बागपत में जैन समुदाय के निर्वाण महोत्सव के दौरान हादसा, 7 की मौत, 75 श्रद्धालु घायल

उत्तर प्रदेश के बागपत से हादसे की दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। बागपत में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां मानस्तम्भ परिसर में बना लकड़ी से बना मचान ढह गया है। इस कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसके नीचे दब गए। अब तक मिली जानकारी के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 28 जनवरी 2025, 05:51 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बागपत में जैन समुदाय के निर्वाण महोत्सव के दौरान हादसा, 7 की मौत, 75 श्रद्धालु घायल
Photo: UB India News Archive

उत्तर प्रदेश के बागपत से हादसे की दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। बागपत में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां मानस्तम्भ परिसर में बना लकड़ी से बना मचान ढह गया है। इस कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसके नीचे दब गए। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, मचान ढहने के कारण अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 75 से अधिक श्रद्धालु घायल हैं। इस हादसे के कारण मौके पर भगदड़ की भी खबर सामने आई है।

मौके पर अफरातफरी

प्रशासन की ओर से अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, बड़ौत में जैन समुदाय के ‘लड्डू महोत्सव’ कार्यक्रम के दौरान वॉच टावर गिर गया। ये दर्दनाक हादसा बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी रोड पर हुआ है। इस हादसे के कारण कई जैन श्रद्धालु खून से लथपथ हो गए हैं। एम्बुलेंस न मिलने कारण घायलों को ई रिक्शा में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद बड़ौत कोतवाली इंस्पेक्टर भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे हैं। मौके पर अफरातफरी मची हुई है।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

उत्तर प्रदेश के बागपत में भगवान आदिनाथ के निर्वाण के पर्व के दौरान हुए हादसे के बाद लोगों को बचाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत जिले में हुए इस हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिये हैं और इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

हादसा बागपत शहर से 20 किलोमीटर दूर बड़ौत तहसील में सुबह 7 से 8 के बीच हुआ। महोत्सव में आदिनाथ भगवान को प्रसाद चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था। 65 फीट ऊंचा लकड़ी का मंच बनाया था। उस पर भगवान की 4-5 फीट ऊंची प्रतिमा रखी थी। श्रद्धालु भगवान तक पहुंचने के लिए मचाननुमा सीढ़ियों से ऊपर चढ़ रहे थे। वजन बढ़ने से पूरा मचान नीचे गिर गया।

बनाया गया था 65 फीट ऊंचा मंच
आज निर्वाण महोत्सव के तहत यहां धार्मिक कार्यक्रम होना था, इसके लिए यहां 65 फीट ऊंचा मंच बनाया गया था। मंच पर श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने से इसकी सीढ़ियां टूट गई। बताया जा रहा है कि जैन कॉलेज परिसर में स्थापित मानस्तम्भ में विराजमान प्रतिमा जी का अभिषेक करने के लिए लगाई गई अस्थायी सीढ़ियां गिर गई हैं। इससे श्रद्धालु नीचे दब गए और भगदड़ मच गई।

इनकी हुई माैत
हादसे में तरसपाल (66) पुत्र हुकमचंद गांधी रोड इमली वाली गली, अमित (35) पुत्र नरेश चंद, अरुण(48) पुत्र केशव राम, ऊषा (24)  पत्नी सुरेंद्र, शिल्पी (24) पुत्री सुनील जैन, विनीत जैन (40) पुत्र सुरेंद्र, कमलेश जैन(65) पत्नी सुरेश चंद की माैत हो गई है। घायलों का उपचार चल रहा है।
25 वर्ष से हर साल होता था आयोजन
बता दें कि ये आयोजन करीब 25 वर्षों से प्रतिवर्ष होता है। जहां आयोजन हो रहा था वहां तभी भराव हुआ था। मिट्टी में नमी थी। आयोजन स्थल पर बनाए गए मंच पर श्रद्धालु अधिक संख्या में चढ़ने से बल्लियों का बैलेंस बिगड़ गया और रस्सियां टूट गई।

घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल
हादसा होते ही ऊंचाई पर बना मंच भरभराकर नीचे गिर पड़ा और 15 पुलिस कर्मी और 75 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। इनको अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें अभी तक सात की मौत हो चुकी है और कई की हालत गंभीर है। वहीं मृतकों के पोस्टमार्टम नहीं कराने को लेकर माैके पर माैजूद लोगों ने हंगामा कर दिया। माैके पर अधिकारी माैजूद हैं।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰