पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्हें शाम को AIIMS के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया था. यहां अस्पताल में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी मौजूद हैं, जबकि राहुल गांधी अध्यक्ष खड़गे के साथ दिल्ली आ रहे हैं. इस दौरान कांग्रेस पार्टी ने कल के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं.
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. आज शाम को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. इसके बाद उन्हें दिल्ली AIIMS के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया था. उनके परिवार के अलावा यहां अस्पताल में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी मौजूद हैं. वह दिल्ली में ही थीं.
हालांकि, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक के बेलगावी में थे. वह पार्टी के अगले दो दिन के कार्यक्रम के लिए गुरुवार को ही यहां पहुंचे थे. पूर्व पीएम की खबर सुनने के बाद वे वहां से रवाना हो गए हैं और दिल्ली आ रहे हैं. इस बीच कांग्रेस पार्टी ने अगले दिन के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं.
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा AIIMS पहुंचे
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दिल्ली के एम्स पहुंचे हैं. पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन की खबर सुनने के बाद वह अस्पताल पहुंचे हैं.
भूपिंदर सिंह हुड्डा ने पूर्व पीएम को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने एक्स पोस्ट में लिखा, “दुनिया के महान् अर्थशास्त्री, भारत में आर्थिक सुधारों के पुरोधा और अपने काम के ज़रिये देश को प्रगति पथ पर आगे बढ़ाकर दुनिया भर में अलग पहचान दिलाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर से मन व्यथित है. उनके जाने से राजनीतिक जगत् को अपूरणीय क्षति हुई है, जो निकटतम भविष्य में भर पाना बेहद मुश्किल है. दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि, परिवारजनों व समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं.”
सलमान खुर्शीद ने पूर्व पीएम को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने एक एक्स पोस्ट में पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन से बहुत दुःख हुआ. राष्ट्र के प्रति उनके योगदान और सार्वजनिक सेवा के प्रति उनके समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा. उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं.”
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली के लिए रवाना हुए
राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक के बेलगावी में थे. वह पार्टी के अगले दो दिन के कार्यक्रम के लिए गुरुवार को ही यहां पहुंचे थे. पूर्व पीएम की खबर सुनने के बाद वे वहां से रवाना हो गए हैं और दिल्ली आ रहे हैं.








