राजद विधायक आलोक मेहता पर 100 करोड़ के घोटाले का आरोप

बिहार के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक आलोक मेहता के कई ठिकानों पर देर रात से जारी छापेमारी ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच एजेंसियों को छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण इनपुट और बैंक से जुड़े कागजात मिले हैं, जिनमें लोन घोटाले और फर्जी लोन निकासी के मामले सामने आए हैं। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 11 जनवरी 2025, 06:03 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
राजद विधायक आलोक मेहता पर 100 करोड़ के घोटाले का आरोप
Photo: UB India News Archive

बिहार के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक आलोक मेहता के कई ठिकानों पर देर रात से जारी छापेमारी ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच एजेंसियों को छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण इनपुट और बैंक से जुड़े कागजात मिले हैं, जिनमें लोन घोटाले और फर्जी लोन निकासी के मामले सामने आए हैं। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है कि बैंक ने फर्जी पहचान पत्रों के जरिए निकासी की थी।

100 करोड़ से अधिक के बैंक घोटाला मामले में राज्य सरकार के पूर्व मंत्री व राजद विधायक आलोक मेहता पर ईडी ने शिकंजा कस दिया है। शुक्रवार को ईडी की अलग-अलग टीम ने राजद नेता के 19 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। पटना में आशियाना-दीघा रोड स्थित घर और सचिवालय-विधानसभा रोड स्थित सरकारी आवास के साथ सभी ठिकानों पर ईडी की टीम रात 1 बजे ही पहुंच गई थी।

गेट खुलने की आवाज और शोरगुल की आवाज से जब आसपास के लोग जगे, तो उन्हें ईडी छापे की जानकारी मिली। आशियाना-दीघा रोड स्थित निजी आवास पर पांच एसयूबी कारों से ईडी की टीम पहुंची थी। शुक्रवार की देर रात तक छापेमारी जारी थी। ईडी की टीम किसी को अंदर नहीं जाने दे रही थी। आलोक मेहता से बात करने की कोशिश की गई, पर बात नहीं हो सकी। पता चला कि छापेमारी के दौरान उन्हें किसी से बात करने की मनाही थी। आलोक मेहता पर बैंक लोन से जुड़े मामलों में गड़बड़ी करने का आरोप है। जून 2023 में पांच करोड़ के घोटाले का पता चला था। आरबीआई की रिपोर्ट के बाद हाजीपुर में तीन एफआईआर दर्ज हुई थी।

पूर्व मंत्री के भतीजे ने किया घोटाले में उनकी संलिप्तता का खुलासा

घोटाले के उजागर होने के इस बैंक के फर्जीवाड़े का शिकार हुए खाताधारकों ने जब वर्तमान चेयरमैन और पूर्व मंत्री के भतीजे संजीव को घेरा, तो उन्होंने इस पूरे मामले में उनकी संलिप्तता का खुलासा किया। इस मामले में वैशाली जिले के नगर थाना में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई गई। बैंक के सीईओ और मैनेजर फरार हैं।

फर्जी लोन के सहारे बैंक से हजारों निवेशकों की रकम गायब हुई

आरबीआई से रजिस्टर्ड वैशाली शहरी विकास कोऑपरेटिव बैंक पर करीब 100 करोड़ का घोटाला करने का आरोप है। हजारों निवेशकों की जमा पूंजी करीब 100 करोड़ की रकम फर्जी लोन के सहारे गायब कर दी गई। जांच में पता चला कि लिच्छवी कोल्ड स्टोरेज प्राइवेट लिमिटेड और महुआ कोऑपरेटिव कोल्ड स्टोरेज नामक दो कंपनियों ने बैंक से लगभग 60 करोड़ रुपए का गबन किया है।

कोऑपरेटिव बैंक की स्थापना 35 साल पहले उनके पिता ने की थी

इस कोऑपरेटिव बैंक की स्थापना 35 साल पहले आलोक मेहता के पिता स्व. तुलसीदास मेहता ने की थी। 1995 से 2012 तक आलोक मेहता बैंक के चेयरमैन रहे। घोटाले की बात सामने आने के बाद आलोक मेहता ने बैंक प्रबंधन से खुद को अलग कर लिया, लेकिन बैंक का संचालन अब भी उनके भतीजे संजीव द्वारा किया जा रहा था।

दिलचस्प बात यह है कि आलोक मेहता का परिवार इन फर्जी लोन निकासी करने वाली कंपनियों से सीधे जुड़ा हुआ है। बता दें कि आलोक मेहता 1995 से 2012 तक एक प्रमुख बैंक के अध्यक्ष रह चुके हैं, और यह घोटाला उनके कार्यकाल में हुआ था। एजेंसी ने अब तक कई महत्वपूर्ण कागजात बरामद किए हैं, जिनमें से कुछ कागजात बैंक लोन और फर्जीवाड़े से संबंधित हैं। इस घोटाले की गहराई में जाकर अब एजेंसियां जांच की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ा रही हैं। मामले के अंतर्गत कई करोड़ों रुपए के लेनदेन और फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। एजेंसियां अब यह साफ करने में जुटी हैं कि यह घोटाला कितने लोगों तक फैला हुआ था और इसमें कौन-कौन से बड़े नाम शामिल हो सकते हैं। पूरे मामले की जांच जारी है, और यह मामला जल्द ही बड़े खुलासे का संकेत दे रहा है। बता दें आलोक मेहता लालू यादव के करीबी सहयोगी है।

कल यानी 10 जनवरी को इनके घर पर छापेमारी हुई थी। पटना- हाजीपुर-9, कोलकाता-5, वाराणसी-4 व दिल्ली में 1 जगह छापा

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰