क्या प्रशांत किशोर अपने चक्रव्यूह में खुद फंस गए हैं !

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बीपीएससी (BPSC) अभ्यर्थियों की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं. बीते 2 दिनों से प्रशांत किशोर ने बिहार की सियासत में हलचल पैदा कर रखी है. फिलहाल तबीयत बिगड़ने के बाद प्रशांत किशोर अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं सियासी गलियारे में ऐसी चर्चा है कि प्रशांत किशोर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 8 जनवरी 2025, 05:47 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या प्रशांत किशोर अपने चक्रव्यूह में खुद फंस गए हैं !
Photo: UB India News Archive

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बीपीएससी (BPSC) अभ्यर्थियों की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं. बीते 2 दिनों से प्रशांत किशोर ने बिहार की सियासत में हलचल पैदा कर रखी है. फिलहाल तबीयत बिगड़ने के बाद प्रशांत किशोर अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं सियासी गलियारे में ऐसी चर्चा है कि प्रशांत किशोर न सिर्फ नीतीश सरकार के लिए चुनौती बन रहे हैं बल्कि वह तेजस्वी यादव के लिए मुसीबत खड़ी कर रहे हैं. इसी बीच जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर को लेकर बड़ा खुलासा किया है. नीरज कुमार ने कहा कि प्रशांत किशोर अपने चक्रव्यूह में खुद फंस गए हैं.

नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर पर हमला करते हुए कहा कि प्रशांत किशोर ने वैनिटी वैन के रजिस्ट्रेशन में बड़ी गड़बड़ी की है. वहीं वैनिटी वैन की खरीद में कई अन्य झोलझाल पाया गया है. नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर की जमानत को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है. नीरज कुमार ने कहा कि प्रशांत किशोर कहते हैं कि उनको पुलिस बेउर जेल लेकर गयी थी. लेकिन, वह बेउर जेल नहीं बेउर थाने में गए थे. वहीं प्रशांत किशोर ने निजी मुचलके पर बेल लिया है. नीरज कुमार ने कहा कि प्रशांत किशोर ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए सब ड्रामा किया है.

उन्होंने कहा कि राजनीति में भाषाई जालसाज़ी हो सकता है, लेकिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का नाम लेकर साध्य और साधन में बेईमानी नहीं। JDU MLC ने आगे कहा कि परिवहन विभाग ने प्रशांत किशोर का चीथडा उड़ा दिया, पंजाब की गाड़ी जिसका चेसिस नंबर बदला गया, टैक्स की हेरा-फेरी की गई, तथ्य साफ है। प्रशांत किशोर जी कौन है गुनहगार ? वैनिटी वैन पर कंबल वाले किशोर जी बोलने से क्यों इनकार कर रहे हैं। सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट पर लग्जरी डील के लिए ड्यूटी-फ्री शॉपिंग का आनंद लें।

थाना और जेल में अंतर ही पता नहीं

नीरज कुमार ने कहा कि आपकाे तो थाना से बेल मिल रहा था, लेकिन आपने बेल ना लेकर राजनीतिक नाटक किया। न्यायालय में आपकी पेशी हुई, दिखाइए कागज कहां है कि आपको सशर्त जमानत की बात हुई थी। बिलकुल बेलेबल सेक्शन था, इसमें नार्मल है। PK ने कहा था कि उन्हें बेउर जेल ले जाया गया। उनको बेउर थाना और बेउर जेल में अंतर ही पता नहीं चल रहा है। नीरज कुमार ने कहा कि कोई जेल जाएगा तो रिमांड पर जाएगा ना।

महात्मा गांधी की आत्मा को परेशानी में डाला

MLC ने PK पर निशाना साधते हुए कहा कि वो मीडिया के सामने कहते हैं कि उनके साथ हजारों समर्थक थे, लेकिन पीछे तो मात्र 25 गाड़ियां ही थी। अब बताइए कि 25 गाड़ियों में कितने लोग होंगे। ज्यादा से ज्यादा 125 लोग। ऐसे में PK सरासर असत्य बोल रहे हैं, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की आत्मा को भी उन्होंने आपने परेशानी में डाला है। BPSC में सीट बेचने के आरोपों पर नीरज कुमार ने पिछले BPSC टॉपर्स का डिटेल, मोबाइल नंबर के साथ जारी किया। नंबर जारी करते हुए बताया कि प्रशांत किशोर कहते हैं कि BPSC में धांधली हुई है तो फिर इन टॉपर्स से बात कर लीजिए।

बता दें, प्रशांत किशोर की तबीयत खराब है और अभी भी वह मेदांता अस्पताल अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती हैं. डॉक्टरों के अनुसार प्रशांत किशोर की तबीयत फिलहाल स्थिर है लेकिन उन्हें कुछ परेशानी की वजह से आईसीयू में रखा गया है. बताया जा रहा है कि अभी भी प्रशांत किशोर आईसीयू में है और अपना अनशन न तोड़ने के लिए अटल हैं. जनसुराज के नेताओं ने प्रशांत किशोर से किए अनशन तोड़ने के लिए आग्रह किया है. लेकिन, प्रशांत किशोर निर्णय बदलने के लिए तैयार नहीं है. दरअसल बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग को लेकर प्रशांत किशोर पिछले 6 दिनों से अनशन पर हैं

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰