ने जनरल इगोर किरिलोव पर रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल का आरोप लगाया था. ये हथियार कथित तौर पर यूक्रेन में प्रतिबंधित हैं. हालांकि इस आरोप के बाद जनरल किरिलोव की मौत रूस के लिए गंभीर झटका साबित हो सकती है.

घटना स्थल और सुरक्षा तंत्र
धमाका रियाज़ान्स्की प्रॉस्पेक्ट पर हुआ, जो क्रेमलिन से लगभग 7 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है. रूसी समाचार एजेंसी TASS के अनुसार, जांचकर्ता और फोरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल पर मौजूद हैं. इसके अलावा अन्य आपातकालीन सेवाओं के कर्मचारी भी घटनास्थल पर काम कर रहे हैं.

पुतिन के लिए बड़ा झटका
लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की मौत रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है. जनरल किरिलोव परमाणु, जैविक और रासायनिक सुरक्षा बलों के प्रमुख थे और इस क्षेत्र में उनकी भूमिका अहम थी.

धमाके से 4 मंजिल तक खिड़कियों के कांच टूटे धमाका इतना तेज था कि इससे इमारत की 4 मंजिल ऊपर तक खिड़कियों के कांच टूट गए। UN टूल के मुताबिक 300 ग्राम TNT विस्फोटक से करीब 17 मीटर (55 फीट) दूरी पर मौजूद कांच की खिड़की भी टूट सकती है। इसके अलावा यह विस्फोटक 1.3 मीटर दूर मकान को भी धमाके में नुकसान पहुंचा सकता है।

किरिलोव की मौत के बाद रूसी संसद के डिप्टी स्पीकर ने कहा है कि उनकी हत्या का बदला जरूर लिया जाएगा।

पिछले 4 महीनों में 3 बड़े अधिकारियों की मौत किरिलोव पिछले 4 महीनों में दुश्मनों का शिकार होने वाले तीसरे बड़े रूसी अधिकारी हैं। उनसे पहले हुई रूसी अधिकारियों की हत्याएं…

12 दिसंबर, 2024, जगह- मॉस्को रूस के मिसाइल एक्सपर्ट मिखाइल शेतस्की की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

शेतस्की रूसी मिसाइलों को मॉडर्नाइज करने में शामिल थे, जिन्हें यूक्रेन पर दागा जा रहा था।

28 सितंबर, 2024, जगह- मॉस्को का कोलोमा शहर ड्रोन स्पेशलिस्ट कर्नल एलेक्सी कोलोमीतसेव मॉस्को में मृत पाए गए।

कोलोमीतसेव रूसी सेना में ड्रोन एक्सपर्ट्स बनने की ट्रेनिंग देने के लिए मशहूर थे।

यूक्रेन पर डर्टी बम बनाने का आरोप लगाया था ​​​​​​​इगोर किरिलोव ने अक्टूबर 2024 में यूक्रेन पर अमेरिका की मदद से डर्टी बम बनाने का आरोप लगाया था। डर्टी बम को बनाने में रेडियोएक्टिव मटेरियल का इस्तेमाल किया जाता है। इन्हें बनाने में खर्च भी कम होता है। इससे पहले वे 2018 में अमेरिका पर जॉर्जिया में रूस और चीन बॉर्डर के नजदीक एक गुप्त बायोलॉजिकल हथियार प्रयोगशाला चलाने का आरोप भी लगा चुके थे।

इसी साल अमेरिका ने रूस पर यूक्रेन में केमिकल हथियारों के इस्तेमाल का आरोप लगाया था। इसके जवाब में किरिलोव ने कहा था कि रूस ने तय समय से पहले सितंबर 2017 में ही अपने सारे केमिकल हथियार नष्ट कर दिए थे। जबकि अमेरिका ने यह काम 2023 में किया था।

दूसरी ओर यूक्रेन सिक्योरिटी सर्विसेज (SBU) ने दावा किया कि रूस ने लगभग 5,000 बार रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया है। इनमें 700 से ज्यादा बार इनका इस्तेमाल इस साल मई में ही हुआ था।

कीव इंडिपेंडेट की रिपोर्ट के मुताबिक किरिलोव पर कल यानी सोमवार को यूक्रेन की सिक्योरिटी सर्विस ने जंग में बैन केमिकल हथियार इस्तेमाल करने के आरोप में दोषी मानते हुए सजा सुनाई थी।

यूक्रेन जंग में भूमिका को लेकर अक्टूबर में ब्रिटेन और कनाडा ने उन पर पाबंदियां लगाई हुई थी।
यूक्रेन जंग में भूमिका को लेकर अक्टूबर में ब्रिटेन और कनाडा ने उन पर पाबंदियां लगाई हुई थी।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰