मोकामा फायरिंग मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह की जमानत याचिका पर आज एमपी एमएलए कोर्ट में अहम सुनवाई हुई है. पूर्व बाहुबली विधायक आनंद सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने केस डायरी की मांग की है. अब इस मामले को लेकर पंचमहला थाना की तरफ से कोर्ट में केस डायरी जमा करने के बाद अगली सुनवाई होगी. ऐसे में फिलहाल अनंत सिंह जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे यानि अभी उन्हें कुछ दिन जेल ही गुजारने होंगे.
बता दें, आज कोर्ट में पंचमहला थाना क्षेत्र में दर्ज केस संख्या 4/25 को लेकर पर सुनवाई हुई. दरअसल पंचमाला थाना अध्यक्ष ने अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने और सरकारी काम में बाधा डालने के मामले को लेकर केस दर्ज किया था. इस पूरे मामले को लेकर अनंत सिंह के वकील संजीव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले को लेकर दूसरे केस एक सुनवाई कल भी होने वाली है.
दरअसल अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच मोकामा में हुए गोलीबारी कांड के बाद अनंत सिंह ने सरेंडर किया था, जिसके बाद अनंत सिंह को बेऊर जेल भेजा गया था. बता दें, अनंत सिंह बीते 24 जनवरी से बेऊर जेल में बंद हैं. वहीं मोकामा फायरिंग मामले में सोनू भी फिलहाल जेल में बंद हैं. बताया जाता है कि पुलिस सोनू के भाई मोनू की तलाश कर रही है. वहीं आज अनंत सिंह की जमानत याचिका पर अहम सुनवाई के बाद पता चल पाएगा कि अनंत सिंह जेल से बाहर आएंगे या नहीं. दरअसल अनंत सिंह हथियारों के अवैध प्रयोग और हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद हैं.
जानकारी के अनुसार अनंत सिंह की जमानात याचिका पर सुनवाई सांसदों और विधायकों के आपराधिक मामलों के लिए गठित विशेष अदालत के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित वैभव की अदालत में होगी. बता दें, अनंत सिंह पिछले दिनों नौरंगा गांव में हुई फायरिंग मामले में आरोपित हैं और कोर्ट में सरेंडर होने के बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था.








