दलित राजनीति की स्वार्थी खींचतान से निकला अंबेडकर का मुद्दा!……….

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंबेडकर पर दिए बयान को लेकर तीन पार्टियां सर्वाधिक मुखर हैं। कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी और आरजेडी ने अमित शाह के बयान को लेकर संसद में खूब बवेला तो मचाया। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शाह के बयान से […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 21 दिसंबर 2024, 05:41 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दलित राजनीति की स्वार्थी खींचतान से निकला अंबेडकर का मुद्दा!……….
Photo: UB India News Archive

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंबेडकर पर दिए बयान को लेकर तीन पार्टियां सर्वाधिक मुखर हैं। कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी और आरजेडी ने अमित शाह के बयान को लेकर संसद में खूब बवेला तो मचाया। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शाह के बयान से इतना आघात पहुंचा है कि उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू को पत्र लिख कर नरेंद्र मोदी सरकार से समर्थन वापस लेने की सलाह दे डाली है।

रिजर्व सीटों पर लालू की नजर

बिहार में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अंबेडकर को दलित-पिछड़ों का भगवान बताते हुए अमित शाह के लिए ‘पागल’ शब्द का प्रयोग कर दिया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अमित शाह को इस्तीफा देकर संन्यास ले लेना चाहिए। अपने बेटे तेजस्वी यादव को बिहार का सीएम बनाने के लिए लालू राजनीति का कोई मौका हाथ से जाने देना नहीं चाहते। उन्हें पता है कि बिहार में दलित वोटों पर एनडीए के घटक दलों का कब्जा है। एनडीए में चिराग पासवान और जीतन राम मांझी जैसे दो दलित नेता हैं।

नीतीश कुमार को दलित उनके द्वारा दलितों के उत्थान के लिए किए गए कामों के चलते वोट देते हैं। एनडीए से दलित वोटों को झटकने के लिए शाह के बयान को लालू भुनाना चाहते हैं।

बिहार में SC के लिए 38 सीटें रिजर्व
बिहार में लोकसभा की छह सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित हैं। कभी ये सभी सीटें एनडीए के पास थीं। खराब हाल में भी एनडीए का इनमें पांच सीटों पर अभी कब्जा है। बिहार विधानसभा में 38 सीटें SC के लिए और 2 सीटें ST रिजर्व हैं।

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों में रामनगर, हरसिद्धि, बथनाहा,राजनगर, त्रिवेणीगंज, रानीगंज, बनमनखी, कोढ़ा, सिंहेश्वर स्थान, सोनबरसा, कुशेश्वरस्थान, बोचहां, सकरा,भोरे, दरौली, गरखा, राजापाकर, पातेपुर, कल्याणपुर, रोसड़ा, बखरी, अलौली, पीरपैंती, धोरैया, राजगीर, फुलवारीशरीफ, मसौढ़ी, अगिआंव, राजपुर, मोहनिया, चेनारी, मखदुमपुर, कुटुंबा, इमामगंज, बाराचट्टी, बोधगया, रजौली और सिकंदरा शामिल हैं।

NDA के पास सर्वाधिक रिजर्व सीटें
वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 40 आरक्षित सीटों में से 10 पर जीत दर्ज की। 2015 में उसे सिर्फ पांच सीटें ही मिली थीं। एनडीए के घटक जेडीयू ने आठ सीटें जीतीं, उसे महागठबंधन में रहते 2015 में 11 सीटों पर जीत मिली थी। आरजेडी के पास अभी नौ रिजर्व सीटें हैं। पांच सीटें कांग्रेस के पास हैं। लालू की बेचैनी 40 रिजर्व सीटों को लेकर है। उन्हें लगता है कि शाह के बयान की आलोचना कर वे दलित वोटों में सेंध लगा सकते हैं। दलित अब तक भाजपा और जेडीयू के ही वोटर रहे हैं।

दिल्ली की रिजर्व 12 सीटें AAP के पास
अमित शाह के बयान पर अरविंद केजरीवाल भी दलित वोटों को लेकर ही इतना परेशान हैं। दिल्ली विधानसभा की कुल 70 में 12 सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित हैं। 2020 के चुनाव में आरक्षित सभी सीटें आम आदमी पार्टी की झोली में गई थीं। दो-ढाई महीने बाद ही दिल्ली विधानसभा के चुनाव होने हैं। अंबेडकर मुद्दे पर केजरीवाल दलितों को गोलबंद कर पिछली बार की तरह सभी आरक्षित सीटों पर जीत सुनिश्चित करना चाहते हैं। इसलिए वे एनडीए से अलग होने के लिए नायडू और नीतीश को उकसा रहे हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰