पशुपति पारस के यहां पकेगी कौन सी सियासी खिचड़ी?

मकर संक्रांति के अवसर पर इन दिनों बिहार के अलग-अलग सियासी दिग्गजों के यहां दही-चूड़ा का भोज का आयोजन किया जा रहा है. दरअसल बिहार में नेताओं के घर दही-चूड़ा भोज का आयोजन 13 जनवरी से शुरू हो गया है. 13 को डिप्टी सीएम विजय सिन्हा समेत अन्य नेताओं ने दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 15 जनवरी 2025, 05:42 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पशुपति पारस के यहां पकेगी कौन सी सियासी खिचड़ी?
Photo: UB India News Archive

मकर संक्रांति के अवसर पर इन दिनों बिहार के अलग-अलग सियासी दिग्गजों के यहां दही-चूड़ा का भोज का आयोजन किया जा रहा है. दरअसल बिहार में नेताओं के घर दही-चूड़ा भोज का आयोजन 13 जनवरी से शुरू हो गया है. 13 को डिप्टी सीएम विजय सिन्हा समेत अन्य नेताओं ने दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया था. वहीं 14 जनवरी को सियासत के धुरंधर खिलाड़ी आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के यहां दही-चूड़ा भोज में तमाम लोगों को न्योता दिया गया. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी दही-चूड़ा भोज का आयोजन मंगलवार को ही किया था. वहीं अब चिराग पासवान के बाद अब उनके चाचा पशुपति कुमार पारस चुनावी साल में आज यानि 15 जनवरी को दही-चूड़ा भोज का आयोजन करने जा रहे हैं.

लोजपा के राष्ट्रीय पशुपति पारस के यहां बुधवार को होने वाला दही-चूड़ा का भोज कई मायनों में खास है. दरअसल पशुपति कुमार पारस ने मंगलवार को खुद लालू प्रसाद यादव के पास जाकर उनको दही-चूड़ा भोज में आने का न्योता दिया. वहीं बताया जा रहा है कि पशुपति कुमार पारस ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी दही-चूड़ा भोज में आने का निमंत्रण दिया है. अब ऐसे में सियासी गलियारे में चर्चा यह भी हो रही है कि क्या पशुपति कुमार पारस के यहां नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव की मुलाकात होगी? हालांकि बिहार के ताजा राजनीतिक हालातों को देखते हुए ऐसी संभावनाएं फिलहाल तो कम ही दिखती है. लेकिन, बिहार में दही-चूड़ा भोज के दौरान बड़े खेल के पुराने इतिहास को देखे तो कुछ भी असंभव सा नहीं दिखता है.

बिहार की राजनीति में देखने को मिला नया मोड़?

दरअसल बिहार की राजनीति में मंगलवार की शाम उस दौरान एक नया मोड़ देखने को मिला जब पूर्व केंद्रीय मंत्री लोकजनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस राबड़ी देवी के आवास 10 सर्कुलर पहुंच गए. इस दौरान पशुपति कुमार पारस ने  लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की. पशुपति कुमार पारस ने लालू यादव को अपने घर दही-चूड़ा के भोज में आने को लेकर निमंत्रण दिया. सियासी गलियारे में यह मुलाक़ात इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण हो जाती है क्यों कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस अभी भी अपने आप को NDA घटक दल का सदस्य बताते है. ऐसे में लालू प्रसाद यादव से हुई उनकी यह मुलाक़ात काफी अहम मानी जा रही है.

चिराग पासवान के यहां गए थे नीतीश ?

अब चर्चा यह है कि क्या नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव दोनों पशुपति कुमार पारस के यहां दही-चूड़ा के भोज में जाएंगे और यदि जाएंगे तो क्या वहां दोनों के मिलने ही संभावना है? ऐसा भी संभव है कि दोनों पहुंचने का समय अलग-अलग हो सकता है. खैर यह तो कुछ घंटों के बाद पता चल पाएगा कि क्या बिहार के सियासत के 2 दिग्गज खिलाड़ी आज फिर से मिलेंगे? लेकिन, इस बीच महत्वपूर्ण बात यह भी है कि क्या नीतीश कुमार जिस तरह से चिराग पासवान के बुलावे उनके यहां दही-चूड़ा भोज में पहुंच गए थे क्या उसी तरह वह पशुपति कुमार पारस के यहां भी भोज में जाते हैं? हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है. खैर अगर नीतीश कुमार पशुपति पारस के यहां नहीं भी जाते हैं तो भी इस सियासी दही चूड़ा के मायने काफी अधिक हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰