लखनऊ में खौफनाक हत्याकांड , होटल में परिवार के 5 लोगों की हत्या

नए साल के पहले दिन ही उत्तर प्रदेश का लखनऊ खौफनाक हत्याकांड से दहल उठा है। होटल शरणजीत में अरशद नाम के एक शख्स ने अपनी ही मां और 4 बहनों को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे लगातार पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 1 जनवरी 2025, 07:45 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
लखनऊ में खौफनाक हत्याकांड , होटल में परिवार के 5 लोगों की हत्या
Photo: UB India News Archive

नए साल के पहले दिन ही उत्तर प्रदेश का लखनऊ खौफनाक हत्याकांड से दहल उठा है। होटल शरणजीत में अरशद नाम के एक शख्स ने अपनी ही मां और 4 बहनों को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे लगातार पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी अरशद ने अपना आरोप कबूल करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी ने ये भी बताया है कि इस हत्याकांड को अंजाम देने में उसके पिता ने भी उसकी मदद की है।

आरोपी ने क्या बताया?

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी अरशद ने अपनी चार बहनों और माता की हत्या करने की घटना को कबूल करते हुए बताया कि उसने मोहल्ले वालों के डर से ये हत्या की है। अरशद ने बताया है कि मोहल्ले वाले इनके परिवार को परेशान कर रहे थे। इसको डर था कि अगर इसे कुछ हो गया तो इनकी माँ और बहन का क्या होगा, इसलिए इसने उनको मार देने का फ़ैसला किया।

इस तरह की बेरहमी से हत्या

आरोपी अरशद ने बताया है कि वह परिवार को पहले अजमेर लेकर गया फ़िर यूपी के लखनऊ लाकर सभी को होटल में रुकवाया। रात्रि में उसने उनहें शराब पिलाई और कुछ के मुँह में कपड़ा डालकर दुपट्टे से गला दबा दिया। वहीं, उसने कुछ की कलाई ब्लेड से काट दी। आरोपी ने खुलासा किया है कि इस काम में उसके पिता ने भी मदद की है।

खुद पहुंचा पुलिस थाने

अरशद ने इस हत्याकांड के बाद अपने पिता को रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया और स्वयं थाने पहुँचकर घटना की सूचना दी। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल ब्लेड व दुपट्टा बरामद कर लिया गया है। आरोपी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। प्रत्येक तथ्य के संबंध में साक्ष्य संकलन कर सत्यापित किया जा रहा है।

Video में सीएम योगी से की अपील

इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वीडियो भी बनाया था। वीडियो में अरशद ने अपने मोहल्ले वालों पर आरोप लगाया है। उसने कहा है कि मोहल्ले वाले उसकी बहन को हैदराबाद में बेचना चाहते थे। मोहल्ले में लोग उसकी जमीन को कब्जा करने में लगे हुए थे। अरशद मुसलमानों के अत्याचार से परेशान होकर हिन्दू धर्म परिवर्तन करना चाहता था। अरशद ने वीडियो में सीएम योगी से भी अपील की है। उसने सीएम योगी से कहा- “जो आप कर रहे हैं, अच्छा कर रहे हैं। जो जिम्मेदार हैं उनको छोड़ियेगा नहीं। ये आरोपी लोग नकली नोटों का धंधा भी करते हैं।”

पुलिस ने बताया 

DCP रवीना त्यागी ने बताया कि पिता का नाम बदरूद्दीन और बेटे का नाम अरशद (24) है। अरशद ने बताया कि 31 दिसंबर की रात अपनी मां आसमां, 4 बहन- आलिया (9), अक्सा (16), अल्शिया (19) और रहमीन (18) की हत्या की। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो अरशद ने वारदात में पिता के भी शामिल होने की बात कही। पुलिस ने अरशद को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया- 30 दिसंबर को सभी 7 लोग आगरा से लखनऊ आए थे। चारबाग के पास नाका इलाके में होटल शरनजीत में कमरा लिया था। आरोपी ने हत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया है। हालांकि, ऐसी कौन सी वजह थी कि पूरे परिवार को खत्म कर दिया। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

परिवार आगरा के इस्लाम नगर, टेढ़ी बगिया, कुबेरपुर का रहने वाला था। पुलिस की एक टीम वहां भी पहुंच गई है।

एक कमरे में सभी शव, गले-हाथों पर निशान…आरोपी ने खुद पुलिस बुलाई मां और बहनों की हत्या के बाद बेटे ने ही होटल को सूचना दी, इसके बाद पुलिस पहुंची। पूरा परिवार होटल के कमरा नंबर-109 में ठहरा हुआ था। वहां अरशद कमरे में शवों के पास बैठा मिला। मृतकों के गले और कलाई पर चोट के निशान हैं। ऐसे में हत्या कैसे हुई यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो पाएगा। हालांकि, आशंका है कि गला दबाकर और कलाई काटकर हत्या की गई।

फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद कमरा सील कर दिया। बेड की चादर व अन्य एविडेंस को कलेक्ट करके जांच के लिए लैब भेज दिया। होटल के अन्य कमरों में कौन-कौन रुका था, इसकी जानकारी की जा रही है। आसपास के CCTV चेक किए जा रहे हैं। ताकि परिवार की एक्टिविटी क्या रही, इसका पता लगाया जा सके। होटल शरनजीत चारबाग के पास नाका इलाके की संकरी गलियों में है। 5 लोगों की हत्या की खबर मिलते ही यहां भीड़ लग गई।

रात 12 बजे तक परिवार जागा, कल शाम को देखा गया था

लखनऊ में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा भी शरनजीत होटल पहुंचे। उन्होंने कहा- आगरा से आए एक परिवार के 7 लोग यहां रुके थे। परिवार के मुखिया ने ही सभी का मर्डर किया है। वह लापता है। उसका बेटा गिरफ्त में है। वह बता रहा है कि उसके पिता सुसाइड करने गए हैं। सुबह 8 बजे हमें घटना की सूचना मिली। रात में 12-1 बजे तो सब जाग रहे थे। वारदात उसके बाद की है। पूरे परिवार की ID होटल के पास है। कल शाम को 8 बजे उनको नीचे उतरते देखा गया था।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰