लॉस एंजिल्स में भयानक आग, 57 अरब डॉलर का नुकसान,बाइडेन ने रद्द की इटली यात्रा

अमेरिका में लॉस एंजिल्स के जंगलों में नई आग भड़क गई है। इसने अब आसपास की इमारतों को भी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है और अह चत 1100 से ज्यादा इमारतें जलकर खाक हो गई हैं। बताया जा रहा है कि […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 9 जनवरी 2025, 05:43 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
लॉस एंजिल्स में भयानक आग, 57 अरब डॉलर का नुकसान,बाइडेन ने रद्द की इटली यात्रा
Photo: UB India News Archive

अमेरिका में लॉस एंजिल्स के जंगलों में नई आग भड़क गई है। इसने अब आसपास की इमारतों को भी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार इस दुर्घटना में  5 लोगों की मौत हो गई है और अह चत 1100 से ज्यादा इमारतें जलकर खाक हो गई हैं। बताया जा रहा है कि यह आग लॉस एंजिल्स के हॉलीवुड हिल्स में लगी है। इससे पूरे लॉस एंजिल्स काउंटी में कम से कम पांच लोग मारे गए और 1100 से ज्यादा घर और अन्य इमारतें खाक हो गए। यह इस क्षेत्र में की अब तक की सबसे विनाशकारी आग बताई जा रही है। इसके चलते अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी इटली यात्रा भी रद्द कर दी है।

लॉस एंजिल्स की आग को तेज हवाओं ने और ज्यादा भड़का दिया है। मंगलवार को शुरू हुई आग 112 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के कारण बेकाबू हो गई। इससे फायरफाइटर्स के लिए आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। हवाओं के कारण हवाई जहाजों से आग बुझाना मुश्किल हो गया। ऐसे में मंगलवार को इसे रोक दिया गया और बुधवार सुबह हवाई जहाजों ने फिर से आग बुझाने का काम शुरू किया है। जहाजों से पानी और आग बुझाने वाले रसायन गिराए जा रहे हैं।

अरबों डॉलर के नुकसान का अंदेशा

एकूवेदर का अनुमान है कि आग से 52 से 57 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान पैसिफिक पालिसेड्स में हुआ है। इसे लॉस एंजिल्स के इतिहास की सबसे विनाशकारी आग कहा जा रहा है है। इसने नवंबर 2008 की Sayre Fire सायरे फायर को पीछे छोड़ दिया है, जिसमें स्लेमर में 604 इमारतें नष्ट हुई थीं। इस आग में एक हजार से ज्यादा इमारतें तबाह हो चुकी है।

इस आग की चपेट में हॉलीवुड भी आ रह है। साइन जैसे प्रसिद्ध स्थलों के पास तक आग पहुंच गई है। इससे हॉलीवुड को भारी नुकसान का अंदेशा है। कैलिफोर्निया के गवर्नर गाविन निवसम ने बताया कि 1,400 से ज्यादा फायरफाइटर्स आग बुझाने में लगे हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए राहत शिविर बनाए गए हैं और पीड़ितों को हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी। लॉस एंजिल्स के फायर डिपार्टमेंट ने सभी छुट्टियां रद्द कर कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुला लिया है।

बाइडेन को पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर की स्मृति सभा में शामिल होने के बाद बृहस्पतिवार दोपहर पोप फ्रांसिस और इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मेटारेला व प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात के लिए तीन दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना होना था। बाइडन बुधवार को जन्मे अपने पड़पोते को देखने लॉस एंजिलिस गए थे, वहां से वाशिंगटन लौटने से पहले उन्होंने स्थानीय अग्निशमन अधिकारियों से आग से संबंधित घटना की जानकारी ली।

100 मील प्रति घंटे की हवाओं के बीच आग पर काबू पाने में जुटे कर्मी

अग्निशमन कर्मियों ने रात भर कई आग की लपटों पर काबू पाया। मगर जंगल में कई अन्य जगहों पर यह आग फैल गई है। बताया जा रहा है कि 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज़ हवाओं ने जंगल में एक साथ तीन बड़ी आग को भड़का दिया। इसमें पलिसदेस में पैसिफिक पालिसैड्स और पश्चिम में पैसिफिक तट राजमार्ग के साथ मालिबू की ओर 15,800 एकड़ से अधिक भूमि और कई घरों, व्यवसायों और स्थलों को जला कर खाक कर दिया। वहीं ईटन की आग ने अल्टाडेना और पासाडेना में 10,000 एकड़ से अधिक भूमि और कई संरचनाएं को नष्ट कर दिया। जबकि सनसेट की आग जिसे सनसेट फायर कहा जाता है ने, शाम करीब 5:45 बजे लगी जिसने हॉलीवुड बुलेवार्ड और दक्षिण की ओर सबकुछ जला डाला। सिलमार के आसपास के क्षेत्र में 700 एकड़ जमीन जल गई।

अब तक की सबसे विनाशकारी आग

1,100 से अधिक घर, व्यवसाय और अन्य इमारतें जल गई हैं और लॉस एंजिल्स काउंटी में समुदायों को झुलसाने वाली जंगल की आग में कम से कम पांच लोग मारे गए हैं, जिससे यह इस क्षेत्र में सबसे विनाशकारी आग में से एक बन गया है।  अल्टाडेना में तीन संरचनाओं में पांच शव पाए गए, जहां मंगलवार रात ईटन में आग लग गई, जिससे निवासियों को भागने का बहुत कम समय मिला। एल.ए. काउंटी फायर चीफ एंथनी मैरोन ने बुधवार शाम संवाददाता सम्मेलन में कहा, मौत के कारणों का पता नहीं चला है। मैरोन ने कहा कि एजेंसी ने मानव-अवशेषों का पता लगाने में विशेषज्ञता वाले K-9 का अनुरोध किया है, जिसका उपयोग यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा कि आग में कोई अन्य व्यक्ति शामिल न हो।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰