दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान आज मंगलवार के किया जाएगा। चुनाव आयोग की ओर से मंगलवार को दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। आयोग की ओर से दिल्ली विधानसभा के आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए फरवरी महीने में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 7 जनवरी 2025, 05:51 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान
Photo: UB India News Archive

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान आज मंगलवार के किया जाएगा। चुनाव आयोग की ओर से मंगलवार को दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। आयोग की ओर से दिल्ली विधानसभा के आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी।

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए फरवरी महीने में चुनाव हो सकता है. कहा जा रहा है कि चुनाव एक चरण में हो सकता है. इस बार भी दिल्ली में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा.

इससे पहले सोमवार को चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी की थी. दिल्ली में इस बार कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 वोटर हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली के चुनाव में इस बार कुल 1.55 करोड़ से ज्यादा वोटर्स होंगे. इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83,49,645 जबकि महिला वोटर्स की संख्या 71,73,952 है. वहीं, थर्ड जेंडर की संख्या 1,261 है.

दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। पिछले साल सितंबर में उनके इस्तीफे के बाद आतिशी को CM बनाया गया।

आप सभी 70 सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान कर चुकी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 15 दिसंबर को सभी कैंडिडेट का ऐलान कर दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। CM आतिशी को कालकाजी से उम्मीदवार बनाया गया है। सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश, सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती से चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस की तीन लिस्ट जारी, अब तक 48 उम्मीदवार घोषित

कांग्रेस महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कालकाजी सीट से चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को उनके नाम की घोषणा की। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब तक 3 लिस्ट में 48 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

भाजपा की पहली लिस्ट, केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 29 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इनमें से 7 नेता हाल ही में AAP और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा चुनाव लड़ेंगे। कालकाजी से CM आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है। इस सीट पर कांग्रेस ने अलका लांबा को टिकट दिया है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..
खास खबर

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने आया है. परिजनों ने पुलिसकर्मियों के घायल अवस्था में घर पहुंचने के बाद के हालात शेयर किए. इसके लिए परिजनों ने प्रेस कॉफ्रेंस करके जानकारी दी. 20 जुलाई को दिल्ली में पुलिस और CJP प्रदर्शनकारियों […]

UB India News31 जुल॰
तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?
दिल्ली

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

NEET पेपर लीक के खिलाफ 27 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन खत्म कर दिया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां नड्डा ने वांगचुक को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। वांगचुक ने शुक्रवार सुबह जारी वीडियो संदेश में कहा कि पिछले […]

UB India News24 जुल॰
जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?
खास खबर

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार के रवैये के प्रति गुस्सा उमड़ पड़ा। सरकार करीब 3 जून 2026 को धर्मेंद्र प्रधान के मुद्दे को सुलझा सकती थी, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। 20 जून से जंतर मंतर पर सीजेपी का आंदोलन […]

UB India News23 जुल॰
दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?
खास खबर

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद मार्च का आह्वान किया था. इस विरोध प्रदर्शन में हजारों की तादाद में छात्रों के साथ ही अन्य लोग भी शामिल हुए. इस दौरान हिंसा भड़क उठी और हालात बेहद खराब हो […]

UB India News21 जुल॰
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,
खास खबर

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,

पुलिस ने सोमवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इससे कई लोगों को चोटें आई हैं। कई लोगों के सिर भी फूटे हैं। 30 से 35 हजार प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। कई लोग बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट थाने तक पहुंच गए हैं। पुलिस […]

UB India News20 जुल॰
दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश
खास खबर

दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

दिल्ली NCR को मंगलवार दोपहर आंधी तूफान ने हिला दिया. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज दोपहर अचानक बादल छाये और फिर तेज आंधी आई. दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद जैसे इलाकों में तेज आंधी चली. दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में आज बारिश होने का भी अलर्ट है. मौसम विभाग का कहना है कि […]

UB India News23 जून
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के खिलाफ FIR, विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल करने का आरोप
खास खबर

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के खिलाफ FIR, विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल करने का आरोप

दिल्ली का जंतर-मंतर आज एक सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन हो रहा है. CJP ने शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ दिया है. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके सुबह दिल्ली पहुंच गए और आते ही समर्थकों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन […]

UB India News6 जून
20 से ज़्यादा मौत के बाद पता चला कि क़ानून के हिसाब से तो बिल्डिंग बनी ही नहीं थी?
खास खबर

20 से ज़्यादा मौत के बाद पता चला कि क़ानून के हिसाब से तो बिल्डिंग बनी ही नहीं थी?

सौ बात की एक बात ये कि दिल्ली के मालवीय नगर के हौज़ रानी में होटेल में आग लग गई तो अधिकारियों को पता चल रहा है कि 6 कमरे बनाने की इजाज़त ली थी और 25 कमरे बना दिए? आग में 20 से ज़्यादा लोग मर गए तब पता चल रहा है कि क़ानून […]

UB India News4 जून
दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार बरामद
खास खबर

दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार बरामद

दिल्ली पुलिस ने एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के 9 एजेंटों को गिरफ्तार किया है. ये संदिग्ध आतंकी देश की राजधानी को दहलाने की साजिश रच रहे थे. इनका मकसद दिल्ली ,मुंबई समेत बड़े शहरों में आतंकी हमला करने का था. गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी दिल्ली, मुंबई,पंजाब […]

UB India News30 मई