लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कल पटना दौरे पर ……….

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार (18 जनवरी) को पटना आ रहे हैं. उनके आने से पहले प्रदेश में सियासत तेज हो गई है. जेडीयू ने इंडिया गठबंधन की एकजुटता पर सवाल खड़े किए हैं. राहुल गांधी कल पटना आ रहे हैं लेकिन इंडिया गठबंधन बिखरा हुआ दिख रहा है. कोई भी साझा कार्यक्रम नहीं है. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 17 जनवरी 2025, 01:10 PM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कल पटना दौरे पर ……….
Photo: UB India News Archive

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार (18 जनवरी) को पटना आ रहे हैं. उनके आने से पहले प्रदेश में सियासत तेज हो गई है. जेडीयू ने इंडिया गठबंधन की एकजुटता पर सवाल खड़े किए हैं. राहुल गांधी कल पटना आ रहे हैं लेकिन इंडिया गठबंधन बिखरा हुआ दिख रहा है. कोई भी साझा कार्यक्रम नहीं है. राहुल सहयोगी दलों के नेताओं के साथ मंच साझा नहीं करेंगे.

पटना में राहुल गांधी देंगे जीत का मंत्र

कांग्रेस में नंबर वन के नेता और वरीय सांसद राहुल गांधी शनिवार को पटना आ रहे हैं. 5 घंटे तक हुए पटना में रहकर कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे. वे बापू सभागार में सिविल सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. फिर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में कार्यकताओं को संबोधित करेंगे. राहुल गांधी के आगमन को लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम को सजाया जा रहा है.

जीत का मंत्र देंगे राहुल गांधी: कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में राहुल गांधी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को 2025 चुनाव को लेकर जीत का मंत्र देंगे. कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बताया कि राहुल गांधी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जीत का मंत्र देंगे. कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रदेश के सभी जिलों से कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं.

संविधान सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेंगे राहुल गांधी: राहुल गांधी पटना के बापू सभागार में सिविल सोसाइटी द्वारा आयोजित होने वाली संविधान सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेंगे. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बताया कि संविधान सुरक्षा को लेकर कुछ सिविल सोसाइटी एवं एनजीओ के लोग पटना के बापू सभागार में सम्मेलन का आयोजन किया गया है. जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राहुल गांधी को बुलाया गया है.

कांग्रेस के लोग उत्साहित: उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम गैर राजनीतिक है. राहुल गांधी पटना एयरपोर्ट से सीधे बापू सभागार में जाएंगे जहां वह इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. राहुल गांधी इस कार्यक्रम के बाद सीधे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम जाएंगे. वर्षों के बाद सदाकत आश्रम में रंग रोगन करवाया जा रहा है. पार्टी प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बताया कि राहुल गांधी के आने को लेकर सभी कांग्रेस के लोग उत्साहित हैं.

राजीव गांधी सभागार का उद्घाटन: राहुल गांधी सदाकत आश्रम में बने राजीव गांधी सभागार का उद्घाटन करेंगे. भविष्य में इस सभागार में पार्टी के सभी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. राजीव गांधी सभागार को नए रूप में तैयार किया गया है. जिसमें 1000 से अधिक कार्यकर्ता एक साथ किसी कार्यक्रम में हिस्सा ले सकेंगे.

इंदिरा कर्मचारी आवास का उद्घाटन: सदाकत आश्रम प्रांगण में ही प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए आवास का निर्माण करवाया गया है. इंदिरा कर्मचारी आवास के तहत 1BHK के 8 फ्लैट का निर्माण करवाया गया है जिसमें सदाकत आश्रम में काम करने वाले कर्मचारी के रहने की व्यवस्था की गई है. राहुल गांधी इंदिरा कर्मचारी आवास बिल्डिंग का भी उद्घाटन करेंगे.

“राहुल गांधी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अभी से कमर कस लेने का संदेश देंगे. 2020 विधानसभा चुनाव में बिहार में महागठबंधन मात्र 12000 वोटों से सरकार बनने से पीछे गई थी. राहुल गांधी का यह बिहार दौरा नीतीश कुमार सरकार के पतन की शुरुआत साबित होगी.” -राजेश राठौड़, कांग्रेस प्रवक्ता

सभी कांग्रेसी एकजुट: राहुल गांधी के पटना दौरे को लेकर कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी में जुट गए हैं. कांग्रेस का दावा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन बिहार में बेहतर प्रदर्शन करेगी इसको देखते हुए राहुल गांधी का 2025 के शुरुआत में ही बिहार का दौरा पार्टी के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है.

1 साल बाद पटना आगमन: राहुल गांधी 1 साल के बाद फिर से पटना दौरे पर आ रहे हैं. 23 जून 2024 को राहुल गांधी पटना मैं आयोजित विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक में शामिल होने के लिए पटना आए थे. इसके बाद लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रचार के लिए बिहार के कई लोकसभा क्षेत्र में चुनावी दौरा किया लेकिन राजधानी पटना में यह उनका 1 साल के बाद कार्यक्रम तय हुआ है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰