ये संसदीय लोकतंत्र के लिए अच्छी परम्परा नहीं …………

संसद भवन के द्वार पर जो हुआ, वैसा पहले कभी नहीं हुआ। कांग्रेस और बीजेपी के बीच टकराव में दो सांसद लहूलुहान हो गए। सांसदों के झगड़े का मामला पुलिस थाने पहुंच गया। राहुल गांधी के खिलाफ हत्या की कोशिश की शिकायत दर्ज कराई गई। कांग्रेस की तरफ से बीजेपी के खिलाफ शिकायती चिट्ठी पुलिस […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 21 दिसंबर 2024, 06:25 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ये संसदीय लोकतंत्र के लिए अच्छी परम्परा नहीं …………
Photo: UB India News Archive

संसद भवन के द्वार पर जो हुआ, वैसा पहले कभी नहीं हुआ। कांग्रेस और बीजेपी के बीच टकराव में दो सांसद लहूलुहान हो गए। सांसदों के झगड़े का मामला पुलिस थाने पहुंच गया। राहुल गांधी के खिलाफ हत्या की कोशिश की शिकायत दर्ज कराई गई। कांग्रेस की तरफ से बीजेपी के खिलाफ शिकायती चिट्ठी पुलिस को दी गई। संसद परिसर में झगड़े की शिकायतें राज्यसभा के सभापति और लोकसभा के अध्यक्ष के पास पहुंची हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने सभी पार्टियों और सांसदों से कहा है कि वे संसद के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन न करें। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुक्रवार को हंगामे की भेंट चढ़ कर अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गई।

अब आरोप-प्रत्यारोपों का दौर चल रहा है। जो दो सांसद घायल हुए उनमें से एक का सिर फट गया, एक बेहोश होकर गिर पड़े। दोनों अस्पताल में हैं। बीजेपी का इल्जाम है कि राहुल गांधी ने बुजुर्ग सांसद प्रताप सारंगी को धक्का देकर गिराया जिससे उनके सिर में गहरी चोट लगी है, लेकिन राहुल गांधी का दावा है कि उन्होंने किसी को धक्का नहीं दिया, धक्कामुक्की तो बीजेपी के सांसदों ने मल्लिकार्जुन खरगे के साथ की। राहुल गांधी ने कहा कि ये सब अडानी के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए बीजेपी का ड्रामा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि अमित शाह के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए बीजेपी के लोगों ने ये सब किया है।

घायल सासंदों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बात करके उनका हालचाल जाना। बीजेपी के तमाम बड़े नेता अस्पताल में सांसदों को देखने पहुंचे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी ने जो किया वो भारत की संस्कृति और परंपराओं के खिलाफ है, इस तरह के व्यक्ति को नेता, विपक्ष के पद पर होना नहीं चाहिए। संसद भवन परिसर में जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है, संसद की लड़ाई पुलिस थाने में पहुंच गई। ये चौंकाने वाली है। दोनों तरफ के अपने अपने दावे हैं, वीडियो हैं, लेकिन कुछ बातें बिलकुल साफ हैं। राहुल गांधी उस दरवाजे से संसद में घुसे जहां बीजेपी के सांसद प्रोटेस्ट कर रहे थे, उनके धक्के से दो सांसद गिरे। दोनों अस्पताल में है। इनमें से एक को इतनी चोट आई कि सिर में टांके लगाने पड़े।

तो पहला सवाल ये है कि क्या राहुल गांधी को इसी रास्ते से जाना जरूरी था? सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि उन्होंने वैकल्पिक रास्ता बनाया था पर राहुल बीजेपी के सांसदों के बीच से ही गए। राहुल गांधी ये कहते सुनाई दे रहे हैं कि बीजेपी के सदस्यों ने उनके साथ धक्कामुक्की की। कांग्रेस ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे को भी धक्का दिया गया। सवाल ये है कि राहुल का वीडियो क्यों नहीं है?

वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने बताया कि मीडिया के कैमरों को उस मकर द्वार तक जाने की इजाज़त नहीं है। अब सवाल ये है कि जो घटना हुई, उसकी वजह क्या सिर्फ धक्कामुक्की थी? राहुल ने कहा कि मोदी अडानी को बचाने में लगे हैं, ये इसी प्लानिंग का हिस्सा था। प्रियंका गांधी ने कहा कि ये अमित शाह को बचाने के चक्कर में हुआ। खरगे ने कहा कि बाबा साहेब पर बहस से बचने के लिए ये साजिश की गई।

ये सारे तर्क अपनी जगह हैं। पर ये तो सच है कि दो सांसदों को चोट लगी, खून बहा। ये दिखाई दे रहा है। ये कैसे हुआ? ये किसने किया? इसका कांग्रेस ने कोई जवाब नहीं दिया। अच्छा तो ये होता कि राहुल गांधी उन बुजुर्ग सांसद के पास जाते जिन्हें चोट लगी थी, जिनके सिर से खून बह रहा था, उनसे माफी मांगते, उन्हें अस्पताल ले जाते। इससे राहुल का मान बढ़ता। किसी को विवाद खड़ा करने का कोई मौका नहीं मिलता। पर आजकल की राजनीति में अहं (ego) बड़ा है। कोई नहीं मानता कि उससे गलती हुई। एक FIR कराएगा तो दूसरा भी कराएगा। एक वीडियो दिखाएगा, तो दूसरा भी दिखाएगा।

जो मामला माफी मांगकर खत्म किया जा सकता था, लोकसभा अध्यक्ष के पास जाकर सुलझाया जा सकता था, उसकी जांच अब पुलिस करेगी। ये संसदीय लोकतंत्र के लिए अच्छी परम्परा नहीं है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰