जयपुर अजमेर रोड पर हुए भीषण अग्निकांड में अब तक 7 लोगों की मौत

जयपुर में आज तड़के अजमेर रोड पर हुए सीएनजी गैस से भरे टैंकर में हुए भीषण ब्लास्ट के बाद कई वाहनों में लगी आग में पांच लोगों की जिंदा जल जाने से दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के अधिकांश घायल जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं. हादसे में जिंदा जले हुए 38 लोगों […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 20 दिसंबर 2024, 06:01 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जयपुर अजमेर रोड पर हुए भीषण अग्निकांड में अब तक 7 लोगों की मौत
Photo: UB India News Archive

जयपुर में आज तड़के अजमेर रोड पर हुए सीएनजी गैस से भरे टैंकर में हुए भीषण ब्लास्ट के बाद कई वाहनों में लगी आग में पांच लोगों की जिंदा जल जाने से दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के अधिकांश घायल जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं. हादसे में जिंदा जले हुए 38 लोगों का एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है. सीएम भजनलाल शर्मा और चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर घायलों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं. उसके बाद सीएम शर्मा ने भांकरोटा जाकर भी घटनास्थल को देखा. वहां रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

यह हादसा अजमेर रोड पर भांकरोटा पेट्रोल पंप के पास हुआ है. इस हादसे में करीब ढाई दर्जन अन्य वाहन आग की चपेट में आ गए. वे सभी वाहन भी जलकर खाक हो गए. हादसे के बाद अजमेर रोड़ पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर रेस्क्यू ऑपेरशन चलवा रहे हैं. जले हुए वाहनों में लोगों को तलाश जा रहा है. चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह एसएमएस अस्पताल में घायलों को इलाज पर निगरानी रखे हुए हैं.

Live :

मृतकों की संख्या सात तक पहुंची, अस्पताल में मचा है कोहराम
जयपुर में अजमेर रोड अग्निकांड में जिंदा जलने वाले मृतकों की संख्या सात तक पहुंच गई है. अभी इस संख्या में और भी इजाफा होने की आशंका है. पुलिस प्रशासन अब तक कुल सात लोगों की मौत की पुष्टि कर चुका है. इनमें से पांच मृतकों के शव लाए जा चुके हैं. जबकि दो के केवल जले हुए अंग ही मिले हैं. अभी घटनास्थल पर जले हुए वाहनों में सर्च ऑपरेशन चल रहा है.

जयपुर पुलिस कमिश्नर ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर
जयपुर के भांकरोटा में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर चल रहा है. जयपुर पुलिस कमिश्नर ने इसको लेकर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. एडिशनल पुलिस कमिश्नर योगेश दाधीच ने बताया कि भांकरोटा में हुए हादसे की जानकारी के लिए पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9166347551, 8764688431 और 7300363636 संपर्क किया जा सकता है.

अधिकांश घायलों की हालत बनी हुई है गंभीर
जयपुर में अजमेर रोड पर हुए भीषण अग्निकांड के घायलों में से अधिकांश की हालत गंभीर बनी हुई है. एसएमएस अस्पताल में डॉक्टर्स की टीमें उनके उपचार में जुटी हैं. अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर्स की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. पुलिस सीएनजी से भरे टैंकर में लगी आग के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

अधिकांश घायलों की हालत बनी हुई है गंभीर
जयपुर में अजमेर रोड पर हुए भीषण अग्निकांड के घायलों में से अधिकांश की हालत गंभीर बनी हुई है. एसएमएस अस्पताल में डॉक्टर्स की टीमें उनके उपचार में जुटी हैं. अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर्स की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. पुलिस सीएनजी से भरे टैंकर में लगी आग के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

डरा रहा है जले हुए वाहनों का मंजर
जयपुर में अजमेर रोड पर हुए हादसे में 30 वाहन पूरी तरह से जल चुके हैं. घटनास्थल पर उनके लोहे के कबाड़ खड़े हैं. उनसे अभी भी धुंआ निकल रहा है. अजमेर रोड पर जले हुए वाहनों का यह दृश्य डरा रहा है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आग कितनी भयावह थी.

सीएम भजनलाल शर्मा पहुंचे भांकरोटा
जयपुर के भांकरोटा में हुए हादसे का जायजा लेने के लिए सीएम भजनलाल शर्मा घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। वे अधिकारियों के साथ वहां जायजा ले रहे हैं। मौके पर भारी भीड़ जमा है। सीएम शर्मा के साथ डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम भी वहां पहुंचे हैं.

दो यात्री बस और 19 ट्रक जले
जयपुर के भांकरोटा में हुए भीषण अग्निकांड में कुल 30 वाहन जले हैं. इनमें 19 ट्रक और 2 यात्री बस शामिल हैं. इनके अलावा 2 गैस टैंकर, 3 कार, 2 पिकअप, 1 बाइक और टेम्पो शामिल है. पुलिस आग के शिकार हुए वाहनों को मौके से हटाने में जुटी है.

चार लोगों की मौत की पुष्टि
जयपुर के भांकरोटा इलाके में हुए गैस टैंकर ब्लास्ट में चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. DCP पश्चिम अमित कुमार बुडानिया ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है. इन चार लोगों के शव घटनास्थल पर मिले हैं. इस भीषण आगजनी से 30 वाहन जलकर राख हो गए हैं.

झुलसे हुए लोगों को पहुंचाया एसएमएस
अजमेर रोड पर हुए भीषण अग्निकांड में झुलसे 38 लोगों को सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया है. एक साथ इतनी बड़ी संख्या में झुलसे हुए घायल आने के कारण वहां भी अफरातफरी मच गई. चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर भी अस्पताल पहुंच गए हैं. वहीं अन्य आलाधिकारी भी वहां पहुंचे हैं. झुलसे हुए लोगों की हालत देखकर वहां मौजूद लोग भी सहम गए.

घटनास्थल पर मची है चीख पुकार
भीषण अग्निकांड के बाद मौके पर चीख पुकार मची हुई है. पुलिस और दमकलकर्मी जले हुए वाहनों में शवों को ढूंढने में लगे हैं. अभी तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है. घायलों को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰