दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, 5 फरवरी को वोटिंग 8 को नतीजे घोषित होंगे

दिल्ली के लोगों और राजनीतिक पार्टियों को जिस दिन का इंतजार था वह सामने आ गया है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया और दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने बताया है कि दिल्ली में 70 सीटों की विधानसभा के लिए मतदान या […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 7 जनवरी 2025, 09:16 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, 5 फरवरी को वोटिंग 8 को नतीजे घोषित होंगे
Photo: UB India News Archive

दिल्ली के लोगों और राजनीतिक पार्टियों को जिस दिन का इंतजार था वह सामने आ गया है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया और दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने बताया है कि दिल्ली में 70 सीटों की विधानसभा के लिए मतदान या वोट 5 फरवरी की तारीख को डाले जाएंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के साथ में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू मौजूद थे।

कब जारी होगा रिजल्ट?

चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग के साथ ही चुनाव परिणाम की तारीख भी बता दी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए हुई वोटिंग के परिणाम यानी रिजल्ट  8 फरवरी यानी चुनाव के  3 दिन बाद जारी कर दिए जाएंगे।

दिल्ली में कितनी है वोटर्स की संख्या?

बीते सोमवार को चुनाव आयोग ने दिल्ली में वोटर्स की संख्या का भी खुलासा कर दिया था। चुनाव आयोग की ओर से जारी की गई मतदाताओं की अंतिम सूची के मुताबिक, केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 रजिस्टर्ड वोटर हैं। वहीं, इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 84 लाख 49 हजार 645 और महिला मतदाताओं की संख्या 71 लाख 73 हजार 952 है।

दिल्ली में कुल वोटर- 1.55 करोड़
कुल पुरुष वोटर- 83.89 लाख
कुल महिला वोटर- 71.74 लाख
पोलिंग स्टेशन- 13 हजार 3 3 पोलिंग स्टेशन

दिल्ली में 13 हजार 33 पोलिंग बूथ

चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि दिल्ली में एक करोड़ 55 लाख कुल वोटर्स हैं. 83 लाख से ज्यादा पुरुष मतदाता है. 13 हजार 33 पोलिंग बूथ है.

ईवीएम में अवैध वोट डालने की संभावना नहीं- राजीव कुमार

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि ईवीएम में अवैध वोट डालने की संभावना नहीं है. ईवीएम फुलप्रूफ डिवाइस है. इसे मतदान के बाद सील कर दिया जाता है और इसमें वायरस नहीं जा सकता.

ईवीएम किसी भी तरह से हैक नहीं हो सकता- राजीव कुमार

ईवीएम किसी भी तरह से हैक नहीं हो सकता है. चुनाव से सात से आठ दिन पहले EVM तैयार हो जाता है. EVM चुनाव का सबसे सुरक्षित तरीका है. गिनती से पहले हर EVM की सील चेक होती है.

राजीव कुमार ने EVM पर उठ रहे सवाल पर क्या कहा

ईवीएम पर उठ रहे सवाल पर राजीव कुमार ने कहा कि बैट्री उसी दिन सील होती है. जिस दिन पोलिंग डे होगा उस दिन सील तोड़ी जाएगी. सुबह में मॉकपोल होती है. दिन भर रिकॉड होता है कौन आया कौन गया. ईवीएम को वापस स्टोर रूम में लाया गया. फॉर्म 17 सी से अगर मिलेगा तभी गिनती शुरू होती है.

चुनाव से 7-8 दिन पहले EVM को कमीशन करते हैं, फिर भी आरोप लगते हैं: राजीव कुमार

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि EVM की बैटरी को सबके सामने सील करते हैं। चुनाव से 7-8 दिन पहले EVM को कमीशन करते हैं। चुनाव आते ही आरोप लगने शुरू हो जाते हैं।

पूरी पारदर्शिता के साथ वोटर लिस्ट तैयार करते हैं: राजीव कुमार

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि बिना सुनवाई के वोटर लिस्ट से नाम नहीं हटाया जाता। वोटर लिस्ट को लेकर सभी दलों को जानकारी दी जाती है। पूरी पारदर्शिता के साथ वोटर लिस्ट तैयार करते हैं।

पूरी पारदर्शिता के साथ वोटर लिस्ट तैयार करते हैं: राजीव कुमार

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि बिना सुनवाई के वोटर लिस्ट से नाम नहीं हटाया जाता। वोटर लिस्ट को लेकर सभी दलों को जानकारी दी जाती है। पूरी पारदर्शिता के साथ वोटर लिस्ट तैयार करते हैं।

15 राज्यों में अलग-अलग पार्टी सिंगल लार्जेस्ट पार्टी: राजीव कुमार

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि भारतीय मतदाता जागरूक है। 15 राज्यों में अलग-अलग पार्टी सिंगल लार्जेस्ट पार्टी रही हैं। यही बताता है कि भारतीय चुनावी प्रक्रिया कितनी साफ और डीप रूटेड है।

चुनावी प्रक्रिया को लेकर वोटर जागरुक: राजीव कुमार

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि वोटर चुनावी प्रक्रिया को लेकर जागरुक हैं। उम्मीद है कि दिल्ली दिल से वोट करेगी।

वोटर लिस्ट, ईवीएम को लेकर अफवाह फैलाई गईं: राजीव कुमार

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि वोटर लिस्ट को लेकर अफवाहें फैलाई गईं। बिना आधार के कई आरोप लगाए गए। EVM को लेकर भी अफवाह फैलाई गई।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..
खास खबर

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने आया है. परिजनों ने पुलिसकर्मियों के घायल अवस्था में घर पहुंचने के बाद के हालात शेयर किए. इसके लिए परिजनों ने प्रेस कॉफ्रेंस करके जानकारी दी. 20 जुलाई को दिल्ली में पुलिस और CJP प्रदर्शनकारियों […]

UB India News31 जुल॰
तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?
दिल्ली

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

NEET पेपर लीक के खिलाफ 27 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन खत्म कर दिया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां नड्डा ने वांगचुक को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। वांगचुक ने शुक्रवार सुबह जारी वीडियो संदेश में कहा कि पिछले […]

UB India News24 जुल॰
जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?
खास खबर

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार के रवैये के प्रति गुस्सा उमड़ पड़ा। सरकार करीब 3 जून 2026 को धर्मेंद्र प्रधान के मुद्दे को सुलझा सकती थी, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। 20 जून से जंतर मंतर पर सीजेपी का आंदोलन […]

UB India News23 जुल॰
दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?
खास खबर

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद मार्च का आह्वान किया था. इस विरोध प्रदर्शन में हजारों की तादाद में छात्रों के साथ ही अन्य लोग भी शामिल हुए. इस दौरान हिंसा भड़क उठी और हालात बेहद खराब हो […]

UB India News21 जुल॰
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,
खास खबर

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,

पुलिस ने सोमवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इससे कई लोगों को चोटें आई हैं। कई लोगों के सिर भी फूटे हैं। 30 से 35 हजार प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। कई लोग बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट थाने तक पहुंच गए हैं। पुलिस […]

UB India News20 जुल॰
दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश
खास खबर

दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

दिल्ली NCR को मंगलवार दोपहर आंधी तूफान ने हिला दिया. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज दोपहर अचानक बादल छाये और फिर तेज आंधी आई. दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद जैसे इलाकों में तेज आंधी चली. दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में आज बारिश होने का भी अलर्ट है. मौसम विभाग का कहना है कि […]

UB India News23 जून
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के खिलाफ FIR, विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल करने का आरोप
खास खबर

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के खिलाफ FIR, विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल करने का आरोप

दिल्ली का जंतर-मंतर आज एक सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन हो रहा है. CJP ने शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ दिया है. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके सुबह दिल्ली पहुंच गए और आते ही समर्थकों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन […]

UB India News6 जून
20 से ज़्यादा मौत के बाद पता चला कि क़ानून के हिसाब से तो बिल्डिंग बनी ही नहीं थी?
खास खबर

20 से ज़्यादा मौत के बाद पता चला कि क़ानून के हिसाब से तो बिल्डिंग बनी ही नहीं थी?

सौ बात की एक बात ये कि दिल्ली के मालवीय नगर के हौज़ रानी में होटेल में आग लग गई तो अधिकारियों को पता चल रहा है कि 6 कमरे बनाने की इजाज़त ली थी और 25 कमरे बना दिए? आग में 20 से ज़्यादा लोग मर गए तब पता चल रहा है कि क़ानून […]

UB India News4 जून
दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार बरामद
खास खबर

दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार बरामद

दिल्ली पुलिस ने एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के 9 एजेंटों को गिरफ्तार किया है. ये संदिग्ध आतंकी देश की राजधानी को दहलाने की साजिश रच रहे थे. इनका मकसद दिल्ली ,मुंबई समेत बड़े शहरों में आतंकी हमला करने का था. गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी दिल्ली, मुंबई,पंजाब […]

UB India News30 मई