पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हाल के समय में आतंकवादी घटनाओं की वजह से तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं. अब ताजा घटनाक्रम में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हवाई हमला कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये हमला मंगलवार रात किया गया. अरब न्यूज के मुताबिक पाकिस्तान द्वारा किए गए इस एयर स्ट्राइक में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. इनमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे.
न्यूज एजेंसी AP ने पाकिस्तानी अधिकारियों के हवाले से बताया कि हमले में पाकिस्तानी तालिबान यानी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के ट्रेनिंग सेंटर को तबाह किया गया है। अधिकारियों ने कई आतंकियों के मरने का दावा किया।
हालांकि, ये साफ नहीं है कि पाकिस्तानी विमान अफगानिस्तान में कितने भीतर गए और हमले कैसे किए। मार्च के बाद दूसरी बार पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की है।

अफगानिस्तान बोला- जवाबी कार्रवाई करेंगे अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की निंदा की है। काबुल ने आरोप लगाया कि बमबारी में महिलाओं और बच्चों समेत आम नागिरकों को निशाना बनाया गया है। अफगानिस्तान ने इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन बताया।
अफगानी रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर नाराजगी जताई। मंत्रालय ने लिखा कि इस तरह के एकतरफा कदम किसी समस्या का समाधान नहीं हैं। अफगानिस्तान ने एयरस्ट्राइक का जवाब देने की बात कही।
मंत्रालय ने लिखा, ‘अपनी मातृभूमि की रक्षा करना हमारा अधिकार है, हम इस कायरतापूर्ण हमले का जवाब जरूर देंगे।’

2022 से TTP ने पाकिस्तान पर हमले तेज किए पाकिस्तान अक्सर आरोप लगाता है कि पाकिस्तानी तालिबान अफगानिस्तान के जमीन का इस्तेमाल करके उस पर आतंकी हमले करता है। हालांकि पाकिस्तान के इन आरोपों को अफगानिस्तान ने खारिज करता रहा है।
अफगानिस्तान में 2021 के तालिबान की वापसी के साथ ही पाकिस्तानी तालिबान (TTP) मजबूत हुआ है। TTP ने नवंबर 2022 में पाकिस्तान के साथ सीजफायर को एकतरफा तौर पर खत्म कर दिया था। इसके बाद उसने पाकिस्तान पर हमले तेज कर दिए हैं।
पिछले कुछ महीनों में TTP ने पाकिस्तान के कई सैनिकों और पुलिसकर्मियों की हत्या की है।
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
पाकिस्तान ने एयर स्ट्राइक पाकिस्तानी तहरीक-ए-तालीबान के जो आतंकी अफगानिस्तान में छुपे हैं, उनको टारगेट करने के लिए किया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में लामन सहित सात गांवों को निशाना बनाया गया. हमले के दौरान एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई. इस हवाई हमले के बाद भारी नुकसान हुआ है और आगे क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है.
पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियो ने क्या कहा
सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान ने मंगलवार को दुर्लभ हवाई हमलों में पड़ोसी अफगानिस्तान के अंदर पाकिस्तानी तालिबान के कई संदिग्ध ठिकानों को निशाना बनाया. उनके एक ट्रेनिंग सेंटर को पूरी तरह नष्ट कर दिया और कुछ विद्रोहियों को मार डाला. बमबारी के लिए पाकिस्तानी जेट इस्तेमाल किया गया.
अधिकारियों ने बताया कि ये हमले पाकिस्तान की सीमा से लगे पक्तिका प्रांत के एक पहाड़ी इलाके में किए गए. उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर अरब न्यूज़ को ये बातें बताईं.
यह मार्च के बाद से पाकिस्तानी तालिबान के कथित ठिकानों पर इस तरह का दूसरा हमला है. इससे पहले मार्च में पाकिस्तान ने माना था कि उसने अफगानिस्तान के अंदर सीमावर्ती क्षेत्रों में तालीबान के ठिकानों पर हमले किए.
तालिबान ने खाई पाकिस्तान को तबाह करने की कसम
पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले पर तालिबान ने प्रतिशोध लेने की बात कही है. तालिबानी रक्षा मंत्रालय ने बरमाल जवाबी कार्रवाई करने की धमकी दी है. तालिबान ने बयान जारी करते हुए कहा- अफगानिस्तान को खुद की जमीन और संप्रभुता की रक्षा करने का पूरा अधिकार है. हम इस कायरतापूर्ण हमले का जवाब जरूर देंगे. बमबारी में महिलाओं और बच्चों समेत आम नागरिकों को टारगेट किया गया है. यह अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है.








