बिहार में एनडीए का ‘मिशन 225 शुरू……….

अबकी बिहार विधानसभा चुनाव में 243 में से 225 सीटें जीतने के लिए एनडीए का अभियान शुरू हो गया। इसे ‘मिशन 225 @ 2025’ का नाम दिया गया है। मंगलवार को एनडीए के पांचों घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों ने दावा किया कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फिर मुख्यमंत्री बनाने के लिए 225 सीटें […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 15 जनवरी 2025, 05:50 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में एनडीए का ‘मिशन 225 शुरू……….
Photo: UB India News Archive

अबकी बिहार विधानसभा चुनाव में 243 में से 225 सीटें जीतने के लिए एनडीए का अभियान शुरू हो गया। इसे ‘मिशन 225 @ 2025’ का नाम दिया गया है। मंगलवार को एनडीए के पांचों घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों ने दावा किया कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फिर मुख्यमंत्री बनाने के लिए 225 सीटें जीतेंगे। बुधवार को बगहा से घटक दलों का जिला सम्मेलन शुरू होगा। नेताओं की टोली वहां गई। सम्मेलन का मकसद बूथ लेवल तक घटक दलों के कार्यकर्ताओं की एकजुटता व सामंजस्यता को बहुत मजबूत करना है। सबने नीतीश कुमार की खूब तारीफ की।

प्रदेश अध्यक्षों का प्रेस कांफ्रेंस जदयू कार्यालय में हुआ। इसमें जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, भाजपा के डॉ. दिलीप जायसवाल, लोजपा-रा के राजू तिवारी, हम (से.) के अनिल कुमार व राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी मौजूद थे। उमेश ने कहा- सम्मेलन में एनडीए की जीत की रणनीति बनेगी, ताकि नीतीश कुमार को फिर से बिहार की बागडोर दी जा सके।

डॉ. दिलीप जायसवाल के मुताबिक, डबल इंजन की सरकार में बिहार प्रगति पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। राजू तिवारी, अनिल कुमार, मदन चौधरी ने भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाने की बात कही। इस दौरान ललन सर्राफ, अनिल हेगड़े, अनिल कुमार, चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, संजय कुमार मौजूद थे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा जब पहले चरण का कार्यक्रम तय हो गया तो हमारे प्रवक्ता और प्रबंधन के लोगों ने क्षेत्र का दौरा किया. कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डबल इंजन की सरकार में बिहार का तेजी से विकास हो रहा है. इस दौरान दिलीप जायसवाल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है. घिसा पिटा मुद्दा को लेकर विपक्ष दिनभर बयान बाजी करते हैं.

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमलोग फिर से सरकार बनाएंगे. सीएम प्रगति यात्रा में जो भी घोषणा कर रहे हैं, उसको 24 घंटे में कैबिनेट में स्वीकृति दिला रहे हैं. मुख्यमंत्री की चिंता बिहार के विकास को लेकर है. एनडीए के सभी पांचो दलों के कार्यकर्ता चट्टानी एकता के साथ फिर से सरकार बनाएंगे. -दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

‘नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनेगी सरकार’: लोजपा रामविलास पास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन का उपदेश एनडीए की एकजुटता दिखाना और सामंजस कार्यकर्ताओं के बीच बनाना है. कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी सांसद, विधायक और बूथ स्तर के नेता शामिल होंगे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से हम लोग सरकार बनाएंगे. हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए दावा किया.

“बिहार विधानसभा 2025 में 225 का लक्ष्य रखा गया है. सभी जिलों में कार्यकर्ता और नेता जाएंगे. फिर से एनडीए सरकार को लाना है. पार्टी के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता का समागम होगा. पुन: नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी.” -राजू तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष, लोजपा रामविलास

इस दिन कार्यक्रम तय: एनडीए के दूसरे चरण का सम्मेलन 27 जनवरी से 1 फरवरी तक चलेगा. 27 जनवरी को भोजपुर के आरा, 28 जनवरी को बक्सर, 29 को कैमूर, 30 को रोहतास और 31 जनवरी को औरंगाबाद में होगा. 1 फरवरी को गया में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

एनडीए का पहली बार बड़ा अभियान: बिहार में एनडीए का पहली बार इतने बड़े पैमाने पर संयुक्त अभियान चल रहा है. पहले चरण का 15 जनवरी को बगहा से कार्यक्रम शुरू होगा और उसके बाद के बेतिया, मोतिहारी, सीतामढ़ी, शिवहर में लगातार 22 जबवरी तक कार्यक्रम होगा. 5 दिनों बाद दूसरे चरण की भी शुरुआत हो जाएगी. एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा हो रही है तो दूसरी तरफ एनडीए अपनी एकजुटता दिखाते हुए जिला कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से लोगों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करने की कोशिश में लगा है.

दूसरे चरण का जिला सम्मेलन 27 से : प्रदेश अध्यक्षों ने दूसरे चरण के जिला सम्मेलन की तारीखें बताईं। यह 27 जनवरी को भोजपुर, 28 को बक्सर, 29 को कैमूर, 30 को रोहतास, 31 जनवरी को औरंगाबाद तथा 1 फरवरी को गया में होगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰