जिसके साथ महाकाल,क्या बिगाड़ेगा काल?

पटना से सटे बाढ़ अनुमंडल के मोकामा प्रखंड के नौरंगा-जलालपुर गांव में मोकामा अनंत सिंह समर्थक और सोनू-मोनू गैंग में जमकर फायरिंग मामले में देर रात 3 केस दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार एक केस पुलिस ने अनंत सिंह और सोनू मोनू और दोनों के समर्थकों पर किया है. वहीं दूसरा केस सोनू-मोनू […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 23 जनवरी 2025, 04:36 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जिसके साथ महाकाल,क्या बिगाड़ेगा काल?
Photo: UB India News Archive

पटना से सटे बाढ़ अनुमंडल के मोकामा प्रखंड के नौरंगा-जलालपुर गांव में मोकामा अनंत सिंह समर्थक और सोनू-मोनू गैंग में जमकर फायरिंग मामले में देर रात 3 केस दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार एक केस पुलिस ने अनंत सिंह और सोनू मोनू और दोनों के समर्थकों पर किया है. वहीं दूसरा केस सोनू-मोनू की मां ने अनंत सिंह और उसके समर्थक पर किया है. इसके तीसरा केस मुकेश ने सोनू-मोनू और उसके समर्थकों पर किया है. ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग के अनुसार ये तीनों केस पंचमाला थाना में  किए गए हैं.

बता दें, मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह बुधवार को नौरंगा जलालपुर के दौरे पर थे. इस दौरान उनके समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच फायरिंग की घटना हुई. बताया जाता है कि करीब 60 से 70 राउंड फायरिंग हुई. घटना के बाद नौरंगा गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. बाढ़ डीएसपी मौके पर कैंप कर रहे हैं. बताया जाता है नौरंगा जलालपुर गांव में एक दबंग के द्वारा एक घर में ताला लगा दिया गया था. इसी को लेकर पूर्व विधायक अनत सिंह गांव पहुचे थे.

फायरिंग के बाद पूर्व विधायक ने कहा, ‘मेरे आदमी सिर्फ सोनू-मोनू से पूछने गए थे कि विधायक जी आए हैं, चलिए बताइए कि आप लोग ऐसा क्यों करते हैं। इतनी बात पर ही उन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। जो बचाने गए उन लोगों ने जवाबी फायरिंग की।’

उन्होंने अपने सोशल मीडिया X हैंडल पर लिखा है, ‘जिनके साथ हो महाकाल, उसका क्या बिगाड़ेगा काल?’

अनंत, सोनू-मोनू और उनके समर्थकों पर 3 अलग-अलग केस दर्ज

पंचमहला थाना में पहला केस पुलिस की ओर से दर्ज कराया गया है जिसमें अनंत सिंह, सोनू-मोनू और उनके समर्थकों को आरोपी बनाया गया है। दूसरा केस सोनू-मोनू की मां द्वारा अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर दर्ज कराया गया है। तीसरा केस मुकेश ने सोनू-मोनू और उनके समर्थकों के खिलाफ दर्ज कराया है।

इस घटना में एक व्यक्ति को गोली लगने की भी जानकारी मिली है. वहीं फायरिंग की घटना पर मोकामा विधायक अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गयी है. अनंत सिंह ने कहा कि जब कोई फायरिंग करेगा तो बचाव में जवाब तो देना होगा न. फिलहाल गांव में भारी तनाव है. बाढ़ डीएसपी राकेश कुमार ने सोनू- मोनू के घर पर ही फायरिंग की बात स्वीकार की. पुलिस ने मौके से तीन खोखा भी बरामद किया है. इस गोलीबारी में छोटे सरकार भी बाल बाल बच गए हैं.

दोनों पक्षों के बीच बना हुआ तनाव

गोलीबारी की घटना से कुछ समय तक मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया था. फायरिंग करने का आरोप सोनू मोनू गिरोह पर लगा है. घटना के बाद मौके पर पांच थानों की पुलिस पहुंची और मामले को नियंत्रण में किया. जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक गांव के लोगों के शिकायतों के निराकरण के लिए पहुंचे थे. वहां वह लोगों की बात सुन रहे थे, तभी अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी. बताया जा रहा है कि विधायक के काफिले पर गोलीबारी की गई थी. दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है.

ऐसा नहीं है कि अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर ये पहला जानलेवा हमला है। 90 के दशक में भी अनंत सिंह पर फायरिंग हुई थी, उन्हें दो गोलियां लगी थी। इसका जिक्र पूर्व विधायक कई बार मीडिया को दिए इंटरव्यू में कर चुके हैं। वे अक्सर सीने और हाथ में लगी गोलियों के निशान भी दिखाते हैं।90 के दशक की बात है। वह रोज की तरह सुबह-सुबह अपने अहाते में बैठे थे। तभी अचानक इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। गोलियां उनके घर के पीछे से चल रहीं थीं। अनंत सिंह जब तक संभल पाते, तब तक उन्हें दो गोली लग चुकी थी। बेटे अनंत को गोली लगने की बात सुनकर पिता चंद्रदीप सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

2004 का इनाम 2005 में मिला, विधानसभा पहुंच गए

2004 के लोकसभा चुनाव में बाढ़ से नीतीश कुमार चुनाव लड़ रहे थे। उनके खिलाफ RJD-LJP ने बाहुबली सूरजभान सिंह को उतारा था। तब नीतीश कुमार ने अनंत सिंह की मदद ली। एक जनसभा के दौरान अनंत सिंह ने नीतीश को चांदी के सिक्कों से तौला था। इसके बाद से ही दोनों करीबी बन गए।

2004 में नीतीश कुमार की मदद का इनाम अनंत सिंह को 2005 के विधानसभा चुनाव में मिला। इस चुनाव में जेडीयू ने अनंत सिंह को मोकामा से उम्मीदवार बनाया। उन्होंने लोजपा के नलिनी रंजन शर्मा उर्फ ललन सिंह को हराकर राजनीति में एंट्री की।

साल 2010 में भी अनंत सिंह ने जेडीयू के टिकट पर जीत हासिल की। इस बीच नीतीश के साथ अनंत सिंह का कद भी बढ़ता चला गया। स्थिति ये थी कि नीतीश कुमार भी अनंत सिंह के सामने हाथ जोड़ते थे।

सवाल पूछने पर पत्रकार को पीटा

2007 में महिला से दुष्कर्म और हत्या केस में अनंत सिंह का नाम सामने आया था। जब इसके बारे में पत्रकार उनका पक्ष जानने पहुंचा तो उनके समर्थकों ने पिटाई कर दी। 5 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। कैमरा भी छीन लिया था। इस मुद्दे पर जमकर बवाल हुआ। इस मामले में अनंत सिंह ने 6 साल बाद कोर्ट में सरेंडर किया था। हालांकि, बाद में कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।

बाहुबली अनंत सिंह की बग्घी उनके पटना स्थित सरकारी आवास में है। पत्नी नीलम देवी ने मोकामा से विधानसभा उपचुनाव जीता है। अनंत सिंह इसी बग्घी से विधानसभा जाते थे।
बाहुबली अनंत सिंह की बग्घी उनके पटना स्थित सरकारी आवास में है। पत्नी नीलम देवी ने मोकामा से विधानसभा उपचुनाव जीता है। अनंत सिंह इसी बग्घी से विधानसभा जाते थे।

साधु बनने गए थे, भाई की हत्या के बाद क्राइम में एंट्री की

एक कहानी ये भी है कि वह जवानी के दिनों में साधु बनने की चाहत रखते थे। इसके लिए वे शांति की तलाश में अपना घर-परिवार छोड़ हरिद्वार भाग गए थे। लेकिन साधुओं के साथ ही उनकी मुठभेड़ हो गई।

खुद से ज्यादा साधुओं की आपसी लड़ाई देखकर उनका मन वैराग्य की दुनिया से उचट ही रहा था, तभी उनके सबसे बड़े भाई बिरंची सिंह की हत्या की खबर मिली। ये सुनते ही सब कुछ छोड़कर वे वापस अपने गांव लौट गए। अब वैरागी बनने गए अनंत सिंह के सिर पर अपने भाई की हत्या का बदला लेने का भूत सवार था। वह दिन-रात भाई के हत्यारे की तालाश में जुट गए।

एक दिन उन्हें जानकारी मिली कि हत्यारा गंगा नदी के उस पार बैठा है। अनंत सिंह ने तैर कर नदी पार की और ईंट-पत्थरों से कूच कर उसे मार डाला। यहां से शुरू अनंत सिंह के क्रिमिनल बनने की कहानी शुरू हुई। इस घटना के बाद अनंत सिंह क्राइम की दुनिया में घुसते चले गए। एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम देते गए।

अनंत सिंह पर 39 से अधिक केस

15 साल में हत्या, रंगदारी, अपहरण के 39 केस दर्ज हुए। अनंत सिंह ने 2005 के अपने चुनावी हलफनामे में मात्र एक केस का जिक्र किया था।

हत्या, अपहरण, रेप और रंगदारी जैसे 39 मामले बिहार के विभिन्न थानों में अनंत सिंह के खिलाफ पुलिस के फाइलों में दर्ज है। 2020 में दायर हलफनामे के मुताबिक उन पर हत्या की कोशिश के 11 और जान से मारने की धमकी के 9 केस दर्ज हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰