आज हर बिहारी क्यों कर रहा मनमोहन सिंह को याद……

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार की रात को निधन हो गया. मनमोहन सिंह के निधन के बाद देश के तमाम राजनीतिक दिग्गजों ने श्रद्धांजलि दी है और अपने-अपने तरीके से उनको याद कर रहे हैं. मनमोहन सिंह को आज बिहार भी याद कर रहा है. बिहार उनकी दरियादिली के लिए याद कर रहा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024, 07:22 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आज हर बिहारी क्यों कर रहा मनमोहन सिंह को याद……
Photo: UB India News Archive

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार की रात को निधन हो गया. मनमोहन सिंह के निधन के बाद देश के तमाम राजनीतिक दिग्गजों ने श्रद्धांजलि दी है और अपने-अपने तरीके से उनको याद कर रहे हैं. मनमोहन सिंह को आज बिहार भी याद कर रहा है. बिहार उनकी दरियादिली के लिए याद कर रहा है. बिहार में विकास की नींव रखने में अहम योगदान देने वाले मनमोहन सिंह को आज हर एक बिहारी धन्यवाद दे रहा है और दे भी क्यों ना. क्योंकि प्रधानमंत्री रहते हुए मनमोहन सिंह ने बिहार के लिए खजाना खोल दिया था.

साल 2008 में मनमोहन सिंह बिहार पहुंचे थे
सबसे पहले बात करते हैं साल 2008 की. जब बिहार में बाढ़ से हर तरफ त्राहिमाम मचा हुआ था, तब प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह ने देश का खजाना खोल इस जख्म पर मरहम लगाने का प्रयास किया था. इसके अलावा मनमोहन सिंह ने और भी कई काम बिहार के लिए किए थे. साल 2008 में बिहार में जब कुसहा बांध टूटा तो भीषण तबाही आई. इस दौरान 28 अगस्त 2008 को मनमोहन सिंह पूर्णिया पहुंचे और वहां से फिर हेलिकॉप्टर से सुपौल, मधेपुरा, अररिया और कई जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया. साथ ही उन्होंने राहत पैकेज के तौर पर एक हजार करोड़ रुपये के मदद का ऐलान कर दिया और एक लाख टन अनाज भी देने का ऐलान किया था.

बिहार को मनमोहन सिंह ने क्या-क्या दिया?
कहा जाता है कि मनमोहन सिंह की पहल से ही पटना में पहला डॉल्फिन रिसर्च सेंटर बना था. राज्य सरकार ने इसका प्रस्ताव केंद्र को भेजा तो मनमोहन सिंह की सरकार ने इसे अप्रूव कर दिया था.

मनमोहन सिंह के कार्यकाल में बिहार के किशनगंज जिले में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की शाखा खोली गई थी.

मनमोहन सिंह के सरकार में बिहार को दो केंद्रीय विश्वविद्यालय मिले.

बिहार को विशेष राज्य का दर्ज देने की मांग पर उन्होंने रघुराम राजन की अध्यक्षता में एक विशेष कमिटी बनाई थी.

मनमोहन सिंह के कार्यकाल में 2010 में नालंदा यूनिवर्सिटी अधिनियम संसद में पारित हुआ था.

लालू यादव ने दी श्रद्धांजलि
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, ‘

डॉ. सिंह की बिहार के नेताओं के साथ कई यादें जुड़ी हैं।

डॉ. मनमोहन सिंह को RJD सुप्रीमो लालू यादव प्रधानमंत्री नहीं बनाना चाहते थे। उन्होंने उनका विरोध किया था। हालांकि, सोनिया गांधी के मनाने पर वो मान गए थे।

लालू यादव अपनी आत्मकथा ‘गोपालगंज टू रायसीना: माई पॉलिटिकल जर्नी’ में लिखते हैं, ‘2004 में मेरे पास राजद के 22 सांसद थे। मेरा मानना था कि अगर सोनिया जी प्रधानमंत्री बनती हैं तो यह मेरी विचारधारा की जीत होगी, क्योंकि चुनाव प्रचार के दौरान विरोधियों ने सोनिया जी के लिए अभर्द भाषा का इस्तेमाल किया था। मैं उनके अलावा किसी और नाम को स्वीकार नहीं कर सकता था।’

‘जब उन्होंने मुझसे कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकार कर लूं, तो मैंने मना कर दिया। इसके बाद वह मनमोहन सिंह के साथ मेरे आवास पर आईं और कारण जानना चाहा कि मैं डॉ. सिंह को समर्थन क्यों नहीं देना चाहता?’

सोनिया गांधी के डिनर में मनमोहन सिंह ने लालू को किया मिस

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए 13 मार्च 2018 को अपने आवास पर रात्रि भोज का आयोजन किया। इसमें सभी प्रमुख दलों के सीनियर नेता शामिल हुए।

उस वक्त चारा घोटाले में दोषी करार दिए गए लालू यादव रांची के बिरसा मुंडा जेल में सजा काट रहे थे। वह इस डिनर पार्टी शामिल नहीं हुए थे। RJD की ओर से लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव और बड़ी बेटी मीसा भारती शामिल हुईं थीं।

तस्वीर मार्च 2018 की है। दिल्ली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने विपक्षी दलों के नेताओं के लिए डिनर का आयोजन किया था। (फाइल फोटो)
तस्वीर मार्च 2018 की है। दिल्ली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने विपक्षी दलों के नेताओं के लिए डिनर का आयोजन किया था। (फाइल फोटो)

डिनर में तब पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भी शामिल थे। डिनर के बाद मीडिया से बात करते हुए तब मीसा ने बताया था, ‘सिंह ने उनसे कहा कि उन्हें देश की राजनीति में लालू की मौजूदगी की कमी खल रही है।’

लालू को बचाने के लिए मनमोहन सरकार लाना चाहती थी अध्यादेश

2013 में सुप्रीम कोर्ट ने राजनीति में अपराधियों की एंट्री रोकने के लिए अहम फैसला सुनाया। इसके तहत 2 साल या उससे अधिक की सजा पाने वाले राजनेताओं की सदस्यता रद्द करने और सजा से 6 साल ज्यादा वक्त तक चुनाव न लड़ने का आदेश दिया गया था।

तब की मनमोहन सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने के लिए अध्यादेश लाने का निर्णय लिया। कैबिनेट से इस संबंध में अध्यादेश भी पास करा लिया गया। सरकार के इस फैसले को उस वक्त लालू यादव से सीधा जोड़कर देखा गया। बताया गया कि सरकार लालू को बचाने के लिए ऐसा कर रही है।

एक कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अभिवादन करते कांग्रेस नेता राहुल गांधी। समय-समय पर राहुल गांधी डॉ. सिंह की प्रशंसा करते रहे हैं। (फाइल फोटो)
एक कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अभिवादन करते कांग्रेस नेता राहुल गांधी। समय-समय पर राहुल गांधी डॉ. सिंह की प्रशंसा करते रहे हैं। (फाइल फोटो)

इस बीच विपक्ष और कुछ एक्टिविस्टों ने अध्यादेश का विरोध किया। मीडिया ने भी पुरजोर तरीके से इस मामले को उठाया। पत्रकारों ने राहुल गांधी से इसको लेकर सवाल पूछा, जिसके जवाब में उन्होंने सड़क पर ही अध्यादेश फाड़ने की बात कही। अध्यादेश फाड़ भी दिया। तब सरकार ने इसे वापस ले लिया।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰