नीतीश कुमार की ‘प्रगति यात्रा’ का आज गोपालगंज से आगाज ,139 करोड़ रुपये की योजनाओं का देंगे सौगात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी ‘प्रगति यात्रा’ के दूसरे चरण की शुरुआत आज ( 4 जनवरी ) से गोपालगंज से कर रहे हैं। इस यात्रा में वे कई जिलों का दौरा करेंगे, विकास कार्यों का जायजा लेंगे, योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे और जनता से संवाद करेंगे। यह यात्रा ऐसे समय हो रही […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 4 जनवरी 2025, 06:27 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीतीश कुमार की ‘प्रगति यात्रा’ का आज गोपालगंज से आगाज ,139 करोड़ रुपये की योजनाओं का देंगे सौगात
Photo: UB India News Archive

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी ‘प्रगति यात्रा’ के दूसरे चरण की शुरुआत आज ( 4 जनवरी ) से गोपालगंज से कर रहे हैं। इस यात्रा में वे कई जिलों का दौरा करेंगे, विकास कार्यों का जायजा लेंगे, योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे और जनता से संवाद करेंगे। यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब प्रदेश में सियासी हलचल तेज है और नीतीश कुमार के राजनीतिक रुख को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के नीतीश की वापसी पर ‘माफी’ वाले बयान ने इस हलचल को और बढ़ा दिया है, जबकि तेजस्वी यादव ने नीतीश के लिए दरवाजे बंद होने की बात कही है।

पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के कारण स्थगित कर दी गई थी यात्रा

बता दें कि पहले यह यात्रा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण स्थगित कर दी गई थी। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों में विकास परियोजनाओं का निरीक्षण और समीक्षा करेंगे। साथ ही, नई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। यात्रा का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों की प्रगति का आकलन करना और आम लोगों की समस्याओं को समझना है।

यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार है

4 जनवरी को गोपालगंज से शुरुआत, 5 जनवरी को मुजफ्फरपुर, 6 जनवरी को वैशाली, 7 जनवरी को सीवान, 8 जनवरी को सारण, 11 जनवरी को दरभंगा, 12 जनवरी को मधुबनी और 13 जनवरी को समस्तीपुर। हर जिले में विकास कार्यों की समीक्षा बैठकें और जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। इस दौरान कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया जाएगा।

बिहार की सियासत में उथल-पुथल

यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब बिहार की राजनीति में काफी उथल-पुथल मची हुई है। नीतीश कुमार के राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें तेज हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने हाल ही में एक बयान दिया था जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। लालू यादव ने कहा था कि अगर सीएम नीतीश वापस आते हैं तो उनका स्वागत होगा। उन्होंने आगे कहा था कि माफ करना उनका फर्ज है और वो सब भूल कर सीएम नीतीश को अपने साथ रख लेंगे। उनके लिए दरवाजा खुला है।

लालू दरवाजा खोले तो तेजस्वी ने किया बंद!

लालू यादव के इस बयान के बाद विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने अलग रुख अपनाया है। उन्होंने कहा है कि अब सीएम नीतीश के साथ जाना यानी अपनी पैर पर कुल्हाड़ी मारना होगा। सीएम नीतीश के लिए दरवाजे अब बंद है। दो नेताओं के अलग-अलग बयान इस सियासी उठापटक को और दिलचस्प बना दिया है। ऐसे में नीतीश कुमार की यह ‘प्रगति यात्रा’ और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस यात्रा के दौरान नीतीश कुमार जनता के सामने क्या संदेश देते हैं और उनकी राजनीतिक रणनीति क्या रहती है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
JDU व‍िधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह को बड़ी राहत………….
गोपालगंज

JDU व‍िधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह को बड़ी राहत………….

मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह व भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने दोनों की गिरफ्तारी पर फिलहाल 5 जून तक रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई भी 5 जून को निर्धारित की गई है। एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश राजेंद्र कुमार पांडेय ने […]

UB India News30 मई
दिनदहाड़े हत्या करने वाले अपराधी का एनकाउंटर, गोपालगंज पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली
अपराध

दिनदहाड़े हत्या करने वाले अपराधी का एनकाउंटर, गोपालगंज पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली

गोपालगंज में 50 हजार के इनामी बदमाश आकाश कुमार के साथ देर रात पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इसमें अपराधी के दोनों पैरों में गोली लगी है। गोली लगते ही वो जमीन पर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आकाश का गोपालगंज सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस […]

UB India News30 मई
मोकामा विधायक अनंत सिंह को MP-MLA कोर्ट से मिली राहत
गोपालगंज

मोकामा विधायक अनंत सिंह को MP-MLA कोर्ट से मिली राहत

मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह को गोपालगंज एमपी-एमएलए कोर्ट से राहत मिल गई है। हथियार प्रदर्शन मामले में दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने 30 मई तक विधायक की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। 30 मई को उनकी अग्रिम जमानत से संबंध‍ित याचिका पर सुनवाई होगी। क्या है मामला? […]

UB India News25 मई
मोकामा विधायक अनंत सिंह की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी?
गोपालगंज

मोकामा विधायक अनंत सिंह की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी?

मोकामा विधायक अनंत सिंह (Mokama MLA Anant Singh) की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है. वायरल वीडियो और हथियार को लेकर गोपालगंज में उनके खिलाफ दर्ज मामले में शुक्रवार (15 मई, 2026) को जिला जज राजेंद्र पांडेय की एमपी-एमएलए कोर्ट में अग्रिम जमानत पर सुनवाई हुई. दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने किसी तरह की राहत […]

UB India News16 मई
CM नीतीश की समृद्धि यात्रा आज पहुंचेगी गोपालगंज ,₹325 करोड़ की सौगात देंगे
गोपालगंज

CM नीतीश की समृद्धि यात्रा आज पहुंचेगी गोपालगंज ,₹325 करोड़ की सौगात देंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज गोपालगंज में है. जिला प्रशासन की ओर से बरौली प्रखंड में आयोजित समृद्धि यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. यात्रा को लेकर एनडीए के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है. सीएम का पूरा कार्यक्रम बरौली प्रखंड में आयोजित किया गया है. यहां […]

UB India News20 जन॰
गोपालगंज में फंसा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग विराट रामायण मंदिर के लिए रवाना………..
अध्यात्म

गोपालगंज में फंसा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग विराट रामायण मंदिर के लिए रवाना………..

बिहार के गोपालगंज जिले में दुनिया का सबसे विशालकाय शिवलिंग बीते दो दिनों से बलथरी चेक पोस्ट पर फंसा हुआ है. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से करीब डेढ़ महीने पहले यह शिवलिंग एक ट्रेलर पर रवाना किया गया था. इस शिवलिंग को पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर में स्थापित किया […]

UB India News5 जन॰
थावे मंदिर चोरी कांड: गोपालगंज पुलिस ने आलम का किया एनकाउंटर, मुकुट का सुराग भी मिला
खास खबर

थावे मंदिर चोरी कांड: गोपालगंज पुलिस ने आलम का किया एनकाउंटर, मुकुट का सुराग भी मिला

बिहार के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में 17 दिसंबर की रात हुई करोड़ों की आभूषण चोरी में पुलिस का एक्शन देखने को मिला. गोपालगंज में शनिवार सुबह दूसरे आरोपी इजमामूल आलम का एनकाउंटर कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वह पुलिस पर हमला कर भागने की फिराक में था, उसके अन्य साथी फरार हो गए. […]

UB India News27 दिस॰
इंटरनेट, वेब सीरीज, क्राइम की खतरनाक जुगलबंदी वाली कहानी है थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…………
खास खबर

इंटरनेट, वेब सीरीज, क्राइम की खतरनाक जुगलबंदी वाली कहानी है थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…………

बिहार के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में 17 दिसंबर की रात हुई करोड़ों की आभूषण चोरी का सनसनीखेज खुलासा हो गया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक राय को गिरफ्तार कर लिया है. दीपक उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का निवासी है. बताया जाता है कि आरोपी ने बिहार पुलिस पर बनी फिल्म ‘खाकी’ और […]

UB India News24 दिस॰
मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, 5 की दर्दनाक मौत ,अन्य कई घायल
खास खबर

मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, 5 की दर्दनाक मौत ,अन्य कई घायल

मोतिहारी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर कई लोगों को रौंद दिया है। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ये हादसा मोतिहारी-गोपालगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवा थाना […]

UB India News30 नव॰