बिहार बिजनेस कनेक्ट-2024 का आज दूसरा दिन है। पटना के ज्ञान भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 1 लाख करोड़ से भी अधिक का MOU अब तक फाइनल हो चुका है। 350 कंपनी ने MOU के लिए कंफर्म कर दिया है। आज MOU पर साइन किया जाएगा।
इस बार अब तक की सबसे बड़ी इन्वेस्टमेंट सन पेट्रोकेमिकल्स की ओर से 20 हजार करोड़ का है। NHPC के CMD राज कुमार चौधरी ने भास्कर से बातचीत के दौरान बताया कि ‘बिहार में NHPC 5500 करोड़ रुपए का MOU साइन करेगी।’
वहीं, आईफोन बनाने वाली फॉक्सकॉन कंपनी से बातचीत चल रही है। फॉक्सकॉन ने भी बिहार में इन्वेस्ट करने की इच्छा जाहिर की है। इसके अलावा सन पेट्रोकेमिकल्स, अंकुर बायोकेम, कैप्टन स्टील, श्री सीमेंट, बिरला सीमेंट, जेके सीमेंट, डालमिया सीमेंट, हल्दीराम, सुप्रीम ग्रुप और अडाणी से भी बातचीत चल रही है। उनके साथ भी आज एमओयू को साइन होगा।
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के अनुसार बिहार में निवेश के सकारात्मक माहौल बनने की वजह से निवेशकों के लिए बिहार आकर्षण का नया केंद्र बन रहा है. दरअसल हाल के दिनों में बिहार में निवेश के लिए कई निवेशकों ने रुचि दिखाई है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में बिहार में कई और इंडस्ट्री जल्दी ही खुलेंगी.
सम्राट चौधरी का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल से बिहार में बना निवेश का माहौल बना है. अब बिहार सरकार उद्योग लगाने वालों को जमीन, बिजली, सड़क-सम्पर्क की ढांचागत सुविधाएं प्रदान कर रही है और आगे भी करेगी. बिहार में उद्योगों के लिए अब तक 8 हजार एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है, जिसके बाद 9 प्रमंडलों में टाउनशिप, कालोनी और औद्योगिक गलियारा विकसित होगा. उन्होंने बताया कि पटना से कुछ किलोमीटर दूर सोनपुर में उद्योग गलियारा के साथ बड़ा हवाई अड्डा बनाया जाएगा. इसके साथ ही भागलपुर, राजगीर , छपरा सहित 10 शहरों को एयर कनेक्टिविटी भी मिलेगी.
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार बिजनेस कनेक्ट-2024 में निवेशकों को भरोसा दिलाया कि बिहार में उद्योग लगाने वालों को जमीन, बिजली, सड़क-सम्पर्क , एयर कनेक्टिविटी जैसी मूलभूत ढांचागत सुविधाएं उपलब्ध होंगी. उद्योगों के लिए अब तक 8 हजार एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है और अगले साल हमारे पास 10 हजार एकड़ भूमि केवल उद्योगों के लिए उपलब्ध रहेगी. सम्राट चौधरी बताते हैं कि बिहार के 9 प्रमंडलों में टाउनशिप, कालोनी और औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाएगा. सोनपुर में उद्योग गलियारा के साथ बड़ा हवाई अड्डा बनाया जाएगा.
उन्होंने कहा कि बाल्मीकि नगर, सहरसा, भागलपुर, राजगीर , छपरा सहित 10 शहरों को विमान सेवा से जोड़ने और एयरपोर्ट विकसित करने के लिए केंद्र सरकार ने बिहार को 236 करोड़ रुपये दिये हैं। इस पर तेजी से काम होगा. राजधानी के ज्ञान भवन में दो दिवसीय (19-20 दिसम्बर ) ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि वर्ष 2005 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार आने के बाद से बिहार में उद्योग-धंधे के लिए वातावरण लगातार बेहतर हुआ है. बिहार में निवेश बढने से रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं.
साल 2023 से हुई बिहार बिजनेस कनेक्ट की शुरुआत
बिहार बिजनेस कनेक्ट ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत 2023 में हुई थी। इसमें देश विदेश के 600 से अधिक कारोबारियों ने भाग लिया था। बिहार बिजनेस कनेक्ट 2023 एक ऐतिहासिक पहल रहा, इसका उद्देश्य राज्य के औद्योगिक और उद्यमशील विकास को बढ़ावा देना था।
पिछले साल इन कंपनियों ने लिया था भाग
पिछले साल 2023 में देश के प्रमुख निवेशक और उद्योगपतियों ने भाग लिया था। जैसे अडानी ग्रुप से प्रणव अडाणी, आईओसीएल से शुक्ला मिस्त्री, नाहर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के कमल ओसवाल, गोदरेज ग्रुप के राकेश स्वामी, माइक्रोमैक्स बायोफ्यूल्स के राजेश अग्रवाल, हाई स्पिरिट कॉमर्शियल वेन्चर्स के तुषार जैन, ए.एम.डी. के हसमुख रंजन, टाइगर एनालिटिक्स के महेश कुमार, एक्सेंचर के प्रशान्त कुमार और सुपरसेवा ग्लोबल सर्विसेज प्रा. लि. की कुमुद शर्मा समेत कई उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया था।
पिछले साल 50,530 करोड़ रुपए निवेश को लेकर MOU हुआ था साइन
पिछले साल आयोजित दो दिवसीय समिट के दौरान 278 प्रस्ताव पर MOU साइन किए गए थे, जो 50,530 करोड़ रुपए निवेश के थे। इसमें 38 हजार करोड़ निवेश राशि की 244 योजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं।








