दिल्ली चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी……

दिल्ली चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में भाजपा ने प्रवेश वर्मा को नई दिल्ली विधानसभा सीट से उतारा है। प्रवेश वर्मा आप के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। इस सीट पर कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 4 जनवरी 2025, 08:03 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दिल्ली चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी……
Photo: UB India News Archive

दिल्ली चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में भाजपा ने प्रवेश वर्मा को नई दिल्ली विधानसभा सीट से उतारा है। प्रवेश वर्मा आप के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। इस सीट पर कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है।

करोल बाग से दुष्यंत गौतम, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, बिजवासन से कैलाश गहलोत चुनाव लड़ेंगे। वहीं करोल बाग से दुष्यंत गौतम, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, बिजवासन से कैलाश गहलोत और गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली को टिकट दिया है।

पटपड़गंज सीट से आप उम्मीदवार अवध ओझा के सामने रवींद्र सिंह नेगी होंगे। भाजपा ने आरके पुरम सीट से अनिल शर्मा, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, महरौली से गजेंद्र यादव, छतरपुर से करतार सिंह तंवर, अंबेडकर नगर सीट से खुशीराम चुनार मैदान में होंगे।

बदरपुर सीट से नारायण दत्त शर्मा, विश्वास नगर से ओम प्रकाश वर्मा, गांधीनगर से अरविंदर सिंह लवली, कृष्णा नगर से अनिल गोयल, सीमापुरी से कुमारी रिंकू, रोहतास नगर से जितेंद्र महाजन और घोंडा से अजय महावर को टिकट दिया गया है।

आतिशी के खिलाफ अल्का लांबा लड़ेंगी चुनाव
कालकाजी सीट से आप की उम्मीदवार दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ भाजपा ने रमेश बिधुड़ी को उतारा है। मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता अल्का लांबा को कालकाजी सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस आलाकमान ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। अल्का वर्ष 2013 में कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गईं थीं और वर्ष 2015 में चांदनी चौक से विधायक चुनी गईं थीं, लेकिन वर्ष 2019 में उन्होंने फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया। पिछली बार वे कांग्रेस के टिकट पर चांदनी चौक से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन हार गईं थीं। बता दें कि अब तक कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। इससे पहले दो सूची जारी कर 47 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

कांग्रेस ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सामने जंगपुरा से फरहद सूरी को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, भाजपा ने सरदार तरविंदर सिंह मारवाह को मैदान में उतारा है।

क्रमांक विधानसभा का नंबर एवं नाम उम्मीदवार का नाम
1 4 आदर्श नगर राज कुमार भाटिया
2 5 बवाना दीपक चौधरी
3 6 रोहिणी कुलवंत राणा
4 11 नांगलोई जाट मनोज शौकीन
5 12 मंगोलपुरी (अजा) राजकुमार चौहान
6 13 रोहिणी विजयेंद्र गुप्ता
7 15 शालीमार बाग रेखा गुप्ता
8 18 मॉडल टाउन अशोक गोयल
9 23 करोल बाग (अजा) दुष्यंत कुमार गौतम
10 24 पटेल नगर (अजा) राज कुमार आनंद
11 27 राजौरी गार्डन सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा
12 30 जनकपुरी आशीष सूद
13 36 बिजवासन कैलाश गहलोत
14 40 नई दिल्ली प्रवेश साहिब सिंह वर्मा
15 41 जंगपुरा सरदार तरविंदर सिंह मारवाह
16 43 मालवीय नगर सतीश उपाध्याय
17 44 आर.के. पुरम अनिल शर्मा
18 45 महरौली गजेंद्र यादव
19 46 छत्तरपुर करतार सिंह तंवर
20 48 अंबेडकर नगर (अजा) खुशीराम चुनार
21 51 कालकाजी रमेश बिधुड़ी
22 53 बदरपुर नारायण दत्त शर्मा
23 57 पटपड़गंज रविंदर सिंह नेगी
24 59 विश्वास नगर ओम प्रकाश शर्मा
25 60 कृष्णा नगर डॉ. अनिल गोयल
26 61 गांधी नगर सरदार अरविंदर सिंह लवली
27 63 सीमापुरी (अजा) कुमारी रिंकू
28 64 रोहतास नगर जितेंद्र महाजन
29 66 घोंडा अजय महावर

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..
खास खबर

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने आया है. परिजनों ने पुलिसकर्मियों के घायल अवस्था में घर पहुंचने के बाद के हालात शेयर किए. इसके लिए परिजनों ने प्रेस कॉफ्रेंस करके जानकारी दी. 20 जुलाई को दिल्ली में पुलिस और CJP प्रदर्शनकारियों […]

UB India News31 जुल॰
तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?
दिल्ली

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

NEET पेपर लीक के खिलाफ 27 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन खत्म कर दिया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां नड्डा ने वांगचुक को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। वांगचुक ने शुक्रवार सुबह जारी वीडियो संदेश में कहा कि पिछले […]

UB India News24 जुल॰
जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?
खास खबर

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार के रवैये के प्रति गुस्सा उमड़ पड़ा। सरकार करीब 3 जून 2026 को धर्मेंद्र प्रधान के मुद्दे को सुलझा सकती थी, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। 20 जून से जंतर मंतर पर सीजेपी का आंदोलन […]

UB India News23 जुल॰
दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?
खास खबर

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद मार्च का आह्वान किया था. इस विरोध प्रदर्शन में हजारों की तादाद में छात्रों के साथ ही अन्य लोग भी शामिल हुए. इस दौरान हिंसा भड़क उठी और हालात बेहद खराब हो […]

UB India News21 जुल॰
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,
खास खबर

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,

पुलिस ने सोमवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इससे कई लोगों को चोटें आई हैं। कई लोगों के सिर भी फूटे हैं। 30 से 35 हजार प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। कई लोग बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट थाने तक पहुंच गए हैं। पुलिस […]

UB India News20 जुल॰
दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश
खास खबर

दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

दिल्ली NCR को मंगलवार दोपहर आंधी तूफान ने हिला दिया. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज दोपहर अचानक बादल छाये और फिर तेज आंधी आई. दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद जैसे इलाकों में तेज आंधी चली. दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में आज बारिश होने का भी अलर्ट है. मौसम विभाग का कहना है कि […]

UB India News23 जून
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के खिलाफ FIR, विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल करने का आरोप
खास खबर

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के खिलाफ FIR, विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल करने का आरोप

दिल्ली का जंतर-मंतर आज एक सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन हो रहा है. CJP ने शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ दिया है. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके सुबह दिल्ली पहुंच गए और आते ही समर्थकों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन […]

UB India News6 जून
20 से ज़्यादा मौत के बाद पता चला कि क़ानून के हिसाब से तो बिल्डिंग बनी ही नहीं थी?
खास खबर

20 से ज़्यादा मौत के बाद पता चला कि क़ानून के हिसाब से तो बिल्डिंग बनी ही नहीं थी?

सौ बात की एक बात ये कि दिल्ली के मालवीय नगर के हौज़ रानी में होटेल में आग लग गई तो अधिकारियों को पता चल रहा है कि 6 कमरे बनाने की इजाज़त ली थी और 25 कमरे बना दिए? आग में 20 से ज़्यादा लोग मर गए तब पता चल रहा है कि क़ानून […]

UB India News4 जून
दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार बरामद
खास खबर

दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार बरामद

दिल्ली पुलिस ने एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के 9 एजेंटों को गिरफ्तार किया है. ये संदिग्ध आतंकी देश की राजधानी को दहलाने की साजिश रच रहे थे. इनका मकसद दिल्ली ,मुंबई समेत बड़े शहरों में आतंकी हमला करने का था. गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी दिल्ली, मुंबई,पंजाब […]

UB India News30 मई