साल के आखिरी हफ्ते में सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा

भारतीय शेयर बाजार में अभी दो कारोबारी दिन बचे हैं लेकिन साल के आखिरी कारोबारी हफ्ते में इसमें अच्छा ही नतीजा देखने को मिला है. सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन को देखें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज एक बार फिर सबसे ऊपरी स्थान यानी नंबर 1 पर काबिज है. सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 29 दिसंबर 2024, 06:35 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
साल के आखिरी हफ्ते में सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा
Photo: UB India News Archive

भारतीय शेयर बाजार में अभी दो कारोबारी दिन बचे हैं लेकिन साल के आखिरी कारोबारी हफ्ते में इसमें अच्छा ही नतीजा देखने को मिला है. सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन को देखें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज एक बार फिर सबसे ऊपरी स्थान यानी नंबर 1 पर काबिज है. सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के मार्केट कैपिटलाइजेशन (मार्केट कैप) में पिछले हफ्ते 86,847.88 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. इस दौरान सबसे ज्यादा फायदा एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ.

सेंसेक्स की टॉप की 10 कंपनियों की लिस्ट जानें

सेंसेक्स की टॉप की 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले नंबर पर कायम रही. उसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का नंबर रहा.

किन कंपनियों को फायदा-किनको नुकसान

बीते हफ्ते में जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैपिटलाइजेशन में बढ़ोतरी हुई, वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बाजार हैसियत घट गई.

रिलायंस और एचडीएफसी बैंक को मिला सबसे ज्यादा फायदा

बीते हफ्ते के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के वैल्यूएशन में 20,230.9 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 16,52,235.07 करोड़ रुपये रहा. एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 20,235.95 करोड़ रुपये बढ़कर 13,74,945.30 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

आईटीसी का मार्केट कैप 17,933.49 करोड़ रुपये बढ़कर 5,99,185.81 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक का 15,254.01 करोड़ रुपये बढ़कर 9,22,703.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 11,948.24 करोड़ रुपये बढ़कर 9,10,735.22 करोड़ रुपये हो गई. हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1,245.29 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,49,863.10 करोड़ रुपये रहा.

इन कंपनियों के मार्केट कैप में आई गिरावट

इस रुख के उलट एसबीआई का एम कैप 11,557.39 करोड़ रुपये घटकर 7,13,567.99 करोड़ रुपये रह गया. एलआईसी की बाजार हैसियत में 8,412.24 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 5,61,406.80 करोड़ रुपये पर आ गई. इन्फोसिस का मार्केट कैप 2283.75 करोड़ रुपये घटकर 7,95,803.15 करोड़ रुपये पर आ गया. टीसीएस की बाजार हैसियत 36.18 करोड़ रुपये घटकर 15,08,000.79 करोड़ रुपये रह गई.

सेंसेक्स और निफ्टी की कैसी रही चाल

बीते हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 657.48 अंक या 0.84 परसेंट चढ़ गया. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 225.9 अंक या 0.95 परसेंट का फायदा रहा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰