बीपीएससी छात्र आंदोलन पर आपस में क्यों भिड़े नेता……………..

बीपीएससी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान पटना पुलिस के लाठीचार्ज के मामले ने तूल पकड़ लिया है. अब इसको लेकर सांसद पप्पू यादव ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है. राज्यपाल को ज्ञापन देकर बाहर निकले पप्पू यादव ने बताया कि राज्यपाल ने उनसे कहा है कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी बात करेंगे. उन्होंने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 31 दिसंबर 2024, 05:48 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बीपीएससी छात्र आंदोलन पर आपस में क्यों भिड़े नेता……………..
Photo: UB India News Archive

बीपीएससी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान पटना पुलिस के लाठीचार्ज के मामले ने तूल पकड़ लिया है. अब इसको लेकर सांसद पप्पू यादव ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है. राज्यपाल को ज्ञापन देकर बाहर निकले पप्पू यादव ने बताया कि राज्यपाल ने उनसे कहा है कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी बात करेंगे. उन्होंने पटना डीएम और एसपी को भी छात्रों के मुद्दे को लेकर बात करने के लिए बुलाया है. पप्पू यादव ने यह बताया कि राज्यपाल ने बीपीएससी के अध्यक्ष से उनके सामने ही बात की. इस दौरा मीडिया से बात करने के दौरान पप्पू यादव ने जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर को भी अपने निशाने पर लिया और उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की. वहीं, जवाब में प्रशांत किशोर ने भी पप्पू यादव पर तगड़ा प्रहार किया है.

पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को फ्रॉड किशोर बताया और कहा कि जन सुराज नहीं दौलत स्वराज पार्टी का यह गुंडा है. इसको छात्र कभी भी माफ नहीं करेंगे और इन्हें बिहार से भगाना होगा. गुंडो के साथ जाकर बच्चों के साथ बदतमीजी की है. बता दें कि पप्पू यादव उस प्रकरण पर भड़के हुए थे जिसमें रविवार की देर शाम पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों को पर लाठीचार्ज किया गया था. इस प्रदर्शन में प्रशांत किशोर भी शामिल थे, लेकिन प्रदर्शन के मौके से प्रशांत किशोर के चले जाने को लेकर छात्रों में आक्रोश देखा जा रहा है. इसी कड़ी में पप्पू यादव एक वायरल वीडियो का हवाला देकर पीके पर हमला बोल रहे थे. वहीं, प्रशांत किशोर ने पप्पू यादव को फ्रीलांसर नेता कहा है.

दरअसल, रविवार देर रात को प्रशांत किशोर छात्रों से मिलने पहुंचे थे तो छात्रों से उनकी बहस और नोंक झोंक हो गई थी. बता दें कि बीपीएससी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के मामले ने सियासी रंग ले लिया है. इस मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और सांसद पप्पू यादव के साथ ही जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर भी मुखरता के साथ देखे जा रहे हैं. लेकिन क्रेडिट लेने की होड़ और छात्रों के साथ सबसे अधिक साथ दिखने की प्रतियोगिता में ये नेता आपस में एक दूसरे पर भी निशाना साधने से बाज नहीं आ रहे. पप्पू यादव लगातार प्रशांत किशोर पर आग बबूला हैं और उन्होंने प्रशांत किशोर के छात्रों से मिलने के बाद वापस लौटने पर भी निशाना साधा था.

प्रशांत किशोर पर उबल पड़े बीपीएससी अभ्यर्थी, नोक-झोंक और बहस का वीडियो वायरल

पटना. बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी आंदोलनरत हैं तो इस पर सियासत भी जारी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, जन सुराज के प्रशांत किशोर और सांसद पप्पू यादव इस मामले को लेकर छात्रों के बीच अपना समर्थन जता रहे हैं. वहीं, इसको लेकर रविवार की देर शाम छात्रों पर लाठीचार्ज में प्रशांत किशोर की भूमिका को लेकर छात्रों में आक्रोश देखा जा रहा है. इसी कड़ी में जब रविवार देर रात प्रशांत किशोर फिर छात्रों से मिलने पहुंचे तो छात्र उनपर आगबबूला हो गए. इस क्रम में छात्रों और प्रशांत किशोर के बीच काफी नोंक-झोंक और बहस भी हुई. प्रशांत किशोर ने यहां तक कह दिया कि कंबल मांगे हो मुझसे और बहस करते हो. फिर छात्रों ने काफी बहस की और कहा कोई कंबल आपसे नहीं मांगा है. छात्रों ने कहा कि हमलोग चंदा करके कंबल मंगवाए हैं. प्रदर्शन के दौरान प्रशांत किशोर के फरार होने से छात्र आक्रोशित बताए जा रहे हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰