जनता महंगाई से परेशान, सरकार कुंभकरण जैसे सो रही……

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी दिल्ली की सब्जी मंडी पहुंचे। इसका वीडियो उन्होंने मंगलवार सुबह शेयर किया। सब्जी मंडी में राहुल कुछ महिलाओं से बात करते नजर आए। उन्होंने केंद्र की नीतियों की आलोचना की। राहुल ने कहा- लहसुन की कीमत 40 रुपए से 400 रुपए पहुंच गया है। जनता […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 24 दिसंबर 2024, 09:23 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जनता महंगाई से परेशान, सरकार कुंभकरण जैसे सो रही……
Photo: UB India News Archive

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी दिल्ली की सब्जी मंडी पहुंचे। इसका वीडियो उन्होंने मंगलवार सुबह शेयर किया। सब्जी मंडी में राहुल कुछ महिलाओं से बात करते नजर आए। उन्होंने केंद्र की नीतियों की आलोचना की।

राहुल ने कहा- लहसुन की कीमत 40 रुपए से 400 रुपए पहुंच गया है। जनता महंगाई से परेशान है। केंद्र सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है।

राहुल ने आगे कहा- आम जनता को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए छोटे-छोटे सामानों पर समझौता करना पड़ रहा है। इस पर राहुल के साथ खड़ी एक महिला ने कहा- सोना सस्ता हो गया, लेकिन लहसुन महंगा है।

राहुल की सब्जी खरीदने की 3 तस्वीरें…

राहुल ने महिलाओं से कहा- कुछ लोगों के लिए तो रिक्शे के किराए से लेकर खाने का खर्च पूरा करना भी कठिन हो गया है।

राहुल बोले- 120 किलो रुपए मटर ने सबको हिला दिया है

  • राहुल ने कहा कि कुछ दिन पहले मैं एक सब्जी बाजार गया था और ग्राहकों के साथ खरीदारी करते हुए मैंने उनसे यह जानने की कोशिश की कि आम लोगों का बजट कैसे बिगड़ रहा है और महंगाई ने कैसे सभी को परेशान किया है।
  • मैंने लहसुन, मटर, मशरूम और दूसरी सब्जियों के दामों पर चर्चा की और लोगों के असली अनुभवों को सुना। 400 रुपए किलो लहसुन और 120 रुपए किलो मटर ने सभी के बजट को हिला दिया है। लोग क्या खाएंगे और क्या बचाएंगे, यह सोचने वाली बात है।
  • राहुल ने कहा कि लोगों के लिए बचत करना मुश्किल हो गया है। कुछ लोगों के लिए तो रिक्शे के किराए से लेकर खाने का खर्च पूरा करना भी कठिन हो गया है। राहुल गांधी ने लोगों से अपील की है कि अगर वे भी महंगाई का असर महसूस कर रहे हैं तो अपने अनुभव शेयर करें।

राहुल की महिला और सब्जीवाले से बातचीत….

  • राहुल: आज क्या खरीद रही हो
  • महिला: थोड़ा टमाटर, थोड़ा प्याज, भैया सारी सब्जियां इतनी महंगी क्यों है
  • सब्जीवाला: इस बार बहुत महंगाई हो गई है। इससे पहले कभी इतनी नहीं थी। राहुल जी सत्ता में आएंगे तब ही सस्ता होगा।
  • राहुल: लहसुन कितने का है
  • महिला: लहसुन नहीं ले सकते हैं हम। सोना सस्ता होगा, लेकिन लहसुन महंगा है।
  • सब्जीवाला: 400 रुपए किलो चल रहा है लहसुन
  • महिला: कुछ तो कम कीजिए कम से कम एक पाव तो ले लूं, घर चलाने के लिए
  • महिला: पूरे साल एक भी सब्जी सस्ती नहीं हुई। आलू, प्याज बेसिक चीज है हमारे लिए, लेकिन ये सस्ती नहीं हुई। पिछले हफ्ते 80 रुपए किलो भी खरीदे हैं।
  • दूसरी महिला: मैं 4 सब्जियां खरीदने आई थीं। 2 सब्जियां लेकर घर वापस जा रही हूं।
  • महिला: मटर भी 120 रुपए किलो हो गई है। उसके दाम 60 रुपए किलो होते हैं।
  • राहुल: आपके मुताबिक महंगाई क्यों बढ़ रही है,
  • महिला: जो सरकार बैठी है। वो इस चीज को देखती ही नहीं है। आम जनता खाना कैसे खाएगी। मेरे घर का सारा बजट बिगड़ रहा है।
  • राहुल: महंगाई हर साल बढ़ते ही जा रही है। इससे आपको प्रेशर बढ़ता जा रहा है।
  • महिला: हमें हर साल कटौती करनी होती है। सैलरी 2-3 साल से नहीं बढ़ रही है।
  • राहुल: GST से मंहगाई बढ़ी है।
  • महिला: दुकान वाले कहते हैं कि हम ऑनलाइन पेमेंट नहीं लेंगे, क्योंकि ऑनलाइन में GST देना पड़ता है। GST की वजह से हम सामान नहीं ले पाते।

राहुल गांधी मोची, मैकेनिक और ट्रक ड्राइवर से भी मिल चुके…

26 जुलाई: राहुल मोची की दुकान पर पहुंचे, चप्पल सिली

सुल्तानपुर से लखनऊ लौटते वक्त राहुल गांधी मोची की दुकान पर रुके। वहां चप्पल की सिलाई की और दुकानदार से पूछा जूता कैसे बनाते हो।

राहुल गांधी गृहमंत्री अमित शाह मानहानि केस में 26 जुलाई को सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचे थे। लौटते वक्त राहुल ने अचानक अपना काफिला एक मोची की दुकान पर रुकवा लिया। गाड़ी से उतरकर राहुल मोची राम चैत की दुकान पर पहुंचे। चप्पल की सिलाई की। उनसे पूछा कि जूते कैसे बनाते हो। पूरी

4 जुलाई: राहुल दिल्ली में मजदूरों से मिले, समस्याएं सुनीं

राहुल गांधी ने गुरुवार 4 जुलाई को दिल्ली के गुरु तेगबहादुर नगर में मजदूरों से मुलाकात की। कांग्रेस ने इसका वीडियो और 4 फोटो अपने X हैंडल पर शेयर किए। साथ ही कांग्रेस ने लिखा कि ये मेहनती मजदूर हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इनके जीवन को सरल और भविष्य को सुरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है।

23 मई 2023: राहुल की अंबाला से चंडीगढ़ तक ट्रक यात्रा:50 किमी के सफर में ड्राइवर के पास बैठे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले साल मई में अंबाला से चंडीगढ़ का 50 किमी का सफर ट्रक से तय किया। दरअसल, वे दोपहर को दिल्ली से शिमला के लिए कार से निकले थे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि राहुल ने इस दौरान ट्रक ड्राइवरों से बात की और उनकी समस्याएं भी सुनीं।

26 जून 2023: राहुल ने बाइक रिपेयरिंग करना सीखा, दिल्ली के एक गैरेज में काम किया

राहुल गांधी ने पिछले साल जून में दिल्ली के करोल बाग के एक गैरेज में पहुंचकर वहां के मैकेनिक्स के साथ काम किया। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 6 फोटो पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। एक फोटो में राहुल के हाथ में टू व्हीलर का कोई पार्ट दिखाई दे रहा है। उनके सामने एक बाइक खुली हुई है। साथ में कुछ लोग बैठे दिखाई दे रहे हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰