बिहार में 1.8 लाख करोड़ का रिकॉर्ड निवेश , एक कंपनी देगी 30 हजार नौकरी

बिहार में औद्योगीकरण की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। इसका नमूना वैश्विक निवेशक सम्मेलन ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट’ 2024 में आज मिला। एक के बाद एक कंपनियों ने बिहार में बड़ा निवेश करने का ऐलान किया। जिन कंपनियों ने निवेश का ऐलान किया, उनमें अदाणी ग्रुप, श्री सीमेंट, सन पेट्रोकेमिकल्स जैसे बड़े औद्योगिक घराने शामिल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 20 दिसंबर 2024, 10:05 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में 1.8 लाख करोड़ का रिकॉर्ड निवेश , एक कंपनी देगी 30 हजार नौकरी
Photo: UB India News Archive

बिहार में औद्योगीकरण की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। इसका नमूना वैश्विक निवेशक सम्मेलन ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट’ 2024 में आज मिला। एक के बाद एक कंपनियों ने बिहार में बड़ा निवेश करने का ऐलान किया। जिन कंपनियों ने निवेश का ऐलान किया, उनमें अदाणी ग्रुप, श्री सीमेंट, सन पेट्रोकेमिकल्स जैसे बड़े औद्योगिक घराने शामिल हैं। आपको बता दें कि बिहार में पिछले साल आयोजित सम्मेलन के पहले संस्करण की तुलना में यह राशि तीन गुना अधिक है। ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट’ 2024 निवेशक शिखर सम्मेलन के अंत में प्राप्त निवेश प्रस्तावों की घोषणा करते हुए उद्योग एवं पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि 1.8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के लिए कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। सन पेट्रोकेमिकल्स, पंप हाइड्रो तथा सोलर प्लांट सहित अक्षय ऊर्जा में 36,700 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। अदाणी समूह अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट की स्थापना में 20,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रहा है।

सन पेट्रोकेमिकल्स 36400 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट में निवेश करेगी। यह अब तक सबसे बड़ा निवेश है। कंपनी का दावा है कि इस बड़े प्रोजेक्ट से 30 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं भारत सरकार की पीएसयू एनएचपीसी और एसजेवीएन 5500 करोड़ के प्रोजेक्ट में निवेश करेगी। इधर, आईफोन को असेंबल करने वाली कंपनी फॉक्सकॉन ने भी बिहार में निवेश की दिलचस्पी जताई है। यह कंपनी आज एमओयू साइन कर सकती है।

इन आईटी कंपनियों ने एमओयू साइन किया
इधर, बिहार आईटी नीति, 2024 लागू होने के बाद से राज्य में राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर की अधिक- से- अधिक कंपनियां निवेश को लेकर उत्साहित हैं। पटना में आयोजित दो दिवसीय निवेशक सम्मेलन के पहले दिन जयश्री टेक्नोलॉजीज (हेलोवेयर), सुपरसेवा, एक्सेल डॉट, एबीपीएल सहित कई कंपनियों ने आईटी विभाग के साथ सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया। बिहार में कंप्यूटर, लैपटॉप, ड्रोन और सोलर पैनल की मैन्युफैक्चरिंग होगी।

इन कंपनियों से मिल रहे सकारात्मक संकेत
बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 के नाम से आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा और सचिव बंदना प्रेयसी ने सरकार की कमान संभाल रखी है। शुक्रवार को कई बड़ी कंपनियां एमओयू पर हस्ताक्षर करने जा रही है। अबतक जिन कंपनियों का नाम संभावित है, उनमें सन पेट्रो केमिकल, अदाणी समूह, एवन, कैंपा, अंकुर बायोकेम, फॉक्सकॉम, कैप्टन स्टील, श्री सीमेंट, बांगुर सीमेंट, जेके सीमेंट, डालमिया सीमेंट, बिरला सीमेंट, सुप्रीम प्लास्टिक, लहर फुटवेयर आदि का नाम प्रमुख है।

ग्रीन एनर्जी सेक्टर में भी मिला निवेश 

इसके अलावा, समूह ने सीमेंट क्षमता के विस्तार के साथ-साथ गोदाम तथा लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में भी निवेश की घोषणा की है। ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट’ 2024 में एनएचपीसी ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के लिए 5,500 करोड़ रुपये, एसएलएमजी बेवरेजेज ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए 3,000 करोड़ रुपये, श्री सीमेंट्स ने सामान्य विनिर्माण श्रेणी में 800 करोड़ रुपये और हल्दीराम स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए 300 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

खराब स्वास्थ्य के कारण नीतीश कुमार नहीं आएं 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस दो दिवसीय सम्मेलन के समापन समारोह में शिरकत करनी थी लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण वह इसमें शामिल नहीं हो पाएं। सम्मेलन के दौरान बिहार के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी सर्दी-जुकाम के कारण यहां नहीं आ सके इसलिए मैं उनका संदेश आपके बीच रख रहा हूं। यादव द्वारा पढ़े गए मुख्यमंत्री के संदेश में कहा गया कि मैं ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट’ 2024 में आए सभी निवेशकों को स्वागत करता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि बिहार में औद्योगिक क्षेत्र में विकास के लिए जो माहौल तैयार हुआ है, उसका पूरा फायदा यहां के लोगों को मिलेगा। भविष्य में आपकी सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार हमेशा तत्पर रहेगी। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद जय हिंद, जय बिहार।

अदाणी समूह 20,000 करोड़ रुपये का करेगी  निवेश 

सन पेट्रोकेमिकल्स, पंप हाइड्रो तथा सोलर प्लांट सहित अक्षय ऊर्जा में 36,700 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। अदाणी समूह अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट की स्थापना में 20,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रहा है। इसके अलावा, समूह ने सीमेंट क्षमता के विस्तार के साथ-साथ गोदाम तथा लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में भी निवेश की घोषणा की है। ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट’ 2024 में एनएचपीसी ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के लिए 5,500 करोड़ रुपये, एसएलएमजी बेवरेजेज ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए 3,000 करोड़ रुपये, श्री सीमेंट्स ने सामान्य विनिर्माण श्रेणी में 800 करोड़ रुपये और हल्दीराम स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए 300 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰