हम दो बार गलती से इधर से उधर चले गए थे,अब हमेशा साथ रहेंगे…………

प्रगति यात्रा के दौरान रविवार को सीएम नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर पहुंचे। इस दौरान इंडी गठबंधन में शामिल होने के ऑफर पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। पत्रकारों से चर्चा के दौरान सीएम ने ये साफ कर दिया कि वे किसी भी अन्य गठबंधन के साथ नहीं जाएंगे। वह NDA के साथ ही रहेंगे। विकास परियोजनाओं का […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 5 जनवरी 2025, 09:43 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
हम दो बार गलती से इधर से उधर चले गए थे,अब हमेशा साथ रहेंगे…………
Photo: UB India News Archive

प्रगति यात्रा के दौरान रविवार को सीएम नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर पहुंचे। इस दौरान इंडी गठबंधन में शामिल होने के ऑफर पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। पत्रकारों से चर्चा के दौरान सीएम ने ये साफ कर दिया कि वे किसी भी अन्य गठबंधन के साथ नहीं जाएंगे। वह NDA के साथ ही रहेंगे।

विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण
इससे पहले मुख्यमंत्री ने रामदयालु में बनने वाले आरओबी का निरीक्षण किया। इसके अलावा औराई में बागमती पर बनने वाले पुल और गरहां-हटौरी-अतरार-भनगामा-औराई के कार्य का नक्शे से अवलोकन किया। इसके बाद मुजफ्फरपुर-बरौनी फोरलेन का स्थल निरीक्षण किया।

मनरेगा पार्क का उद्घाटन भी किया
इसके बाद नरौली पंचायत सरकार भवन में मनरेगा पार्क का उद्घाटन किया। यहां उन्होंने जीविका स्टाल और पंचायत भवन का जायजा लिया। नरौली में ही बृहद आश्रय गृह का उदघाटन किया। यहीं प्रेक्षा गृह समेत कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया।

प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में मुजफ्फरपुर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने उनके पाला बदलने को लेकर चल रही कयासबाजियों और अटकलों पर विराम लगा दिया. नीतीश कुमार ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए बहुप्रतीक्षित जवाब देते हुए कहा कि हम दो बार गलती से इधर से उधर चले गए थे. अब हमेशा साथ रहेंगे और बिहार के साथ देश का विकास करेंगे. सीएम नीतीश कुमार के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चल रहे पाला बदलने के अटकलों पर विराम लग गया है.

पत्रकारों से बात करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा…आप पत्रकार हैं… एक एक बतवा जानिये न पहले महिलाओं की स्थिति थी…जब हम लोग किये जीविका दी कहना शुरू किये हम लोग देखिये कितना बढ़ियां बोलती हैं महिला….हम जीविका दिये तो केंद्र ने आजीविका दिया…इन लोगों को कोई जरूरत है तो सहायता दी जाती है. हम जब शुरू किये हैं इन लोगों को हमलोग दिये हैं. याद करिये पहले जब था पहले खूब प्रेस वाला सब जोर देते हैं. हमको दू बार गलती से ऊ सब के साथ जोड़ दिया… हम लोग हर जात के लिए काम किये हिंदू मुस्लिम दलित पिछड़ा अपर कास्ट सबके लिए काम किये हैं.

खास बात यह रही कि नीतीश कुमार के इस जवाब के दौरान डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा बगल में ही मौजूद थे. बता दें कि बीते 25 दिसंबर को विजय सिन्हा के दिये उनके इस बयान पर कि अटल बिहारी वाजपेयी को तभी सच्ची श्रद्धांजलि होगी जब बिहार में बीजेपी की अपनी सरकार होगी, पर खूब सियासत हुई थी. इसके बाद इन अटकलों ने तब और जोर पकड़ लिया कि हो सकता है कि एनडीए से अलग होने का मन नीतीश कुमार बना रहे हैं. इसी बीच लालू प्रसाद यादव समेत आरजेडी के कई नेताओं ने नीतीश कुमार को लेकर सकारात्मक बयान दिये तो राजनीति और गर्म होती चली गई. लेकिन, अब सीएम नीतीश कुमार ने खुद ही ऐसी कयासबाजियों को धता बताते हुए खारिज कर दिया है.

इसके साथ ही खास बात यह भी है कि नीतीश कुमार ने 2005 से पहले प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किये और आरजेडी की तत्कालीन सरकार को निशाने पर लिया. नीतीश कुमार ने लालू यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल का जिक्र बिना नाम लिये किया, लेकिन उस दौर में बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए. इसके साथ ही उन्होंने जीविका दीदियों को बढ़ावा दिये जाने और उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए सरकार की ओर से हर स्तर पर कदम उठाने का भरोसा भी दिया.

IPRD Bihar @IPRDBihar
माननीय मुख्यमंत्री @NitishKumar द्वारा राम दयालु नगर, रेलवे स्टेशन, जिला-मुजफ्फरपुर के पास रेलवे स्टेशन के ऊपर प्रस्तावित आर०ओ०बी० राम दयालु नगर से प्रारम्भ होने वाले मुजफ्फरपुर-बरौनी फोर लेन सड़क का स्थल निरीक्षण तथा प्रस्तावित बागमती नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं गरहा- हथौड़ी-अतरार-बवनगामा औराई पथ संबंधित कार्य नक्शा का अवलोकन किया गया l 
Image

Image

Image

Image

IPRD Bihar@IPRDBihar
माननीय मुख्यमंत्री @NitishKumar ने प्रगति यात्रा के दौरान दिघरा रामपुरसाह, मुजफ्फरपुर के पूर्वी भाग में प्रस्तावित रिंग रोड निर्माण से संबंधित कार्य स्थल का निरीक्षण किया।
Image

Image

Image

Image

IPRD Bihar@IPRDBihar
माननीय मुख्यमंत्री @NitishKumar ने प्रगति यात्रा के दौरान मुजफ्फरपुर के नरौली में वृहद् आश्रय स्थल एवं विभिन्न विभागों की योजनाओं का समेकित रूप से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया l https://x.com/hashtag/PragatiYatra?src=hashtag_click https://x.com/hashtag/%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%97%E0%A4%A4%E0%A4%BF_%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE?src=hashtag_click https://x.com/hashtag/BiharGovernment?src=hashtag_click

Image

Image

Image

Image

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म
मुजफ्फरपुर

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा विधायक डॉ. राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा सुनाए जाने के बाद सूबे की सियासत गरमा गई है। इस अदालती फैसले के साथ ही राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता भी तकनीकी और कानूनी […]

UB India News6 जुल॰
मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
अपराध

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

बिहार का मुजफ्फरपुर शनिवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह रोज की तरह मंदिर में पूजा करने पहुंचा था. तभी घात लगाए बैठ बदमाशों ने नजदीक से गोलियां मार दीं. घटना से इलाके में चीख-पुकार मच गई. अस्पताल पहुंचने से पहले ही […]

UB India News4 जुल॰
मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल अग्निकांड में अब तक मरने वालों की संख्या हुई 6 ……..
मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल अग्निकांड में अब तक मरने वालों की संख्या हुई 6 ……..

बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रसाद हॉस्पिटल में हुए भीषण अग्निकांड मामले में एक और दुखद खबर सामने आई है. इस अग्निकांड हादसे में गंभीर रूप से झुलसे मरीज ब्रजनंदन राय ने भी देर शाम इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इसके साथ ही इस दर्दनाक अग्निकांड में मरने वालों की संख्या 5 से बढ़कर 6 […]

UB India News5 जून
परिवार वालों की आंखों के सामने जल गया मरीज ………..
मुजफ्फरपुर

परिवार वालों की आंखों के सामने जल गया मरीज ………..

बिहार के मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में गुरुवार की सुबह हुए भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों को ऐसी पीड़ा दे दी है, जिसे वे शायद कभी भूल नहीं पाएंगे. अस्पताल के ICU में लगी आग ने कुछ ही मिनटों में कई जिंदगियों को अपनी चपेट में ले लिया. आधिकारिक तौर पर […]

UB India News4 जून
अस्पताल के अंदर मौत का तांडव, बेड से लेकर मशीन तक राख , 5 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे
दुर्घटना

अस्पताल के अंदर मौत का तांडव, बेड से लेकर मशीन तक राख , 5 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे

मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे बिहार को झकझोर कर रख दिया है. अस्पताल के आईसीयू में लगी आग और धुएं के कारण 5 मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. कई […]

UB India News4 जून
मुख्यमंत्री सम्राट आज मुजफ्फरपुर में सहयोग शिविर में होंगे शामिल ………..
मुजफ्फरपुर

मुख्यमंत्री सम्राट आज मुजफ्फरपुर में सहयोग शिविर में होंगे शामिल ………..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मुजफ्फरपुर के राजेपुर में आयोजित ‘सहयोग शिविर’ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के साथ राज्य सरकार के कई सीनियर मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 19 मई से शुरू हुए ‘सहयोग शिविर’ पहले ही दिन मुजफ्फरपुर में एक दिन में रिकॉर्ड 8,008 आवेदन […]

UB India News2 जून
मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने 2 लोगों को मारी गोली, 1 की मौत, दूसरा घायल
अपराध

मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने 2 लोगों को मारी गोली, 1 की मौत, दूसरा घायल

मुजफ्फरपुर में गुरुवार देर रात अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मौके से 3 खोखे मिले हैं। घटना मीनापुर थाना क्षेत्र के लौतन चौक स्थित विषहर स्थान के पास की है। देर रात सन्नाटे का फायदा उठाकर […]

UB India News3 अप्रैल
मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलने से मौत, घर में सोते समय हुई घटना
खास खबर

मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलने से मौत, घर में सोते समय हुई घटना

बिहार के मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी और ये हादसा हुआ। क्या है पूरा मामला? मुजफ्फरपुर के […]

UB India News15 नव॰
बिहार में CM सीट खाली नहीं, यहां नीतीश कुमार हैं…
मुजफ्फरपुर

बिहार में CM सीट खाली नहीं, यहां नीतीश कुमार हैं…

गृह मंत्री अमित शाह ने मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एनडीए प्रत्याशी के लिए मतदान करने की अपील की। इसके बाद महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं बाबा गरीबनाथ धाम को प्रमाण कर अपने भाषण की शुुरुआत करता हूं। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी में माता सीता […]

UB India News2 नव॰