पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर में 2 अपराधियों की मौत ,1 दारोगा घायल

बिहार की राजधानी पटना में आज पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार पटना के गौरीचक थाने के 2019 बैच के दरोगा विवेक अपराधियों का पीछा करने के दौरान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं एनकाउंटर के दौरान 2 अपराधियों की मौत हो गयी है. घटना […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 7 जनवरी 2025, 04:24 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर में 2 अपराधियों की मौत ,1 दारोगा घायल
Photo: UB India News Archive

बिहार की राजधानी पटना में आज पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार पटना के गौरीचक थाने के 2019 बैच के दरोगा विवेक अपराधियों का पीछा करने के दौरान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं एनकाउंटर के दौरान 2 अपराधियों की मौत हो गयी है. घटना सोमवार देर रात की है, जब गौरीचक पुलिस टीम फुलवारी शरीफ के हिंदूनी इलाके में अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रहे थे.

जानकारी के अनुसारपटना के फुलवारीशरीफ के हिंदूनी इलाके में सोमवार रात पुलिस और अपराधियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में गौरीचक थाने के SI विवेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गोली लगने के बाद तुरंत एम्स पटना में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की टीम 6 अपराधियों का पीछा करते हुए हिंदूनी में छापेमारी के लिए पहुंची थी.

अपराधियों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों की मौत हो गई. दोनों अपराधी नालंदा जिले के बताए जा रहे हैं. वहीं, दो अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्हें भी गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद 4 अन्य अपराधी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में गोली के खोखे और कई पिस्तौल बरामद किए हैं.

घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी पश्चिम सरथ आरएस मौके पर पहुंचे और मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. सिटी एसपी ने आश्वासन दिया है कि फरार अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मृत अपराधियों की पहचान और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है. इस दौरान जमीन पर भारी मात्रा में गोली के खोखे और पिस्तौल मिले हैं.

सिटी SP बोले- अपराधियों की पहचान हो गई है

पटना सिटी एसपी पश्चिम शरत आर एस ने बताया, ‘अपराधियों की पहचान कर ली गई है। 8 से 10 अपराधी, अपराध की योजना बनाकर गांव में पहुंचे थे। पुलिस ने जब उन्हें रोका तो वो फायरिंग करने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो अपराधियों को गोली लगी।’

उन्होंने बताया कि पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर भी गोलीबारी में घायल गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

मारे गए दोनों अपराधी की पहचान विवेक कुमार और दही लाल के रूप में हुई है, जो नालंदा के रहने वाले थे। वहीं गिरफ्तार अपराधी की पहचान मंटू कुमार के रूप में हुई है। यह भी नालंदा का रहने वाला है।

लूट-डकैती रोकने के लिए स्पेशल टीम

पटना में लूट और डकैती की घटना को रोकने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है। जिसमें कई थानों के पदाधिकारी को जोड़ा गया है। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि सोमवार की आधी रात को हिंदूनी ने गांव में लगभग 8 से 10 संख्या में अपराधी डकैती की नीयत से वहां पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अपराधियों को घेरने का प्रयास शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखते ही अपराधी गोली चलाना शुरू कर दिया।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰