कनाडा को अमेरिका के 51वें राज्य के रूप में दिखाने पर मचा बवाल ……………

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया नक्शा शेयर कर कनाडा को अमेरिका के 51वें राज्य के रूप में दिखाया है। इससे बवाल मच गया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल “ट्रुथ सोशल” पर कनाडा को अमेरिकी राज्य के तौर पर दिखाया है। उन्होंने उसके आगे “Oh Canada” (ओह कनाडा) लिखा है। ट्रंप की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 8 जनवरी 2025, 06:24 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कनाडा को अमेरिका के 51वें राज्य के रूप में दिखाने पर मचा बवाल ……………
Photo: UB India News Archive

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया नक्शा शेयर कर कनाडा को अमेरिका के 51वें राज्य के रूप में दिखाया है। इससे बवाल मच गया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल “ट्रुथ सोशल” पर कनाडा को अमेरिकी राज्य के तौर पर दिखाया है। उन्होंने उसके आगे “Oh Canada” (ओह कनाडा) लिखा है। ट्रंप की इस पोस्ट से कनाडा में खलबली मच गई है। कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ट्रंप के इस कदम के बाद कड़ा रिएक्शन दिया है।

बता दें कि पूर्व में डोनाल्ड ट्रंप ने जस्टिन ट्रूडो को यह ऑफर दिया था कि वह कनाडा को अमेरिका के 51वें राज्य के रूप में विलय कर दें। इससे कनाडा की अर्थव्यवस्था कई गुना तेज रफ्तार से बढ़ेगी। ट्रंप ने इसके साथ ही ट्रूडो को कनाडा राज्य का गवर्नर बनाने का भी ऑफर दिया था। मगर ट्रूडो ने इस पर हामी नहीं भरी थी। ऐसा नहीं करने पर ट्रंप कई बार कनाडा पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने की धमकी भी दे चुके हैं। तब से अमेरिका और कनाडा के बीच तनाव चल रहा है। इन विवादों के बीच डोनाल्ड ट्रम्प ने नया अमेरिकी मानचित्र साझा करके फिर से बवाल मचा दिया है।

कनाडा के खिलाफ ‘‘आर्थिक बल’’ का प्रयोग करेंगे ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह कनाडा को अमेरिका का भाग बनाने के लिए ‘‘आर्थिक बल’’ का भी प्रयोग करेंगे। ट्रंप की इस टिप्पणी पर कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। फ्लोरिडा के ‘मार-ए-लागो’ (ट्रंप का निजी रिजॉर्ट एवं क्लब) में पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या वह कनाडा को देश के अधीन करने और उसे हासिल करने के लिए सैन्य बल का इस्तेमाल करने पर विचार कर रहे हैं, तो इस पर ट्रंप ने कहा, ‘‘नहीं।’’ पिछले कुछ हफ्तों से ट्रंप ने जोर देकर कहा है कि वह कनाडा को अमेरिका का हिस्सा और उसका 51वां राज्य बनाना चाहते हैं। कई बार वे ट्रूडो का मजाक उड़ाते हुए उन्हें कनाडा का गवर्नर कह चुके हैं। ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं आर्थिक बल का उपयोग करूंगा क्योंकि कनाडा और अमेरिका के लिए यह वास्तव में एक बड़ी बात होगी।

कनाडा को अमेरिकी राज्य बनाना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहतर

ट्रंप ने कनाडा को अमेरिकी राज्य बनाने की इच्छा जाहिर करते कहा कि आप इससे उस कृत्रिम रूप से खींची गई रेखा से छुटकारा पा सकते हैं और देख सकते हैं कि यह कैसी दिखती है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी बहुत बेहतर होगा। मत भूलिए, हम मूल रूप से कनाडा की रक्षा करते हैं।’’ बता दें कि ट्रूडो ने एक दिन पहले कनाडा के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

ट्रूडो ने दिया सख्त रिएक्शन

जस्टिन ट्रूडो ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इस बात की कोई संभावना नहीं है कि कनाडा अमेरिका का हिस्सा बन जाएगा।’’ ट्रूडो ने कहा, ‘‘एक-दूसरे के सबसे बड़े व्यापारिक और सुरक्षा साझेदार होने के नाते दोनों देशों के लोगों को लाभ होता है।’’ ट्रंप ने कहा कि वह कनाडा के लोगों से प्यार करते हैं, लेकिन अमेरिका अब कनाडा को वित्तीय सहायता नहीं दे सकता। उन्होंने कहा, ‘‘मैं कनाडा के लोगों से प्यार करता हूं, वे महान हैं। लेकिन हम इसे बचाने के लिए और कनाडा की देखभाल के लिए हर साल सैकड़ों अरबों डॉलर खर्च कर रहे हैं। हम व्यापार घाटे में भारी नुकसान उठा रहे हैं। हमें उनकी कारों की जरूरत नहीं है। आप जानते हैं, वे हमारी 20 प्रतिशत कारें बनाते हैं। हमें इसकी जरूरत नहीं है। ”

ट्रंप ने दी एक और धमकी

कनाडा के खिलाफ आर्थिक बल इस्तेमाल करने के साथ ही ट्रंप ने कनाडा को एक और धमकी दी है। ट्रंप ने कहा, ‘‘वे हमें जो लाखों कारें भेजते हैं उससे वे बहुत पैसा कमाते हैं। वे हमें बहुत सी अन्य चीजें भेजते हैं जिनकी हमें जरूरत नहीं है। हमें उनकी कारों की जरूरत नहीं है और हमें अन्य उत्पादों की भी जरूरत नहीं है। हमें उनके दूध की जरूरत नहीं है। हमारे पास बहुत सारा दूध है। हमारे पास बहुत सारी चीजें हैं और हमें इनमें से किसी की भी जरूरत नहीं है।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘मैंने कहा कि अगर आप एक राज्य बनते हैं तो यह ठीक है, लेकिन अगर आप कोई दूसरे देश हैं तो हम ऐसा नहीं करना चाहते। हम यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भी ऐसे संबंध नहीं रखेंगे। ईयू के साथ हमारा व्यापार घाटा 350 अरब अमेरिकी डॉलर है। वे हमारी कारें नहीं लेते, वे हमारे कृषि उत्पाद नहीं लेते, वे कुछ भी नहीं लेते। इसलिए, हम उनके साथ भी ऐसे संबंध नहीं रखेंगे।’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰