राष्ट्रगान के अपमान से नाराज राज्यपाल आरएन रवि सदन को संबोधित करने से किया इनकार

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि विधानसभा सत्र के दौरान राष्ट्रगान के कथित अपमान से नाराज हो गए और विधानसभा सत्र को बिना संबोधित किए ही सदन से चले गए। तमिलनाडु विधानसभा के साल 2025 के पहले विधानसभा सत्र की आज से शुरुआत हो रही है। नियमों के तहत विधानसभा सत्र की शुरुआत राज्यपाल आरएन रवि […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 6 जनवरी 2025, 06:31 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
राष्ट्रगान के अपमान से नाराज राज्यपाल आरएन रवि सदन को संबोधित करने से किया इनकार
Photo: UB India News Archive

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि विधानसभा सत्र के दौरान राष्ट्रगान के कथित अपमान से नाराज हो गए और विधानसभा सत्र को बिना संबोधित किए ही सदन से चले गए। तमिलनाडु विधानसभा के साल 2025 के पहले विधानसभा सत्र की आज से शुरुआत हो रही है। नियमों के तहत विधानसभा सत्र की शुरुआत राज्यपाल आरएन रवि के संबोधन से होनी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विधानसभा सत्र की शुरुआत में तमिलनाडु सरकार के राज्य गीत ‘तमिल थाई वजथु’ का गायन हुआ।

किस बात से नाराज हुए राज्यपाल आरएन रवि
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि राज्यपाल आरएन रवि ने तमिलनाडु के राज्य गीत के बाद राष्ट्रगान वादन की मांग की, लेकिन उनकी मांग नहीं मानी गई। इस बात से राज्यपाल इस कदर नाराज हो गए कि विधानसभा सत्र को संबोधित किए बिना ही सदन से चले गए। तमिलनाडु राजभवन ने पूरे विवाद पर बयान जारी किया है। सोशल मीडिया पर साझा बयान में राजभवन ने कहा कि ‘भारत के संविधान और राष्ट्रगान का एक बार फिर तमिलनाडु विधानसभा में अपमान हुआ है। संविधान में पहला मौलिक कर्तव्य राष्ट्रगान का सम्मान बताया गया है। सभी राज्य विधानसभाओं में सत्र की शुरुआत और समापन पर राष्ट्रगान का गायन होता है। आज सदन में राज्यपाल के आने पर सिर्फ तमिल थाई वजथु का ही गायन हुआ। राज्यपाल ने सदन को सम्मानपूर्वक संवैधानिक कर्तव्य की याद दिलाई और राष्ट्रगान के वादन की मांग की, लेकिन उनकी अपील को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और सदन के स्पीकर ने खारिज कर दिया। यह गंभीर चिंता की बात है। ऐसे में राष्ट्रगान और भारत के संविधान के अपमान का हिस्सा न बनते हुए राज्यपाल ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सदन छोड़ दिया।’

पहले भी विधानसभा सत्र के दौरान हो चुका है विवाद
गौरतलब है कि बीते दो साल से विधानसभा सत्र में राज्यपाल के संबोधन के दौरान खासा विवाद देखने को मिला है। पिछली बार राज्यपाल ने संबोधन के दौरान सरकार के बयान की कुछ लाइनें पढ़ने से इनकार कर दिया था। जिस पर खूब विवाद हुआ था। इस साल भी विधानसभा सत्र के दौरान हंगामे की उम्मीद है क्योंकि तमिलनाडु में अन्ना विश्वविद्यालय में छात्रा से दुष्कर्म का मामला गरमाया हुआ है और विपक्षी पार्टियां राज्य सरकार पर हमलावर हैं। अब राज्यपाल की नाराजगी से हंगामा और बढ़ने की आशंका है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
क्या है KPSC स्कैम ?
खास खबर

क्या है KPSC स्कैम ?

देशभर में पिछले कुछ महीनों पेपर लीक-एग्जाम में होने वाली गड़बड़ियों को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं. दिल्ली के जंतरं-मंतकर पर हुए प्रोटेस्ट के बाद से झारखंड लोक सेवा आयोग(JPSC)-झारखंड कर्मचारी चयन आयोग(JSSC) के खिलाफ छात्र विरोधन प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में पेपर लीक हुआ, तो […]

UB India News24 अग॰
तमिलनाडु सीएम विजय ने किए बड़े एलान, स्वास्थ्य बीमा कवर बढ़ा पांच गुना ……….
खास खबर

तमिलनाडु सीएम विजय ने किए बड़े एलान, स्वास्थ्य बीमा कवर बढ़ा पांच गुना ……….

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को राज्य के लोगों और दूध उत्पादकों के लिए दो बड़े फैसलों की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सालाना स्वास्थ्य बीमा कवर को पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने का एलान किया। इसके साथ ही सरकारी डेयरी कंपनी […]

UB India News19 अग॰
तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..
खास खबर

तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..

तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर मेडिकल प्रवेश परीक्षा यानी नीट को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. राज्य की विजय सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में नीट परीक्षा को पूरी तरह खत्म करने की मांग वाला एक प्रस्ताव पेश किया. इस प्रस्ताव में साफ तौर पर कहा गया है कि स्नातक स्तर के […]

UB India News11 अग॰
कर्नाटक मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार
खास खबर

कर्नाटक मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार

कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार की शाम को होने वाला है। शपथ ग्रहण समारोह की भी तैयारियां कर ली गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कर्नाटक सरकार के प्रस्तावित कैबिनेट विस्तार को मंजूरी दे दी है। कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र के मुताबिक मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को कैबिनेट विस्तार के […]

UB India News3 अग॰
डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..
खास खबर

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

मानसून सत्र के बाकी बचे हिस्से को लेकर डीएमके पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। विपक्षी इंडिया ब्लॉक भी उसके सियासी स्टैंड पर नजरें गड़ाए है और सत्ताधारी बीजेपी और एनडीए की भी उसकी रणनीतियों पर नजर है। इन चर्चाओं के बीच डीएमके सांसद और पू्र्व केंद्रीय मंत्री दयानिधि मारन ने कांग्रेस और […]

UB India News1 अग॰
तमिलनाडु में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक……………
खास खबर

तमिलनाडु में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक……………

तमिलनाडु की थलापति विजय सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें गाय और बछड़ों को काटने पर बैन लगा दिया गया था. प्रदेश की विजय सरकार ने हाईकोर्ट के इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए इस […]

UB India News13 जुल॰
अमित शाह कच्चा काम नहीं करते………..
खास खबर

अमित शाह कच्चा काम नहीं करते………..

हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम चीफ असदु्द्दीन ओवैसी को इस बात की आशंका है कि जिस तरह से एसआईआर हो रहा है और डेमोग्राफी पर सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अगुवाई में आयोग बनाया गया है, देर सबेर केंद्र सरकार नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (NRC) भी लागू कर सकती है। ‘अमित शाह प्रोग्राम बनाकर […]

UB India News7 जुल॰
तमिलनाडु में हिंदुत्व की सियासत हाशिये पर क्यों खड़ा दिखता है………………
खास खबर

तमिलनाडु में हिंदुत्व की सियासत हाशिये पर क्यों खड़ा दिखता है………………

यह जगजाहिर है कि जब हिंदुत्व की राजनीति की बात आती है, तो तमिलनाडु इसके हाशिये पर खड़ा दिखता है, मगर भारतीय जनता पार्टी से के अन्नामलाई की रंगारंग विदाई ने इस प्रदेश की सियासत को एक नया रंग दे दिया है। पश्चिम बंगाल में विजयी झंडा लहराने के साथ भगवा पार्टी देश के 80 […]

UB India News9 जून
कर्नाटक की कहानी; कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक या बीजेपी के भाग्य खुले……………….
खास खबर

कर्नाटक की कहानी; कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक या बीजेपी के भाग्य खुले……………….

कर्नाटक में कांग्रेस ने कार्यकाल के बीच सीएम बदल दिया। 77 साल के सिद्धारमैया की जगह 64 साल के डीके शिवकुमार लेंगे। कहा जा रहा है कि ये फैसला एक सीक्रेट डील के तहत हुआ। लेकिन बीजेपी को दो तैयार मुद्दे मिल गए- ओबीसी नेता की अनदेखी और दागदार छवि वाले नेता को कुर्सी। आखिर […]

UB India News29 मई