पार्टियां सदन की आचार संहिता बनाएं, संसदीय परंपराओं का सम्मान करें……..

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आग्रह किया है कि पीठासीन पदाधिकारी सदन की कार्यवाही में लगातार हो रहे व्यवधान को रोंके। बैठकों की संख्या में गिरावट चिंता का विषय है, अवधि बढ़े। विधानमंडलों की गरिमा और मर्यादा को गिरने से बचाएं। वह बिहार विधानसभा में सोमवार को 85वें अखिल भारतीय पीठासीन पदाधिकारी सम्मेलन (एआईपीओसी) में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 21 जनवरी 2025, 04:57 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पार्टियां सदन की आचार संहिता बनाएं, संसदीय परंपराओं का सम्मान करें……..
Photo: UB India News Archive

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आग्रह किया है कि पीठासीन पदाधिकारी सदन की कार्यवाही में लगातार हो रहे व्यवधान को रोंके। बैठकों की संख्या में गिरावट चिंता का विषय है, अवधि बढ़े। विधानमंडलों की गरिमा और मर्यादा को गिरने से बचाएं। वह बिहार विधानसभा में सोमवार को 85वें अखिल भारतीय पीठासीन पदाधिकारी सम्मेलन (एआईपीओसी) में अध्यक्षीय संबोधन कर रहे थे। बिरला ने साफ कहा- विधानमंडल बहस और चर्चा का मंच है, जहां लोगों की आवाज का पर्याप्त प्रतिनिधित्व होना चाहिए। पर विधानमंडल अपनी बैठकों की संख्या में गिरावट के साथ अपने संवैधानिक जनादेश को पूरा करने में विफल हो रहे हैं। सदनों की गरिमा और प्रतिष्ठा को बनाना, बढ़ाने का मुद्दा अत्यंत महत्वपूर्ण है। सदन लोगों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने का मूल माध्यम बने। राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर केंद्र और राज्य दोनों को ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना के साथ मिलकर काम करें। उन्होंने बताया कि ‘एक राष्ट्र, एक विधान मंच’ 2025 के अंत तक एक वास्तविकता होगी, ये तय है।

हरिवंश ने कहा…अतीत ही भविष्य की राह दिखाता है

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि अतीत ही भविष्य की राह दिखाता है। निजी और दल हित से देशहित ऊपर है। बिहार को संवारने का श्रेय नीतीश कुमार को है। केन्द्र ने महिला आरक्षण बिल 2023 में पारित किया। बिहार में 2006 से ही पंचायतों में 50% आरक्षण है।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष के सीने में दर्द, जयपुर लौटे

राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को सोमवार की सुबह सीने में दर्द और सांस लेने की शिकायत हुई। सुबह करीब 10 बजे उन्हें इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में भर्ती कराया गया। जांच में हार्ट अटैक की पुष्टि नहीं हुई। वे करीब साढ़े सात घंटे तक अस्पताल में रहे। अस्पताल से ही उन्होंने राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा से बात की। आईजीआईआईसी के डॉक्टरों ने उनके निजी चिकित्सक से भी बात की। पता चला कि देवनानी को हाइपर एसिडिटी है। सोमवार की शाम दो डॉक्टरों के संग उनके पुत्र एयर एंबुलेंस से पहुंचे और उन्हें लेकर जयपुर चले गए। पढें पेज-5 भी

राज्य विधानमंडल नीतियां बनाने के लिए अपनी शक्तियों का उपयोग स्थानीय जरूरतों के अनुरूप करें। राज्य विधानसभाएं अपने स्थानीय निकायों के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के लिए एआईपीओसी की तर्ज पर मंच बनाएं। विधानमंडलों के कामकाज में आईटी, एआई और सोशल मीडिया के उपयोग को बढ़ावा दें। एआई आधारित उपकरण संसदीय और विधायी कार्यवाही को पारदर्शी और प्रभावशाली ढंग से बढ़ा सकते हैं। सभी विधानमंडलों की समितियों के बीच संवाद हो और समितियों का कार्य जमीनी हकीकत पर आधारित हो। इस अवसर पर बिरला ने ‘प्रैक्टिस एंड प्रोसीजर ऑफ पार्लियामेंट’ के अद्यतन संस्करण का लोकार्पण किया। लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह द्वारा संपादित यह संस्करण संसद के कामकाज को समझने के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का आज दूसरा दिन

 बिहार की राजधानी पटना में 85वें अखिल भातीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का आयोजन किया गया है. आज दूसरे दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिहार विधानसभा में विशेष रूप से चर्चा होगी. जिसमें सभी पीठासीन अधिकारी शामिल होंगे. आज समापन कार्यक्रम होना है, जिसमें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी शामिल होंगे. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला विधानसभा में neva सेवा केंद्र का उद्घाटन भी करेंगे.

जानें आज का शेड्यूल: आज सुबह भी अलग-अलग विषयों पर चर्चा होगी. 10:00 बजे से 12:00 तक एजेंडा टॉपिक पर चर्चा होगी, जिसमें सभी पीठासीन अधिकारी अपनी बात रखेंगे. 12:00 बजे से समापन समारोह शुरू होगा. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान 12:00 बजे विधानसभा पहुंचेंगे फिर नेशनल एंथम से कार्यक्रम की शुरुआत होगी. वहीं, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह स्वागत भाषण देंगे. उसके बाद विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का संबोधन होगा.’

पहले दिन ओम बिरला ने क्या कहा था?: वहीं, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के संबोधन के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का संबोधन होगा. अंत में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का संबोधन होगा. विधान परिषद के उपसभापति राम बचन राय धन्यवाद प्रस्ताव करेंगे. समापन समारोह के अंतिम दिन 1:30 बजे के करीब ओम बिरला मीडिया से भी बातचीत करेंगे.

विधानसभा में बैठकों की घटती संख्या पर जताई चिंता: पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के पहले दिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विधानसभा में बैठकों की घटती संख्या पर चिंता जताई थी. साथ ही हंगामा और कार्यवाही स्थगन को भी गंभीर चुनौती बताया था. सभी दलों को इसमें सहयोग करने की अपील भी की थी. आज विधानसभा में विशेष चर्चा में कई मुद्दे होंगे, जिस पर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी. लोकसभा अध्यक्ष ने कल कहा था कि पूरे देश में 2025 में एक देश एक विधान के लक्ष्य पर काम हो रहा है, जिसमें एक ही प्लेटफार्म पर सभी विधानसभा को लाया जाएगा. बिहार विधानसभा भी बजट सबसे पहला पेपरलेस बनाने की तैयारी हो रही है.

Om Birla @ombirlakota
पटना, बिहार में आयोजित 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (AIPOC) का शुभारंभ करते हुए देश के विभिन्न प्रदेशों की विधायिकाओं के पीठासीन अधिकारियों को संबोधित किया। हमारी जिम्मेदारी है कि सदनों को संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप चलाएं। सदन की बैठकों की कमी और व्यवधान चिंता का विषय हैं। सामूहिक सहयोग से इनका समाधान ढूंढें। सदन जनता की आकांक्षाओं को पूरा करते हैं। राजनीतिक दल आंतरिक आचार संहिता बनाएं, व्यवधान रोकें, उत्पादकता बढ़ाएं, सार्थक चर्चा और Capacity Building करें।
Image

Image

Image

Image

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰