अब किसकी होगी गिरफ्तारी?

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें क्या एक बार फिर से बढ़ने वाली है? बिहार पुलिस ने अनंत सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है. हालांकि, अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई फायरिंग मामले में बिहार पुलिस ने फिलहाल सोनू को ही गिरफ्तार किया है. वहीं, अनंत सिंह […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 24 जनवरी 2025, 07:21 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अब किसकी होगी गिरफ्तारी?
Photo: UB India News Archive

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें क्या एक बार फिर से बढ़ने वाली है? बिहार पुलिस ने अनंत सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है. हालांकि, अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई फायरिंग मामले में बिहार पुलिस ने फिलहाल सोनू को ही गिरफ्तार किया है. वहीं, अनंत सिंह गुट से भी एक शख्स की गिरफ्तारी हुई है. इधर, सोनू-मोनू गैंग ने अनंत सिंह को खुला चैलेंज देकर कहा है कि वह अगर छेड़ेंगे तो हम भी छोड़ेंगे नहीं. अनंत सिंह बीते दो दिनों से चर्चा में हैं. इस बार उनकी अदावत घूर विरोधी रहे विवेका पहलवान से नहीं, बल्कि उसके शागिर्द माने जाने वाले सोनू-मोनू नाम के दो भाइयों से शुरू हो गई है. ऐसे में अनंत सिंह के खिलाफ विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले बीजेपी प्रत्याशी ललन कुमार ने भी मोर्चा खोल दिया है. अनंत सिंह पर एके-47 रखने के मामले में पहले भी एफआईआर दर्ज हो चुका है. हालांकि, AK-47 रखने के मामले में वह रिहा हो चुके हैं. लेकिन, एक बार फिर से एके-47 प्रेम उनके लिए मुश्किल साबित हो सकता है?

अनंत सिंह और सोनू-मोनू के बीच दुश्मनी से पहले गहरी दोस्ती भी रह चुकी है. यह बात बीजेपी नेता ललन कुमार बोल रहे हैं. ललन कुमार ने आरोप लगाया है कि आखिर जो अनंत सिंह जेल से निकलने के बाद और जेल में रहते हुए जब परोल पर बाहर आते थे तो, इसी सोनू-मोनू के घर जाना नहीं भूलते थे. वही, अनंत सिंह अब सोनू-मोनू पर आरोप क्यों लगा रहे हैं? बता दें कि अनंत सिंह चीख-चीख कर बोल रहे हैं कि सोनू-मोनू चोर है और उसका बाप डकैत. आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हो गया कि अनंत सिंह ने सोनू-मोनू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया? सोनू-मोनू ने क्यों आरोप लगाया है कि अनंत सिंह AK-47 लेकर मेरे घर पर कई राउंड फायरिंग की? क्या बिहार चुनाव से पहले इस इलाके को गैंगवार में झोकने की साजिश तो नहीं है?

अनंत सिंह की सोनू-मोनू गैंग से अदावत के पीछे की कहानी
बता दें कि मोकामा टाल क्षेत्र में और गंगा के दियारा इलाके में सालों से वर्चस्व की लड़ाई का खेल चलता आ रहा है. कभी अनंत सिंह के भाई दिलीप सिंह का इस इलाके में सिक्का चलता था. दिलीप सिंह की मौत के बाद अनंत सिंह इस इलाके में वर्चस्व के लिए लगातार चर्चा में रहे हैं. अनंत सिंह और विवेका पहलवान में दुश्मनी की चर्चे भी इस इलाके में खूब होते रहे हैं. दोनों तरफ से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है. बाद में दोनों के बीच दोस्ती भी हो गई. लेकिन, विवेका पहलवान के खास सोनू-मोनू कांड के बाद लगता है कि एक बार फिर से दोनों में दुश्मनी शुरू हो गई है.

बाहुबली के गढ़ में बड़ा बाहुबली बनने की होड़
हालांकि, इस इलाके में सुरजभान सिंह और टिक्कर सिंह जैसे बाहुबलियों का भी बोलवाला रहा है. ऐसे में अनंत सिंह ने सोनू-मोनू के बहाने इस इलाके में फिर से वर्चस्व कायम तो नहीं करना चाहते हैं? हालांकि, इसमें फ्यूचर पॉलिटिक्स की बात भी आ रही है. क्योंकि, सोनू-मोनू का भी पॉलिटिक्स में खूब इंटरेस्ट है. दोनों बीजेपी से जुड़े रहे हैं. ऐसे में अनंत सिंह को लगता है कि सोनू-मोनू उनके राजनीतिक भविष्य के लिए खतरा साबित हो सकता है. क्योंकि, वह भी अब एनडीए में फिर से लौट गए हैं. सोनू-मोनू की मां बीते तीन-चार टर्म से इस क्षेत्र में मुखिया का चुनाव जीतती आ रही हैं और पिता भी वकील हैं.

दो भूमिहारों में खूनी संघर्ष
भूमिहार जाति से ताल्लुक रखने वाले अनंत सिंह और सोनू-मोनू दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है. अनंत सिंह खुद और उनकी पत्नी भी लगातार मोकामा से विधायक का चुनाव जीतती आ रही हैं. अनंत सिंह जेल के अंदर रहें या बाहर इस इलाके में उनको टक्कर देने वाला मिट्टी मिल जाता है. ऐसे में जेल से निकलने के बाद जिस सोनू-मोनू के घर वह सबसे पहले पुहंचकर चाय-पानी और नाश्ता किए थे, उसी सोनू-मोनू से उनकी दुश्मनी क्यों हो गई? क्या सोनू-मोनू की दोस्ती विवेका पहलवान से अनंत सिंह को नागवार गुजर रहा है? 70 साल के उम्र में भी अनंत सिंह क्यों मरने और मारने की बात कर रहे हैं?

अनंत सिंह पर एक बार फिर से A-47 लेकर सोनू-मोनू के घर पर चढ़ जाने के आरोप लगा है. बता दें कि एके-47 रखने के मामले में ही अनंत सिंह कुछ साल पहले बुरी तरह से फंसे थे. हालांकि, इस बार मुंगेर के स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और नीतीश सरकार से उनके रिश्ते अच्छे हो गए हैं. इसके बावजूद अनंत सिंह को लेकर एनडीए में विरोध के स्वर सुनाई दे रहे हैं. अनंत सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बीजेपी प्रत्याशी ललन कुमार ने अनंत सिंह पर जोरदार हमला बोला है. ललन सिंह ने कहा है कि समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर ऐसे दागी चेहरे को एनडीए में क्यों लिय गया? मैं पार्टी फोरम पर इस मुद्दे को उठाऊंगा. आखिर अनंत सिंह बताएं कि जिस सोनू-मोनू के साथ उनकी दोस्ती थी, उसके घर पर हथियार लेकर क्यों गए?’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰