संसद का शीतकालीन सत्र शुक्रवार को समाप्त होने वाला है। आज सरकार देश में एक साथ चुनाव कराने की व्यवस्था तय करने वाले विधेयकों पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के गठन के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश कर सकती है। इस बीच, डॉ. बीआर अंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी को लेकर विवाद जारी है। आज संसद में बीजेपी और कांग्रेस के सदस्यों के बीच जोर तनातनी देखने को मिली।
बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने लगाए ये आरोप
बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने कहा, “राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया जो मेरे ऊपर गिर गया जिसके बाद मैं नीचे गिर गया. मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था जब राहुल गांधी आए और एक सांसद को धक्का दिया जो मेरे ऊपर गिर गया.” वहीं, प्रताप सारंगी की तबीयत बिगड़ गए हैं. जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है. फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत ने भी राहुल गांधी पर धक्का माराने का आरोप है. वो आईसीयू में भर्ती हैं.
बीजेपी सांसदों ने कांग्रेस पार्टी पर बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाते हुए संसद में विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया जो उनके ऊपर गिर गया जिसके बाद वे नीचे गिर पड़े और उनके सिर में चोट लग गई.
इसके अलावा कांग्रेस ने दावा किया है कि बाबासाहेब अंबेडकर के अपमान का विरोध कर रहे मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी के साथ बीजेपी के सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर धक्कामुक्की की है.
संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा हुआ। कांग्रेस ने शाह से इस्तीफे की मांग की तो भाजपा ने पलटवार करते हुए विपक्ष पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ” ये वो चिठ्ठी है जो ‘X'(ट्वीटर) ने हमें लिखी है जिसमें वह कहते हैं कि गृह मंत्रालय और IT मंत्रालय ने उनको लिखकर बोला है कि जो वीडियो गृह मंत्री अमित शाह का है उसको हटाया जाए क्योंकि वो वीडियो भारत के कानून का उल्लंघन करता है। वो वीडियो भारत के किस कानून का उल्लंघन करता है ? और ट्वीटर ने स्पष्ट किया है कि वो वीडियो नहीं हटा रहे हैं क्योंकि वो अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा करते हैं..किस बात से गृह मंत्री अमित शाह डर रहे हैं वह क्या छुपाना चाहते हैं क्योंकि उनका काला सच्च राज्यसभा की स्पीच में अंकित है। 34 पन्ने के उनकी स्पीच है उसमें साफ लिखा है जो हमने वीडियो में दिखाया है…अमित शाह जी को माफी मांगनी चाहिए और उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए। पीएम मोदी उनके बचाव में उतरे हैं..हम नहीं डरेंगे।
विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने संसद परिसर में बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष विरोध मार्च निकाला। वे मकर द्वार तक मार्च रह रहे हैं और राज्यसभा में बाबासाहेब अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से माफी मांगने और इस्तीफा देने की मांग कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “बाबा साहब का अपमान करने के लिए कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी पापी है। पूरे परिवार ने भारत रत्न ले लिया और बाबा साहब को नहीं दिया…कांग्रेस पार्टी को अपने पापों का प्रायश्चित करने के लिए उपवास और मौन व्रत करना चाहिए।”
कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला और आप सांसद संजय सिंह ने डॉ. बीआर आंबेडकर के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत राज्यसभा में बिजनेस सस्पेंशन नोटिस दिया।
राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण पर जदयू सांसद और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, ‘मल्लिकार्जुन खरगे तो इसका एक हिस्सा मात्र हैं, पूरी कांग्रेस पार्टी नकारात्मक प्रचार के लिए गृह मंत्री के भाषण को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है। गृह मंत्री ने लोकसभा में उदाहरण देकर बताया कि कैसे कांग्रेस ने भीमराव अंबेडकर जी का अपमान किया है..पंडित नेहरू आरक्षण के खिलाफ थे…भीमराव अंबेडकर जी को बीजेपी के कार्यकाल में भारत रत्न मिला…
अमित शाह पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “उन्होंने संसद में जिस तरह से बाबा साहेब का अपमान किया है….इन पर कौन भरोसा करेगा? ये कहते हैं कि ये आरक्षण को खत्म नहीं करना चाहते, संविधान को नहीं बदलना चाहते…वो (बाबा साहब अंबेडकर) संविधान के निर्माता हैं। आप उनके बारे में ऐसा कह रहे हैं…”








